इस पक्ष -क्या -क्या होगा -पढ़ें -04 /01 /26 से -18 /01 /26 -तक -ज्योतिषी झा मेरठ
-ॐ -माघ कृष्णपक्ष दिनांक -04 /01 /2026 से --18 /01 /2026 -तक देश -विदेशों में होने वाली घटनाओं का जिक्र करें --एक प्रमाण देखें --"शनिवारा यदा पंच जायन्ते रवि पंचकम ,महार्घं जायते धान्यं रोग शोकाकुला मही "--प्रस्तुत प्रमाण के के अनुसार --माघ कृष्ण पक्ष में अनाजों में तेजी होगी | प्रजाजनों में रोग -शोक -संताप बढ़ेंगें | अन्तर्राष्ट्रीय जगत में किसी प्रकार की नई हलचल होगी | राजनीति परिचर्चा पार्टी बेस पर अंतर्द्वंद ,मारपीट ,तोड़फोड़ ,उठा -पटक में तब्दील होगी | -----एक और प्रमाण देखें --देव् गुरु के सामने जब चलते शुक्राचार ,धर्म विरोधी मर मिटें ,करते पापाचार "---- अर्थात --पक्ष के पूर्वार्ध में दंगे भड़क सकते हैं | मकर संक्रांति तक विरोधी ग्रह आमने -सामने चलेंगें | पंचग्रही योग का प्रभाव उत्तम नहीं रहेगा | ----अर्थात ---विरोधी ग्रह संयोग में रक्तरंजीत धरा अकुलायेगी | अस्त्र -शस्त्र चलने लगते हैं | ----तेजी मंदी की बात करें तो --चालू भावों में उथल -पुथल होती रहेगी | पक्षांत में भाव पलट जायेंगें | --विशेष ---राजनीति के पट्टेबाज को दिक्कत होती है ,अथवा पदार्थों की कमी अखरती है | खाने -पीने की वस्तुयें न मिलने से छीना झपटी होगी | ----आकाश लक्षण की बात करें तो --जहाँ -तहाँ बादलचाल ,मेघगर्जन ,बिजली ,गाद ,हिमपात ,उपलवृष्टि संभव है | --आपका --
खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ-- https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut
