ॐ श्रीसंवत -2083 -शाके -1948 द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष --तदनुसार दिनांक -01 /06 /2026 से 15 /06 /2026 तक की भविष्यवाणी की बात करें एक प्रमाण देखें --ज्येष्ठे श्री मिथुनारकाताः शनि कुजा दित्येषु पयाषये ,---रोगे अग्नि ज्वल नादिजम भयमपि प्रायो महर्घाः कणा "----प्रस्तुत प्रमाण का अर्थ है --नाना प्रकार के रोग ,शोक ,संतापों से जनता कष्ट पायेगी | कहीं भयंकर अग्निकाण्ड ,ज्वालामुखी विस्फोट ,भूकंप ,भूस्खलन ,प्राकृतिक प्रकोप से त्राहि -त्राहि मचेगी | खाद्य पदार्थों का मिलना कठिन हो जायेगा | सामाजिक दंगे -फसाद बढ़ने लगेंगें | यातायात सम्बन्धी कुघटनायें अधिक होंगी | राजनैतिक पार्टियां एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करेंगी | राहु चंद्र के संयोग में धार्मिक कार्यों में कमी आती है | पापी और दुराचारी पापकर्म में लिप्त रहते हैं | धार्मिक तथा सज्जन लोगों को कष्ट का सामना करना पड़ता है | ----एक और प्रमाण देखें ---सोमस्य पंच वारा स्यु यत्र मासे भवन्ति हि ,धन धान्य समृद्धिः स्यात सुखं भवति सर्वदा ---प्रस्तुत प्रमाण के अनुसार --इस पक्ष कारोबार में बढ़ोत्तरी होने से आय के साधन में वृद्धि होगी | युवा खेल कूद में नाम रोशन करेंगें | साधारण जान को सुख के साधन उपलब्ध होंगें | भारत वैज्ञानिक अंतरिक्ष विज्ञानं नया कीर्तिमान स्थापित करेंगें | ---तेजी मंदी की बात करें तो ---सभी खाद्य पदार्थ गेंहू,जौ ,ज्वार ,दाल ,चावल ,मेवा ,फल ,सब्जियां ,जैसे कंद मूल आलू ,प्याज ,मिर्च ,मसाले ,तिल ,तिलहन ,घी ,दूध के भावों में बढ़ोत्तरी होगी | ---आकाश लक्षण की बात करें तो --दक्षिण भारत में आया हुआ मानसून तीव्र गति से आगे बढ़ेगा | बाढ़ वर्षा से कोई शहर जलमग्न होता नजर आएगा | पूर्व तटीय प्रदेश में चक्रवात आंधी तूफान से जन -धन की हानि का योग बनेगा | उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी | बुलेंदखंड राजस्थान जैसे कुछ प्रदेशों में सूखा जानलेवा सिद्धि होगा | -------आपका पसंदीदा पेज --ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी --
खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ संपर्कसूत्र 09897701636 --93588885616 -- https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut
























