ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी -ज्योतिषी झा मेरठ

ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी -ज्योतिषी झा मेरठ
ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी -ज्योतिषी झा मेरठ 1 -कुण्डली मिलान का शुल्क 2200 सौ रूपये हैं | 2--हमसे बातचीत [परामर्श ] शुल्क है पांच सौ रूपये हैं | 3 -जन्म कुण्डली की जानकारी मौखिक और लिखित लेना चाहते हैं -तो शुल्क एग्ग्यारह सौ रूपये हैं | 4 -सम्पूर्ण जीवन का फलादेश लिखित चाहते हैं तो यह आपके घर तक पंहुचेगा शुल्क 11000 हैं | 5 -विदेशों में रहने वाले व्यक्ति ज्योतिष की किसी भी प्रकार की जानकारी करना चाहेगें तो शुल्क-2200 सौ हैं |, --6--- आजीवन सदसयता शुल्क -एक लाख रूपये | -- नाम -के एल झा ,स्टेट बैंक मेरठ, आई एफ एस सी कोड-SBIN0002321,A/c- -2000 5973259 पर हमें प्राप्त हो सकता है । आप हमें गूगल पे, पे फ़ोन ,भीम पे,पेटीएम पर भी धन भेज सकते हैं - 9897701636 इस नंबर पर |-- ॐ आपका - ज्योतिषी झा मेरठ, झंझारपुर और मुम्बई----ज्योतिष और कर्मकांड की अनन्त बातों को पढ़ने हेतु या सुनने के लिए प्रस्तुत लिंक पर पधारें -https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut

शनिवार, 30 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा -पाठ -47 -ग्रह किसे कहते हैं -पढ़ें -खगोलशास्त्री झा मेरठ


आकाश के स्थिर तेजोगोल क तारे और अस्थिर को अर्थात सूर्य की परिक्रमा करने वाले तेजोगोल को ग्रह कहते हैं | ग्रहों की संख्या नौ है | ग्रहों के नाम --1 --सूर्य ,--2 -चन्द्रमा ,--3 --मंगल ,--4 बुध ,--5 -गुरु ,-6 -शुक्र --,7 --शनि ,--8 --राहु ,--9 --केतु --| -----कहते हैं कि ब्रम्हा में मन में जब सृष्टि -निर्माण करने की इच्छा प्रकट हुई ,तब प्रथम उनके मन से चन्द्र और आकाश ,नेत्रों से सूर्य ,आकाश से वायु ,वायु से अग्नि ,ध्वनि ,स्पर्श ,रंग व गुण ,अग्नि से जल ,स्वाद इत्यादि ,जल से भूमि ,सुगंध ,स्पर्श ,ध्वनि इत्यादि | इसी क्रम से दो ग्रह और पंच तत्व निर्मित हुए | इसके पश्चात् अग्नि से मंगल ,भूमि से बुध ,जल से शुक्र ,वायु से शनि और आकाश से गुरु ऐसे पांच ग्रहों को जन्म मिला | 

भारतीय ज्योतिष में निहें नक्षत्र या ग्रह कहकर पुकारा जाता है --उनमें एक नक्षत्र अर्थात सूर्य ,एक उपग्रह अर्थात -चन्द्रमा ,पांच ग्रह अर्थात मंगल ,बुध ,गुरु ,शुक्र और शनि तथा दो अमूर्त अस्तित्व अर्थात --राहु और केतु सम्मिलित हैं | राहु और केतु नाम  से पुकारे जाने वाले  अमूर्त स्थल वो स्थान हैं --जहाँ सूर्य के चहुँ ओर पृथ्वी दीर्घवृत पृथ्वी के चहुँ और चन्द्रमा के दीर्घवृत को काटता है | चूंकि एक घडी के दो छोरों की भांति दोनों दीर्घवृत के ये संघर्ष -स्थल सदैव एक दूसरे के आमने -सामने रहते हैं ,इसलिए प्रत्येक जन्म -कुण्डली में राहु और केतु परस्पर आमने -सामने घर में स्थित होते हैं | -----  उपर्युक्त ग्रहों के अलावा पाश्चात्य देश के धुरंधर विद्वान ज्योतिषज्ञ व संशोधकों ने ईस्वी सन -1887 में हर्षल नाम के ग्रह का ईस्वी 1846 में नेप्चून नाम के ग्रह का शोध किया --किन्तु प्राचीन भारतीय ज्योतिषीय गणना में इन ग्रहों को कोई स्थान प्राप्त नहीं है | भारतीय ज्योतिष ने पांच ग्रह ,एक नक्षत्र ,एक उपग्रह और दो अमूर्त स्थलों राहु +केतु ,के अतिरिक्त अन्य किसी भी आकाशीय पिण्ड को मान्यता नहीं दी | ------भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



गुरुवार, 28 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा -पाठ -46 -मीन राशि का स्वभाव और प्रभाव पढ़ें --खगोलशास्त्री झा मेरठ


मीन राशि --यह राशि द्विस्वभाव ,स्त्री जाति ,कफ प्रकृति ,जलतत्व ,रात्रिबली ,विप्रवर्ण ,उत्तर दिशा की स्वामिनी है | इसका रंग पिंग है | इसका प्राकृतिक स्वभाव उत्तम ,दयालु और दयाशील है | यह सम्पूर्ण जल राशि है | इससे पैरों का विचार किया जाता है | 

---पुराभाद्रपद का एक चरण ,उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र इसमें निहित हैं | रेवती नक्षत्र जब मीन राशि में संयुक्त होता है --तो उसका फल यह होता है ---सम्पूरनागः शुचि दक्षः साधु शुरो विचक्षणः ,रेवती संभवो लोके धन धान्य लंकृतः "------अभीष्ट भाव  यह है कि व्यक्तिगत -जातक -सभी अंगों से पूर्ण ,पवित्र ,चतुर ,साधु ,वीर ,पंडित ,लेखक ,कलाकार और लोक में धनधान्यों से सुसम्पादित और सुशोभित होता है | इस राशि का प्रतीक मछली है | यह करुणा और अनुकम्प की प्रतीक है ,सतोगुणी है | इसका जातक सौम्य और धर्मबलम्बी होता है | इसे अत्यधिक खर्चीला और उच्च पद का आकांक्षी कहा गया है | इस राशि से ही चलचित्र सम्बन्धी व्यवसाय ,जलयात्रा ,रसायन तथा ओषधी विज्ञानं आदि विषय विचारे और विक्षित किये जाते हैं | इस राशि वाला व्यक्ति मेधाशील और जिज्ञासु भी होता है | ---पाठकगण --अगले भाग में ग्रह पर परिचर्चा करेंगें ------भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



ज्योतिष कक्षा -पाठ -45 -कुम्भ राशि का स्वभाव और प्रभाव पढ़ें --खगोलशास्त्री झा मेरठ


कुम्भ राशि --इस राशि वाले व्यक्ति का शरीर ऊंचा ,अवयव बड़े ,चेहरा सुन्दर ,प्रेम तरंगी ,पापरत ,विद्या व्यवसायी ,कुटिल युक्तिकार ,प्रतिभाशाली ,परस्त्री बन्धनप्रिय ,सुगन्धित पदार्थों का अनुरागी ,जुआरी ,कठोरात्मा ,बन्धुओं से पृथक होता है | 

--उक्त राशि वाला व्यक्ति बहनों से टंटा करने वाला ,सतत धन -संपदा का अभाव और अधिवाक्य का अनुभव करने वाला ,अल्पतम कारणों से असंतुष्ट रहने वाला ,न्यून संगति वाला ,कभी -कभी बेतुके सारहीन कार्य कर बैठने वाला ,कोमल और दुर्बल मानस तथा स्पर्धाशील होता है | धनिष्ठा के दो चरण ,शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद के तीन चरण इस राशि में होते हैं | आचार्यों का अभिमत है कि उक्त राशि और नक्षत्र का व्यक्तिगत कृपण ,धन से सम्पन्न और प्रदेश में जाकर रहने वाला होता है | 

---पूर्वाभाद्रपद के फल आयाम पर विद्वान कहते हैं कि जातक सभाओं में बोलने वाला ,सुखी ,संतान से युक्त ,अधिक सोने वाला और निष्क्रिय होता है | विषुवत रेखा से दक्षिण में 20 डिग्री से 12 डिग्री तक इसका स्थान नियत है | 

--यह मूल संज्ञक  राशि है | इसकी अभिष्ट दिशा पश्चिम है | यह स्वामी भक्ति और सुज  भक्ति की परिचायक है | क्रूर ,शांत ,गंभीर ,वासना -पुंज और वायु तत्व है | दिन में बली रहती है ,इसकी जाति शूद्र है ,विषम है ,लंपट है --इससे पिंडली -जांघों -का विचार किया जाता है | यह सामाजिक प्राणी होता है | कुछ अन्य विद्वानों ने इस राशि को विचारशील ,धर्मभीरु और नवीन बातों का अविष्कारकारक ,कलाकार ,सफल शिल्पी ,कवि और नाट्यकार भी कहा है | --भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


बुधवार, 27 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -43 -धनु राशि का स्वभाव और प्रभाव -पढ़ें -खगोलशास्त्री झा मेरठ


 धनु राशि --यह राशि पुरुष जाति ,कांचन वर्ण ,द्विस्वभाव ,क्रूर -संज्ञक ,पित्त प्रकृति ,दिनबली ,पूर्व दिशा की स्वामिनी , दृढ शरीर ,अग्नितत्व ,क्षत्रिय वर्ण ,अल्प संतति एवं अर्ध जल राशि है | इसका प्राकृतिक स्वभाव अधिकार प्रिय ,करुणामय और मर्यादा का इच्छुक है | इससे पैरों की संधि और जंघाओं का विचार किया जाता है | 

----मूल ,पूर्वाषाढ़ा ,उत्तराषाढ़ा का एक चरण इसमें व्याप्त रहता है | आचार्यों का विस्वास है कि जो व्यक्ति धनु राशि का होकर मूल नक्षत्र में जन्म लेता है ,वो सुख से सम्पन्न ,धन से युक्त ,वाहन से युक्त ,हिंसा करने वाला ,बलशाली ,स्थिर -प्रज्ञा लेकर अबिचलता के साथ कार्य करने वाला होता है | 

----अपने प्रताप से शत्रुओं का दमन करता है | पंडित और पवित्र होता है | पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का जातक यदि धनु राशि का हो तो देखने पर ही उपकार करने वाला ,भाग्यवान ,स्वजनों का प्रिय और अनेक विषयों का पंडित होता है | उत्तराषाढ़ा का जातक बहुत मित्र वाला ,दीर्घ कलेवर वाला ,अति विनयी ,सर्व सुखी ,शूरवीर और विजयी होता है | --भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com

ज्योतिष कक्षा -पाठ -44 मकर राशि का स्वभाव और प्रभाव पढ़ें --ज्योतिषी झा मेरठ


मकर राशि --चर -संज्ञक ,स्त्री जाति ,पृथ्वी तत्व ,वात प्रकृति ,पिंगल वर्ण ,रात्रि बली ,वैश्य बली ,शिथिल शरीर और दक्षिण दिशा की स्वामिनी है | इसका प्राकृतिक स्वभाव उच्च दशाभिलाषी है | इससे घुटनों का विचार किया जाता है | इस राशि को मृग भी कहा जाता है और  कहीं -कहीं अज संज्ञा भी दी गई है | यह सेवा की प्रतीक राशि है | कुछ विद्वान इस राशि की कल्पना नर्क और मकर रूप भी करते हैं | 

---यह समदेह वाली राशि है | रजोगुणी है ,भूतत्व प्रधान है और शूद्र जाति की है | इसका अधिकार राजसत्ता और राजसी आकांक्षा एवं महती भावनाओं की ओर रहने का संकेत देता है | उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के तीन चरण ,श्रवण और धनिष्ठा के दो -दो चरण इसमें व्याप्त हैं | 

--मकर राशि में उत्पन्न और श्रवण नक्षत्र का आविर्भाव वाला व्यक्ति किया हुआ उपकार जानने वाला ,सुन्दर ,दानी ,सभी गुणों से युक्त ,लक्ष्मीवान और विपुल संतान वाला होता है | धनिष्ठा जब मकर राशि से संपर्क जोड़ता है --तब उसका जातक संगीत प्रिय ,धन से परिपूर्ण ,पराई स्त्री की सेवा करने वाला और निरर्थक होता है | इस राशि का प्रमुख द्रव्य स्वर्ण के अतिरिक्त लोहा ,टिन ,शीशा ,ताम्बा एवं कोयला आदि हैं | --भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


रविवार, 24 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -42 -वृष्चिक राशि का स्वभाव और प्रभाव पढ़ें -खगोलशास्त्री झा मेरठ


वृश्चिक राशि -यह राशि स्थिर संज्ञक ,शुभ्रवर्ण ,स्त्रीजाति ,जलतत्व ,उत्तर दिशा की स्वामिनी ,रात्रि बली ,कफ -प्रकृति ,बहुत -संतति ,ब्राहण वर्ण और अर्ध जल राशि है | इसका प्राकृतिक स्वभाव दंभी ,हठी ,दृढ प्रतिज्ञ ,स्पष्टवादी और निर्मल है | इससे गुदा और जनेन्द्रिय का विचार किया जाता है | अनुराधा ,ज्येष्ठा और विशाखा का एक चरण इसमें व्याप्त है | इसका प्रतीक बिच्छू है ,जो अपने जन्मजात स्वभाव का कभी परित्याग और परिहार नहीं करता  |  सूर्य स्पर्शन से रोगों का बाहुल्य रहता है | इसका स्वामी मंगल है | अनुराधा नक्षत्र अपने पुरुषार्थ और साहस से प्रवासी -प्रदेश -में रहने वाला होता है | भाई -बहनों को अधिक सम्मान देता है | उनके प्रत्येक कार्य सम्पन्न करने के लिए उद्यत रहता है और वो शूरवीर होता है | आचार्यों ने ज्येष्ठा नक्षत्र का सीमांकन करते हुए कहा है --बहु मित्र प्रधानश्च कवि दिंतो विचक्षणः ,ज्येष्ठ जातो धर्मरतो जायते शूद्र पूजितः "--इसका आशय यह है कि ज्येष्ठा नक्षत्र की राशि वृश्चिक में उत्पन्न मानव अधिक मित्र वाला ,सर्वश्रेष्ठ ,काव्यकर्ता ,सहनशील ,पंडितपटु,धर्म में तत्पर और शूद्र से पूजित होता है | वैसे यह राशि अनुराग और आसक्ति की प्रतीक है | गरलभूत है | तामसिक विचारों में खो भी जाती है | ----इस राशि के द्रव्य लोहा एवं इक्षुरस अथवा इससे निर्मित वस्तुएं गुड़ ,शक्कर आदि ओषधी ,तेल ,सुपारी ,रुई ,सरसों ,इत्र आदि हैं | यह अनुसन्धान कर्मियों पर अपना भरपूर प्रभाव डालती है | ---भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com




ज्योतिष कक्षा पाठ -41 -तुला राशि का स्वभाव और प्रभाव पढ़ें --खगोलशास्त्री झा मेरठ


तुला राशि --यह पुरुष जाति ,चर संज्ञक ,वायु तत्व ,पश्चिम दिशा की स्वामिनी ,अल्प संतान वाली ,श्याम वर्ण ,शॉर्योदयी ,शूद्र -संज्ञक ,दिनबली ,क्रूर स्वभाव और पादजल राशि है | इसका प्राकृतिक स्वभाव विचारशील ,ज्ञानप्रिय ,कार्यसम्पादक और राजनीतिज्ञ है | इससे नाभि के नीचे का विचार किया जाता है | 

---चित्रा के दो चरण ,स्वाति और विशाखा के तीन चरण इसमें निहित हैं | स्वाति नक्षत्र में उत्पन्न जातक अत्यन्त चतुर ,धर्मात्मा ,कृपण -कंजूस -स्त्रियों का प्रेमी ,सुशील और देवताओं का भक्त होता है | 

--तुला राशि में विशाखा नक्षत्र ऐसी ही प्रक्रिया करता है | वो जातक को लोभी ,मानी ,कठोर ,कलहप्रिय और वेश्या गामी बनाए बिना नहीं रहता | इसकी युवा अवस्था है | यह समानता ,अनुरूपता एवं न्याय की प्रतीक राशि मानी गयी  है | इस राशि को नीतिशास्त्र ,धर्मशास्त्र ,न्याय एवं स्मृति का अधिष्ठता तत्व मानते हैं | इसको हाट एवं व्यवसाय प्रिय है | इसकी जाति वैश्य है | दुर्बलता और घबराहट हर समय इसके पास रहती है | इस राशि वाला व्यक्ति प्रपंच भरी निति से कार्य करता है और धर्मात्मा होते हुए भी क्रूर बन जाता है | --अगले भाग  में वृश्चिक राशि पर  व्याख्या करेंगें -----भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



शनिवार, 23 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -40 -कन्या राशि का स्वभाव और प्रभाव पढ़ें -खगोलशास्त्री झा मेरठ


कन्या राशि --यह राशि पिंगल वर्ण ,स्त्री जाति ,द्विस्वभाव ,दक्षिण दिशा की स्वामिनी ,रात्रिबली ,वायु और शीत प्रकृति ,पृथ्वीतत्व और अल्प संतान वाली है | इसका प्राकृतिक स्वभाव मिथुन राशि जैसा ही है --पर इसकी विशेषता इतनी है कि व्यक्ति अपनी उन्नति और मान पर पूर्ण ध्यान की भागीरथ चेष्टा और प्रयत्न करता है | इस राशि से पेट का विचार किया जाता है | इसका चिन्ह कुमारी कन्या है | यह राशि चिरस्थायी स्नेह एवं विवेक की प्रतीक है | यह विषुवत रेखा की ओर 12 डिग्री तक स्थिर  है | 

-----यह क्रीड़ास्थल तथा शिल्प रचना के स्थानों पर विवेचन करने वाली है | यह कोमल ,सौम्य ,चंचल एवं शान्त दोनों प्रकार के लक्षणों से युक्त है | अवस्था इसकी बाल्य है | सत्व गुण है ,पृथ्वी तत्व है | वैसे यह राशि जनसेवा -स्वास्थ -सम्बन्धी कार्यक्रमों की अधिष्ठात्री शक्ति है | उत्तराफाल्गुनी के तीन चरण ,हस्त और चित्रा के दो चरण इसमें निहित हैं | उत्तराफाल्गुनी में जन्म लेने वाला व्यक्ति सहनशील ,वीर ,कोमल वचन बोलने वाला ,धनुर्वेद के अर्थ को जानने वाला ,महान योद्धा और जनप्रिय होता है ,सदैव संतुष्ट रहता है ,धनाढ्य से सम्पन्न होता है | मिथ्या बोलने वाला ,ढीठ ,शराबी ,बंधुहीन ,चोर लम्पट होता है ,किन्तु फिर भी देवताओं और ब्राह्मणों का भक्त होता है | --अगले भाग में तुला राशि पर परिचर्चा करेंगें -------भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



शुक्रवार, 22 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा -पाठ -39 सिंह राशि का स्वभाव और प्रभाव पढ़ें -खगोलशास्त्री झा मेरठ


सिंह राशि में जन्म लेने वाला व्यक्ति साधारण क्षवज्ञ ,धैर्यवान ,चिंतातुर ,उदार ,अभिमानी ,मातृभक्त ,कृषक ,शत्रु -विजयी ,प्रख्यात ,शिक्षक और श्यामवर्ण वाला होता है | साथ ही साहसी ,शीघ्र क्रोधित हो जाने वाला | दन्त रोगी ,श्रृंगार से अलिप्त रहने वाला ,साधु -संत प्रिय और आत्म-विश्वासी होता है | 

---सिंह राशि का चिन्ह "शेर " शौर्य का प्रतीक है | यह स्वतंत्र प्रेमी और बिहारी होता है | दासता को  यह कभी पसंद नहीं करता | यह मूल संज्ञक राशि है | पूर्व दिशा में इसका स्थान है | यह राशि राजसत्ता की स्वामिनी भी होती हैं | इसका जातक क्रूर कर्मा ,शांत लक्षणों से युक्त ,स्थिर स्वभाव का है | पाण्डु गौरवर्ण और तमोगुणी तत्व यह अपने अंदर निहित रखता है | 

---इसका तत्व अग्नि है | जाति इसकी क्षत्रिय है | दिन में यह बलवान रहती है ,काननचारी है ,विषम है | उत्तर विषुवत रेखा की ओर 20 डिग्री से 12 डिग्री तक इस राशि का स्थान है | मघा ,पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी का एक चरण इसमें व्याप्त है | इस कारण ज्योतिष तत्वज्ञों का मत है कि इस राशि में जन्म लेने वाला व्यक्ति ----बहुभृत्यो धनीभोगी पितृ भक्तो महोदयमी ,चमुनाथो राजसेवी मघायां जायते नरः "---इस युक्ति में विपुल तथ्य है | वास्तव में सिंह राशि वाले अधिक सेवक रखने वाले ,धनाढ्य ,भोगी ,माता और पिता के भक्त ,महान उद्योगी ,सेनापति और राजा की सेवा करने वाले होते हैं | ---अगले भाग में कन्या  राशि पर चर्चा करेंगें | ----भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



गुरुवार, 21 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा -पाठ -38 -कर्क राशि का स्वभाव और प्रभाव पढ़ें -ज्योतिषी झा मेरठ


कर्क राशि ---इस राशि वाले  व्यक्ति का मुख "चेहरा " गोल और मोहक ,शरीर मध्यम ऊंचा व पतला होता है | यह स्त्री कामी ,तरंगी ,नाटकी ,निश्चिन्त ,प्रेमपाश में पड़कर निरर्थक धन का व्यय करने वाला ,मादक पदार्थों का व्यापारी होता है | ------यह राशि सहानुभूति एवं सुकुमारता के साथ -साथ प्रजा ,सत्ता तथा मिलन सरिता की प्रतीक मानी जाती है | इसका स्थान उत्तर दिशा में है | यह विषुवत रेखा की ओर 24 डिग्री से 20 डिग्री तक संचरण करती है | यह सम है | इसकी अवस्था बाल्य है | इसका वर्ण रक्त +स्वेत है | रजोगुणी है | इसका जल तत्व है | रात्रि में यह बली रहती है | शूद्र जाति की है तथा तुच्छ भावनाओं की ओर उन्मुख रहती है | 

----इस राशि के गमनकारी नक्षत्र पुनर्वसु ,पुष्य और अश्लेषा हैं | जो एक ही चरण में व्याप्त है | पुष्य नक्षत्र का उतपन्न व्यक्ति धन और धर्म  से युक्त होता है | पुत्र सम्पन्न ,पंडित ,शांत स्वभाव ,सुभग और सुखी होता है | --किन्तु आश्लेषा का प्रतिफल इस  फल कास अपवाद है --तभी कहा है ---"सर्वभक्षी कृतान्तश्च कृतध्नों वाचकः खलः ,आष्लेशयाम नरो जातः कृतकर्मा ही जायते "----इस कथन में अल्प संदेह नहीं ---आश्लेषा नक्षत्र में  उत्पन्न जातक यमराज के तुल्य आचरण करने वाला होता है ,--क्योंकि इस राशि का चिन्ह केकड़ा है | इसी कारण यह राशि हर समय सजग और प्रबुल्ल रहती है | ----अगले भाग में सिंह राशि पर चर्चा करेंगें | ----


भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


बुधवार, 20 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -37 -मिथुन राशि का स्वभाव और प्रभाव पढ़ें --ज्योतिषी झा मेरठ


मिथुन राशि --यह राशि एकता ,बुद्धिमता ,साहस तथा उत्साह की प्रतीक मानी जाती है | इसका स्थान विषुवत रेखा से 24 डिग्री पर है | यह सम राशि है और यह पश्चिम दिखा में निवास करती है | इसकी अवस्था बाल्य है | सत्वगुण है ,वायु तत्व है ,विषम है और जाति इसकी वैश्य है | 

---इसका स्थान वक्षस्थल है | इससे स्तन ,कंधे ,भुजा ,हाथ और फेफड़े प्रभावित रहते हैं | यह स्पन्दन और श्वासों पर अपना शासन करती है | यह राशि पुरुष आकार की है | इसका रंग हरा हरित है | 

--मुख्यतः इस राशि का संचरण ऐसे व्यक्तियों में देखा गया है ,जो नृत्य ,गायन ,वाद्य ,शिल्प ,अनुसंधान तथा वाग्विधता में अपना सानी नहीं रखते ,मृगशिरा के दो चरण ,आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र के तीन चरण इस राशि में व्याप्त हैं  | इसी कारण इस राशि के व्यक्तियों का स्वभाव शांत होता है | ये सुखी ,अत्यन्त भोगी ,सुभग ,सब जनों के प्रेमी और पुत्र ,मित्र आदि से युक्त होते हैं | ------" शांत सुखी च सुभगो जनवल्ल्भः , पुत्र मित्रादि भिरयुक्तो जायते च पुनर्वसौ "----इसके अपवाद में ऐसा भी कथन है ---अहंकारी एरद्वेषी मृगे भवति मानवः ---और ----कृतघ्नः कोय युक्तश्च नरः पाप रतः शठः ,आर्द्रा नक्षत्र सम्भूतो धनधान्य विवर्जितः "---किन्तु  इसके प्रतिकूल भी कहा है --मिथुन राशि वाला व्यक्ति --शास्त्री ,पंडित ,वक्ता ,कवि ,ग्रंथकार ,प्रियभाषी ,प्रेमालु स्वभाव ,कला -सम्पन्न ,सत्यवादी ,रूपवान ,स्त्री अभिलाषी ,अधिवक्ता ,सुरागरसा ,{जासूस } -संवाददाता होता है |  ऐसा व्यक्ति अधिक पुत्रों वाला मेधावी और तर्कशील होता है | तथा अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है | ---अगले भाग में कर्कराशि पर विवेचन करेंगें | -भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



रविवार, 17 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -36 -वृष राशि का स्वभाव और प्रभाव पढ़ें --ज्योतिषी झा मेरठ


ज्योतिषशास्त्र में वृष राशि का स्थान मुख में है | मुख से अभिप्राय जिह्वा ,कपोल ,गला और गरदन  से भी है | शरीर के इन भागों में इसका प्रभाव पड़ता है | इसकी अवस्था तरुण है | रंग गौरवर्ण ,पृथ्वीतत्व वाली है | इसके मनुष्य का मन शांत ,सुकोमल  स्वभाव सरल एवं मधुर होता है | काव्य की अनुभूतियाँ और भावनाएं हृदय में दबी रहती है | कालबंत की कला कंठ से फूटती है | 

--वृष राशि वाला व्यक्ति गायक और कुशल वादक होता है | यह राशि रात्रि में बलवान होती है ,शरीर लंबा रखती है | इसकी जाति ब्राहण है | सम है ,धर्म की द्योतक है | इस राशि का व्यक्ति आज्ञापालक होता है और धार्मिक भाव का समर्थक होता है | सेवा सुश्रूषा करने में अभिरुचि रखता है तथा ललित कलाओं का पारखी होता है | इसकी स्थिति विषुवत रेखा के 20 o पर मानी गई है | 

---इसकी पूर्व दिशा है | यह कृतिका के तीन चरण ,रोहिणी और मृगशिरा के दो दो चरण अपने अंदर निहित रखती है --क्योंकि यह राशि रोहिणी नक्षत्र पर आधृत है ,इस कारण इसका अनुचरी धनवान ,उपकार को मानने वाला ,बुद्धिमान, राजा से मान्य ,प्रिय बोलने वाला ,सत्यवक्ता और सुन्दर रूप वाला होता है | ---अगले भाग में मिथुन राशि पर परिचर्चा करेंगें --भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


मंगलवार, 5 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -35 -मेष राशि का स्वभाव और प्रभाव -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


मेष राशि  का स्वभाव और प्रभाव की बात करें --ठीक से  अनुभव करें --

यह राशि मानव शरीर के शीश पर निवास करती है | यह अदम्य साहस ,शौर्य और बल -विक्रम का प्रतीक बनकर बलिदान और ओज की सृष्टि करके पुरुष को निर्भीकता और दृढ़ता की ओर ले जाती है | इसका रक्तवर्ण है ,तरुण अवस्था है ,यह पूर्व दिशा में निवास करती है | इसके मधुर स्पर्शन से धातु व अन्न का सर्जन होता है | यह अग्नितत्व के लिए विख्यात है | यह रात्रि में बली रहती है | इसकी जाति क्षत्रिय है | गुण रजोगुण है | विषम होने के कारण यह स्वभाव से क्रूर ,चपल और अटूट है | 

---विषुवत रेखा सन्निकट उत्तर में 12 डिग्री पर स्थित होने के कारण इसके प्रभाव में आने वाला मानव तेजपुंज और बलिष्ठ होता है | वह आतंकित और भयावह वातावरण से भयभीत नहीं होता | मनोबल बटोर कर समाज का प्रतिनिधित्व करता है | 

---भरणी और कृतिका नक्षत्र के आधारभूत यह राशि मस्तिष्क में प्रभुता की भावना प्रादुर्भाव करती है और उच्च गति की ओर जाने का सतत प्रयत्न करती है | यह राशि नववर्ष की प्रेरक शक्ति को सृष्ट करके अपने कृतित्व और व्यक्तित्व को गतिवान बनाती है | इसका अनुगामी उच्चपद और शासन का आकांक्षी और क्रांतिकारी अग्रदूत होता है | 

---नराशय ,पराभव और अभावों से उठकर मध्यान्ह सूर्य के समान अंगराई लेता है और विश्व का अभिनंदनीय पुरुष बनकर अंगारों से खेलता है | संघर्षों से पल्ल्वित होता है | इसका अनुयायी अड़ियल और दुराग्रही होता है | --भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


सोमवार, 4 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -34 -राशि मंडल क्या है -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


भचक्र में स्थित 12 राशियों के समस्त राशि -मंडल को एक बृहत् -विराट -काल पुरुष मानते हुए मेष को सिर ,वृष को मुख ,मिथुन को बाहु तथा गला या वक्षस्थल ,कर्क को हृदय ,सिंह को कांख या पेट ,कन्या को पेट का नीचे का भाग कटि -कमर -तुला को वास्ति तथा जनेन्द्रिय ,वृश्चिक को गुदा ,धनु को कूल्हे तथा जांघ ,मकर को घुटने , कुम्भ को पिंडिलिया और मीन को पैर माना है | यह शरीर के बाहरी अवयवों का विभाग है | 

----भीतरी अवयवों पर 12 राशियों का क्रमशः निम्नलिखित प्रकार से अधिपत्य है ---

---1 --मेष --मस्तिष्क --दिमाग 

--2 ---वृष ---कंठ की नली 

--3 ---मिथुन --फेफड़े --स्वास की नली 

--4 --कर्क --पाचन -शक्ति 

--5 --सिंह --हृदय --दिल 

--6 --कन्या --अंतरिया -पेट के भीतर का निचला भाग 

--7 --तुला --गुर्दे 

--8 -वृश्चिक ---मूत्रेंद्रिय ,जनेन्द्रिय 

--9 --धनु --स्नायु -मंडल तथा नसें जिनमें रक्त प्रवाहित होता रहता है | 

--10 --मकर --हड्डियां तथा अंगों के जोड़ 

--11 --कुम्भ ---रक्त तथा रक्त प्रवाह 

--12 -- मीन --- शरीर में सर्वत्र कफोत्पादन 

नोट --जन्म के समय जिस राशि में शुभ ग्रह होते हैं ,शरीर का वो भाग पुष्ट होता है ,जिस राशि में पाप ग्रह होते हैं ,शरीर का उससे सम्बंधित भाग कृष ,रोगयुक्त ,बृणाङ्कित व  पीड़ित होता है | --भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com

-


रविवार, 3 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा -पाठ -33 -अक्षरानुसार राशि ज्ञान -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


प्रत्येक नक्षत्र के चार चरण होते हैं और उनमें से प्रत्येक चरण एकेक अक्षर होता है | किस अक्षर की कौन सी राशि बनती होती है ,इसे निम्न तालिका के अनुसार समझ लेनी चाहिए ----

----1 ---- मेष --चू चे चो ला ली लू ले लो आ 

---2 ------ वृष ---ई ऊ ए ओ वा वी वू वे वो 

---3 -------मिथुन --का की कू घ ड छ के को हा 

----4 ------कर्क --ही हू हे हो डा डी डू डे डो 

----5 ----सिंह --मा मी मू में मो टा टी टू टे 

-----6 ---कन्या --टो पा पी पू ष ण ठ पे पो 

-----7 --तुला ---रा री रु रे रो ता ती तू ते 

-----8 ---वृश्चिक ---तो ना नी नू ने नो या यी यू 

---9 -----धनु ----ये यो भा भी भू ध फा ढा में 

----10 --मकर ---भो ज जी खी खू खे खो गा गी 

---11 ---कुम्भ --गू गे गो सा सी सू से सो दा 

----12 --मीन ----दी दू थ झ य दे दो च ची 

---किस राशि के अंतर्गत किस -किस नक्षत्र के कितने -कितने चरण होते हैं --इसे नीचे लिखे अनुसार समझा जा सकता है -------

--1 ---मेष ---अश्विनी तथा भरणी के चारों चरण एवं कृतिका नक्षत्र का पहला चरण | 

--2 --वृष --कृतिका नक्षत्र के अंतिम तीन चरण ,रोहिणी नक्षत्र के चारों चरण तथा मृगशिरा नक्षत्र के पहले दो चरण |

--3 --मिथुन -मृगशिरा नक्षत्र के अंतिम दो चरण ,आर्द्रा नक्षत्र के चारों चरण तथा पुनर्वसु नक्षत्र के पहले तीन चरण 

--4 --कर्क --पुनर्वसु नक्षत्र का अंतिम एक चरण तथा पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र के चारों चरण  | 

--5 --सिंह --मघा तथा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के चारों चरण एवं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का पहला एक चरण  | 

--6 --कन्या -उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के अंतिम तीन  चरण ,हस्त नक्षत्र के चारों चरण तथा चित्रा नक्षत्र के अंतिम तीन  चरण  | 

--7 --तुला --चित्रा नक्षत्र के अंतिम दो चरण ,स्वाति नक्षत्र के चारों चरण तथा विशाखा नक्षत्र के पहले दो चरण  | 

--8 --वृश्चिक --विशाखा नक्षत्र का अंतिम चरण ,अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र के चारों चरण  | 

--9 --धनु --मूल तथा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के चारो चरण एवं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का पहला चरण | 

--10 --मकर --उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अंतिम एक चरण ,श्रवण नक्षत्र के चारों चरण तथा धनिष्ठा नक्षत्र पहले दो चरण 

--11 --कुम्भ --धनिष्ठा नक्षत्र के अंतिम दो चरण ,शतभिषा नक्षत्र के चारों चरण तथा पूर्वाभाद्रपद के पहले तीन चरण 

--12 --मीन --पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का अंतिम एक चरण ,तथा उत्तराभाद्रपद एवं रेवती नक्षत्र के चारों चरण  | 

---नोट --अभिजीत नक्षत्र की गणना मकर राशि के अंतर्गत की जाती है ,अतः अभिजीत नक्षत्र के चारों चरणों के चार अक्षर जू जे जो खा की राशि भी मकर ही समझनी चाहिए | --अगले भाग में राशि मंडल पर विचार रखेंगें -----अगले भाग में अक्षरानुसार राशि ज्ञान पर परिचर्चा करेंगें ----भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


शनिवार, 2 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -32 -ज्योतिष में राशियां क्या हैं -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


पृथ्वी के "सूर्य के चारो ओर परिभ्रमण " मार्ग को 12 भागों में बांटा गया है | इस मार्ग के प्रत्येक स्थल की पहचान केवल तारों के विविध प्रकार के झुंडों से होती है | इस झुंड या ढेर को संस्कृत में राशि कहते हैं | आकाश स्थित भचक्र के 360 अंश अथवा 108 भाग निश्चित किये गये हैं -तथा -समस्त भचक्र को 12 राशियों में विभक्त किया गया है ,अतः 30 अंश अथवा 9 भाग की एकेक राशि होती है | --12 राशियों के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं -----1 --मेष ,---2 --वृष ,--3 --मिथुन ,--4 --कर्क ,---5 सिंह ,--6 कन्या ,--7 --तुला ,---8 --वृश्चिक ,--9 --धनु ,--10 --मकर ,---11 --कुम्भ ,---12 मीन ,

----ज्योतिष सीखने वाले पाठकों को राशि चक्र के उपरान्त 12 भाग ,जिनको राशि अथवा चिन्ह कहते हैं ,हृदयंगम करने आवश्यक है | प्रत्येक राशि की क्रम -व्यवस्था तथा संख्या उतनी ही महत्वपूर्ण है ,--जितना महत्वपूर्ण इसका साइन चिन्ह है | पाठक को यह बताने में देर नहीं लगनी चाहिए कि पांचवी राशि का नाम सिंह है ,इसका चिन्ह प्रतीक शेर है | इसी प्रकार बारहवीं राशि का नाम मीन है और इसका चिन्ह मछलियों की जोड़ी है | पाठक को जब यह पूर्णतः कंठस्थ हो जाय ,तभी उसे आगे विषय -प्रवेश करना चाहिए | 12 राशियों के अन्तर्गत अश्विनी आदि नक्षत्रों के क्रमशः नौ -नौ  चरण होते हैं | --

---राशि -----------------  राशि का अंग्रेजी नाम --------  चिन्ह 

--1 ---मेष -   --------------------- एरीज - ------            मेढ़ा 

--2 ----वृष -- -------------------   तौरूस ---- ------------सांढ़ 

--3 --मिथुन -----------------------जैमिनी ------------- युवा -दम्पत्ति 

--4 --कर्क --------------------------- कैंसर ---------------- केकड़ा 

--5 ---सिंह -----------------------लिओ --------------------------शेर 

--6 - --कन्या --------------------विरगो -------------------------कुमारी 

--7 --तुला -----------------------लिब्रा ----------------------------तराजू 

--8 --वृश्चिक --------------------स्कार्पियो ----------------------------बिच्छू 

-9 --धनु --------------------------सैगीटेरियस ---------------------------धनुर्धारी 


--10 --मकर -------------------कैपरीकोर्न -----------------------------मगरमच्छ 

--11 --कुम्भ ------------------अक्वेरियस ---------------------------घड़ा --{कलश } 

--12 मीन ------------------------पीसेस ----------------------------------दो मछली 

---अगले भाग में अक्षरानुसार राशि ज्ञान पर परिचर्चा करेंगें ----भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



शुक्रवार, 1 मार्च 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -31 -वार किसे कहते हैं -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


आकाश -मण्डल में शनि, गुरु ,मंगल ,रवि ,शुक्र ,बुध हुए चन्द्रमा --इन सातों ग्रहों की स्थिति क्रमशः एक -दूसरे से नीचे मानी  गई है ,--अर्थात शनि की कक्षा सबसे ऊपर है | शनि से नीचे गुरु ,गुरु से नीचे मंगल ,मंगल से नीचे सूर्य ,सूर्य से नीचे शुक्र ,शुक्र से नीचे बुध ,बुध से नीचे चन्द्रमा की कक्षा है | 

---एक दिन रात में 24 होराएं होती हैं ,अर्थात प्रत्येक होरा 1 घण्टे के बराबर होती है |  घंटे का दूसरा नाम होरा है ,यह भी कहा जा सकता है | प्रत्येक होरा का स्वामी नीचे की कक्षा के क्रम से एकेक ग्रह होता है | 

---सृष्टि के प्रारम्भ में सबसे पहले सूर्य दिखलाई पड़ता है ,अतः पहली होरा का स्वामी सूर्य को माना गया है ,--इसलिए सृष्टि का पहला दिन सूर्य के दिन रविवार ,आदित्यवार अथवा सूर्यवार के नाम से पुकारा जाता है | उसके पश्चात प्रत्येक -घंटे -पर एकेक ग्रह का अधिकार रहता है ,अर्थात उस दिन की दूसरी होरा का स्वामी सूर्य के समीप वाला ग्रह शुक्र ,इसी प्रकार तीसरी होरा का स्वामी बुध ,चौथी होरा का स्वामी चन्द्रमा ,पांचवी होरा का स्वामी शनि ,छठी होरा का स्वामी गुरु ,सातवीं होरा का स्वामी मंगल ,आठवीं होरा का स्वामी फिर से सूर्य ,नौवीं होरा का स्वामी फिर शुक्र ,दशवीं होरा का  स्वामी फिर बुध ,इसी प्रकार क्रम चलता रहता है | पहले दिन की होरा सूर्य से आरम्भ होती है तथा 24 वीं बुध पर सम्पत होती है | 

---दूसरे दिन की पहली होरा का स्वामी उपर्युक्त क्रम से चन्द्रमा होता है ,अतः दूसरे दिन को चंद्रवार अथवा सोमवार कहा जाता है | इसी क्रम से तीसरे दिन की पहली होरा का स्वामी मंगल होता है ,अतः उस दिन को मंगलवार कहा जाता है | चौथे दिन की पहली होरा का स्वामी बुध होता है ,अतः उस दिन को बुधवार कहा जाता है | पांचवे दिन की पहली होरा का स्वामी गुरु होता है ,अतः उस दिन को गुरुवार कहा जाता है | छठे दिन की पहली होरा का स्वामी शुक्र होता है ,अतः उस दिन को शुक्रवार कहा जाता है | सातवें दिन की पहली होरा का स्वामी शनि होता है ,अतः उस दिन को शनिवार कहते हैं | 

---इसी क्रम से आठवें दिन की पहली होरा सूर्य आ जाती है ,अतः आठवां दिन फिर रविवार के नाम से पुकारा जाता है | इसी क्रमशः -1 -सूर्य ,--2 -चंद्र ,--3 --मंगल ,--4 बुध ,--5 गुरु ,--6 ---शुक्र ,---7 -शनि | ये सातो दिन की पहली होरा के स्वामी होते हैं | यह क्रम निरंतर चलता रहता है ,इसलिए इन सातों ग्रहों की प्रथम होरा के आधार पर सात दिनों -सप्ताह --के नाम रखे गये हैं ---रविवार ,सोमवार ,मंगलवार ,बुधवार ,गुरुवार ,शुक्रवार ,शनिवार ---इन वारों का क्रम लगातार चलता रहता है | सात दिनों के इस समूह को सप्ताह का नाम दिया गया है | 

सौम्य -संज्ञक वार --गुरुवार ,सोमवार ,बुधवार तथा शुक्रवार हैं | 

क्रूर संज्ञक वार --मंगलवार ,रविवार और शनिवार हैं | 

नॉट ---किसी भी शुभ कार्य करने के लिए सौम्य -संज्ञक वार सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं | प्रत्येक वार का स्वामी उसी का अधिपति गृह है | ---अगले भाग में राशियां क्या होतीं हैं --इस पर परिचर्चा करेंगें | भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -30 पंचांग का पांचवां अंग -करण -पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


पाठकगण को यह तो ज्ञात होगा ही कि तिथियां केवल 30 होती हैं | 15 शुक्लपक्ष की और 15 कृष्णपक्ष की | तिथि के आधे भाग को करण कहते हैं | किस तिथि के किस आधे भाग को कौन -सा करण कहते हैं | यह निम्न तालिका से स्पष्ट हो जायेगा ---------------

----कृष्णपक्ष -----        शुक्लपक्ष 

-1 -प्रतिपदा =कौलव  --1 --किंस्तुघ्न =बव 

-2 -द्वितीया -तैतिल =गरज --2 -बालव =कौलव 

-3 -तृतीया -वणिज =विष्टि --3 तृतीया -तैतिल =गरज 

-4 चतुर्थी -बव =बालव --4 -चतुर्थी ---वणिज =विष्टि 

-5 पंचमी -कौलव =तैतिल ,-पंचमी --बव =बालव 

-6 -षष्ठी --गरज =वणिज ,--6 -षष्ठी ---कौलव =तैतिल 

-7 -सप्तमी ---विष्टि -बव ----7 सप्तमी --गरज =वणिज 

--8 --अष्टमी ---बालव =कौलव ,--8 -अष्टमी ---विष्टि =बव 

--9 नवमी ---तैतिल =गरज ----9 नवमी ---बालव =कौलव 

-10 -दशमी --वणिज ---विष्टि ,---10 दशमी ---तैतिल =गरज 

--11 एकादशी ---बव =बालव ---11 एकादशी --वणिज =विष्टि 

-12 -द्वादशी ---कौलव =तैतिल ,---12 -द्वादशी --बव =बालव 

-13 त्रयोदशी -गरज =वणिज ,---13 त्रयोदशी ---कौलव =तैतिल 

-14 -चतुर्दशी --विष्टि =शकुन ----14 चतुर्दशी =गरज =वणिज 


-30 -अमावस्या ---चतुष्पाद -----15 --पूर्णिमा ---विष्टि =बव 

----उपर्युक्त तालिका में पाठक देखेंगें कि बव ,बालव ,कौलव ,तैतिल ,वणिज ,गरज और विष्टि  इन 7 कारणों की तो बारंबार पुनरावृत्ति होती है और शेष चार --शकुन ,चतुष्पाद ,नाग और किन्तुघ्न एक मास में केवल एकबार होते हैं ,विष्टि करण को ही भद्रा कहते हैं |  पाठक इस बात को याद रखें ,क्योंकि आगे किन्हीं प्रकरणों में हम भद्रा पर विचार करेंगें | ---पंचांग में पहले - तिथि फिर दिन फिर नक्षत्र फिर योग और अन्तिम पांचवीं चीजें कारण -इनके आधार पर ही किसी भी शुभ या अशुभ कार्यों का निर्णय होता है ----अगले भाग में वार शब्द पर व्याख्या करेंगें ----- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com




बुधवार, 28 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -29 -योग किसे कहते हैं -पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


सूर्य और चन्द्रमा के राशि ,कला ,विक्ला को "योग "कहते हैं | योग 27 होते हैं ,जिनके नाम नीचे दिए जा रहे हैं | ---1 -विष्कुम्भ ,--2 प्रीति ,---3 --आयुष्मान ,--4 --सौभाग्य ,--5 --शोभन ,---6 --अतिगण्ड ,--7 --सुकर्मा ,--8 --धृति ,--9 --शूल ,--10 --गंड ,--11 --वृद्धि ,--12 --ध्रुव ,---13 --व्याघात ,--14 --हर्षण ,--15 --वैर ,--16 --सिद्धि ,--17 व्यतिपात ,---18 --वरीयान ,---19 --परिध ,---20 ---शिव ,---21 --सिद्ध ,---22 --साध्य ,--23 ---शुभ ,---24 --शुक्ल ,--25 --ब्रह्म ,---26 --इन्द्र ,---27 ---वैधृति | 

योगों के स्वामी क्रम से जानें ------

-1 ---विष्कुम्भ =यम ,----2 ---आयुष्मान =चन्द्र ,-----3 शोभन =गुरु ,-----4 -सुकर्मा =इंद्र ,----5 --शूल =सर्प ,---6 --वृद्धि =सूर्य ,----7 ---व्याघात =वायु ,---8 --वैर -वज्र =वरुण ,----9 -व्यतिपात =रूद्र ,---10 --परिध =विश्वकर्मा ,---11 --सिद्ध =कार्तिकेय ,---12 --शुभ =लक्ष्मी ,----13 --ब्रह्म =अश्विनी ,----14 --वैधृति =दिति ,---15 --प्रीति =विष्णु ,---16 --सौभाग्य =ब्रह्मा ,---17 -अतिगंड =चंद्र ,---18 -धृति =जल ,---19 --गंड =अग्नि ,--- 20 -- ध्रुव =भूमि ,---21 --हर्षण =भग ,--22 --सिद्धि =गणेश ,--23 --वरियन =कुबेर ,--24 --शिव =मित्र ,---25 --साध्य =सावित्री ,--26 --शुक्ल =पार्वती ,---27 --इन्द्र =पितर --| 

 पाठकगण --ज्योतिष जगत सबसे ज्यादा फलादेश में आधुनिक समय में --लोगों के मुखारविन्द पर दो शब्द निरन्तर होते हैं --तुम्हारा नक्षत्र ठीक नहीं है ,दूसरा --योग अच्छा नहीं चल रहा है | जबकि सच यह है --ज्योतिष में दो रूप होते हैं गणित + फलित ---गणित में नक्षत्र +योग गणना की चीजें हैं ,------किन्तु फलित में --व्यक्ति का समय का फलादेश नक्षत्र +योग हैं |  अतः दोनों -गणित + फलित की जानकारी ठीक से होनी चाहिए --तभी खगोलशास्त्री बन सकते हैं | --अगले भाग में पंचांग का एक अंग करण है जिस पर परिचर्चा करेंगें | --- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com




ज्योतिष कक्षा पाठ -28 पंचांग किसे कहते हैं -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी जगा मेरठ


पंचांग के बिना वैदिक ,स्मार्त तथा गृहस्थी के कोई कार्य सिद्ध नहीं होते |   काल रूपी ईस्वर के पंच अंग को पंचांग कहते हैं | वो पाँच अंग हैं --1 -तिथि , -2 -वार ,--3 -नक्षत्र ,--4 --करण ,--5 -योग ---यहाँ हम केवल नक्षत्र के बारे में बता रहे हैं | तिथियों के बारे में पहले बता चुके हैं शेष के विषय में आगे बताएंगें | 

----जैसा कि हमने अभी बताया था कि समस्त भचक्र को 27 भागों में बांटा गया है | इस कारण 1 राशि =2 "सवा दो नक्षत्र " उपरोक्त  तालिका के द्वारा पाठकगण प्रत्येक नक्षत्र के अंश और कला को ज्ञात कर सकते हैं | 

-----चन्द्रमा जिस राशि ,अंश ,कला और विकला में होता है ,उस भाग का स्वामी जो नक्षत्र माना गया है "वह नक्षत्र हैं " ऐसा व्यवहारिक भाषा में कहा जाता है | कोई पाठक प्रश्न करे कि आज अश्विनी नक्षत्र 28  घटी 25 पल है --इसका क्या अर्थ है ? ---इसका उत्तर यह है कि अश्विनी नक्षत्र तो सदैव था ,सदैव रहेगा --किन्तु अश्विनी नक्षत्र आज 28 घटी 25 पल है ,--इसका अर्थ है जिस स्थान के हिसाब से पंचांग बनाया गया है ,उस स्थान पर सूर्योदय के 28 घटी 25 पल तक चन्द्रमा प्रथम राशि के 13 अंश 20 कला वाले भाग में "जो अश्विनी के नाम से विख्यात है " रहेगा   | 

----ठीक 28 घटी 25 पल व्यतीत हो जाने पर चन्द्रमा प्रथम राशि के 13 अंश 20 कला वाले  भाग को पार का आगे वाले भाग "भरणी " में चला जायेगा |  इसलिए नक्षत्र है --इसका अर्थ हुआ नक्षत्र वाले भाग में चन्द्रमा इस समय तक रहेगा | अक्सर पूछा जाता है कि आपका जन्म नक्षत्र क्या है ? इसका अर्थ है --जब आपका जन्म हुआ था तब चन्द्रमा किस नक्षत्र वाले आकाशीय विभाग में था | इसी प्रकार इस बात को भी जान लिया जाता है कि जन्म के समय चन्द्रमा किस राशि में था | 

---प्रत्येक नक्षत्र का भाग 13 अंश 20 विकला है | इसको 4 से भाग देने पर प्रत्येक भाग 3 अंश 20 कला का हुआ ,इस प्रत्येक भाग को पाद "पैर " या चरण कहते हैं | नक्षत्र के जिस चरण में जन्म हो ,उसके अनुसार नाम का प्रथम अक्षर चुनने की प्रथा है | 

---अगले भाग में --पंचांग का एक अंग योग है --जिस पर परिचर्चा करेंगें ----- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

खगोलशास्त्री कैसे बनें -सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ



 खगोलशास्त्री कैसे बनें -सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ

प्रिय ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड के श्रोता और पाठकगण -----मेरी आत्मकथा और ज्योतिष की अचूक और सटिक किताब को लिखने का अन्तिम प्रयास करने की कोशिश कर रहा हूँ | --यह दोनों किताब शीघ्र पूर्ण हो आप सभी का स्नेह और आशीष चाहिए ----इसके बाद नेट की दुनिया से अवकाश लेना चाहता हूँ | 2010 से चलने का प्रयास किया था | अब मेरी उम्र वैराग की ओर ईशारा कर रही है | मुझे अपने जीवन में अनुभव यह हुआ है --व्यक्ति कैसा भी हो सही मार्गदर्शन से उच्च शिखर पर आसीन सकता है | ---- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com

ज्योतिष कक्षा पाठ -27 -नक्षत्रों के चरणाक्षर जानें -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


 ज्योतिषशास्त्र ने सूक्ष्मता से समझने के लिए प्रत्येक नक्षत्र के चार -चार भाग किये हैं ,जिन्हें पथम चरण ,द्वितीय चरण ,तृतीय चरण ,चतुर्थ चरण कहा जाता है | प्रत्येक नक्षत्र के जो चार -चार चरण होते हैं ,उनमें प्रत्येक नक्षत्र के चरण का एकेक "अक्षर " निर्धारित कर दिया है | जिस नक्षत्र के जिस चरण में जिस व्यक्ति का जन्म होता है ,उसका नाम उसी जमकालीन नक्षत्र के चरणाक्षर पर रखा जाता है |  उदहारण के लिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म सतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ चरनाक्षर सू से प्रारम्भ करके सुरेश ,शुशील ,सुमित ,सुखीलाल ,और स्त्रिओं में सुरेखा ,इत्यादि रखा जायेगा | किस नक्षत्र के कौन -कौन से चरणाक्षर होते हैं ,इसे निम्न तालिका के द्वारा सहज ही समझा जा सकता है | 

----नक्षत्र -----   प्रथम चरण --------- द्वितीय चरण ----  तृतीय चरण ------  चतुर्थ चरण 

--अश्विनी ------ ------------चू ,----------------चे ,---------------चो ,-----------------ला 

---भरणी ------------------ली-----------------,लू, ----------------ले, -----------------लो 

--कृतिका------------------अ -----------------,इ ,--------------उ ,-------------------ए 

--रोहिणी -----------------ओ ----------------,बा , -------------बी ,------------------बू 

--मृगशिरा ----------------बे ------------------,बो ,---------क ,-------------------की 

----आर्द्रा -----------------कू ------------------,घ ,---------ड ---------------------,छ 

--पुनर्वसु ------------------के ,-----------------को ---------,ह --------------------,ही 

--पुष्य ----------------------हू ,-------------हे ,------------------हो------------------,ड 

--आश्लेषा ----------------- डी----------- ,डु ,-------------डे ---------------------,डो 

--मघा ----------------------म ----------,मी--------------- ,मु ---------------------,में 

---पूर्वाफाल्गुनी -----------मो -----------,ट ----------------,टी ---------------------,टू 

--उत्तराफाल्गुनी ----------टे ,-----------टो -----------------,प-------------------- ,पी 

---हस्त -------------------पू ,------------ष ,------------------ण -------------------,ठ 

--चित्रा --------------------पे ,------------पो -------------------,र -----------------,री 

--स्वाति --------------------रु ,------------रे ,------------------रो------------------- ,त 

---विशाखा ----------------ती --------------,तू -------------,ते ,-----------------------तो 

---अनुराधा ----------------न ,------------नी ,---------------नू ------------------------,ने 

---ज्येष्ठा ---------------------नो ,------------या ,--------------यी ,---------------------यूं 

-----मूल ------------------ये ,--------------यो ,------------भ ------------------==-,भी 

---पूर्वाषाढ़ा --------------भू ,---------------ध ,------------फा ,------------------ढा 

---उत्तराषाढ़ा -------------भे ,---------------भो ----------,ज -------------------,जी 

--अभिजीत ---------------जू ---------------,जे ,---------जो ,-------------------ख 

--श्रवण -------------------खी -----------,खू ------------,खे -------------------,खो 

---धनिष्ठा -----------------गा ,----------गी ,-------------गू---------------------,गे 

---शतभिषा -------------गो ,----------स ,--------------सी -------------------,सू 

---पूर्वाभाद्रपद ---------से ,---------सो ,---------------दा ,--------------------दी 

---उत्तराभाद्रपद ------दू ,----------थ ,-----------------झ --------------------,यं 

-------रेवती ----------दे ----------,दो ,-----------------च ,---------------------ची 

---- अगले भाग में पंचाग किसे कहते हैं पर परिचर्चा करेंगें ----भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ 26 -बालक के पैर देखना -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


सभी को नहीं किन्तु थोड़े पाठकों को यह अवश्य ज्ञात होगा कि जब घर में किसी बालक का जन्म होता है ,तो उसकी पैदाइश के बारे में पण्डित को बताया जाता है और पत्रा देखकर पंडित बताया करते हैं कि बालक के पैर सोने ,चांदी अथवा लोहे या ताम्बे के हैं | यहाँ हम उन्हीं चार पायों के बारे में बता रहे हैं | पाये निम्न चार होते हैं ----{1 }---सोना ,---{2 }--चांदी ,---{3 }--ताम्बा ,---{4 }---लोहा ----

---1 ---सोने के पैर -रेवती ,अश्विनी ,भरणी नक्षत्रों में जन्म सोने {स्वर्ण } का पाया {पैर } कहा जाता है ,जो मध्यम फलदायक माना जाता है | 

----2 ---चांदी के पैर ---आर्द्रा ,पुनर्वसु ,पुष्य ,आश्लेषा ,मघा ,पूर्वाफाल्गुनी ,उत्तराफाल्गुनी ,हस्त ,चित्रा ,स्वाति ,विशाखा ,अनुराधा नक्षत्रों में यदि बालक का जन्म हो ,तो चांदी का पाया {पैर } होता है ,जो शुभ और श्रेष्ठ होता है | 

---3 ---ताम्बे के पैर ---पूर्वाभाद्रपद ,{इसे भाद्रपदा भी लिखते हैं } ,उत्तराभाद्रपद नक्षत्रों में जन्म लेना ताम्बे का पाया माना जाता है ,जो श्रेष्ठ होता है | 

---4 --लोहे के पैर --उपर्युक्त नक्षत्रों के अतिरिक्त शेष सभी नक्षत्रों में लोहे का पाया माना जाता है ,जो नेष्ट  और धन हानिकारक माना जाता है | 

---विशेष ----कुछ विद्वान इस मत से विपरीत मत लिखते हैं | उनका अभिमत है कि इस रहस्य को समझने के लिए भाव -वेक्षण आवश्यक है | जिस प्रकार पलंग के चार पाये होते हैं ,उसी प्रकार द्वादश भावों को 4 भागों में विभाजित कर दिया है | 

-1 ---प्रथमभाव ,षष्टभाव ,एकदश भाव ---इसका नाम रखा गया है स्वर्णपाद {सोने का पाया }

--2 --द्वितीयभाव ,पंचमभाव ,नवमभाव --इसका नाम रखा गया है रजतपाद --{चांदी का पाया }


--3 --तृतीयभाव ,सप्तमभाव ,दसमभाव --इसका नाम रखा गया है  ताम्रपाद --{ताम्बे का पाया }

--4 -चतुर्थभाव ,अष्टमभाव ,द्वादशभाव --इसका नाम रखा गया है --लोहपाद --{लोहे का पाया }

--इस मतानुसार जिस भाव में चन्द्रमा बैठा हो --उसी भावानुसार पाया निर्धारित करना चाहिए | 

-ध्यान दें --चांदी +ताम्बे के पैर उत्तम माने जाते हैं एवं सोना +लोहा के पैर उत्तम नहीं माने जाते हैं --यह उपचार से सही होते हैं | --अगले भाग में नक्षत्रों के चरणाक्षर पर प्रकश डालेंगें ----भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

मेरी कुण्डली का दशवां घर आत्मकथा पढ़ें -भाग -124 - ज्योतिषी झा मेरठ

जन्मकुण्डली का दशवां घर व्यक्ति के कर्मक्षेत्र और पिता दोनों पर प्रकाश डालता है | --मेरी कुण्डली का दशवां घर उत्तम है | इस घर की राशि वृष है...