पृथ्वी के "सूर्य के चारो ओर परिभ्रमण " मार्ग को 12 भागों में बांटा गया है | इस मार्ग के प्रत्येक स्थल की पहचान केवल तारों के विविध प्रकार के झुंडों से होती है | इस झुंड या ढेर को संस्कृत में राशि कहते हैं | आकाश स्थित भचक्र के 360 अंश अथवा 108 भाग निश्चित किये गये हैं -तथा -समस्त भचक्र को 12 राशियों में विभक्त किया गया है ,अतः 30 अंश अथवा 9 भाग की एकेक राशि होती है | --12 राशियों के नाम क्रमशः इस प्रकार हैं -----1 --मेष ,---2 --वृष ,--3 --मिथुन ,--4 --कर्क ,---5 सिंह ,--6 कन्या ,--7 --तुला ,---8 --वृश्चिक ,--9 --धनु ,--10 --मकर ,---11 --कुम्भ ,---12 मीन ,
----ज्योतिष सीखने वाले पाठकों को राशि चक्र के उपरान्त 12 भाग ,जिनको राशि अथवा चिन्ह कहते हैं ,हृदयंगम करने आवश्यक है | प्रत्येक राशि की क्रम -व्यवस्था तथा संख्या उतनी ही महत्वपूर्ण है ,--जितना महत्वपूर्ण इसका साइन चिन्ह है | पाठक को यह बताने में देर नहीं लगनी चाहिए कि पांचवी राशि का नाम सिंह है ,इसका चिन्ह प्रतीक शेर है | इसी प्रकार बारहवीं राशि का नाम मीन है और इसका चिन्ह मछलियों की जोड़ी है | पाठक को जब यह पूर्णतः कंठस्थ हो जाय ,तभी उसे आगे विषय -प्रवेश करना चाहिए | 12 राशियों के अन्तर्गत अश्विनी आदि नक्षत्रों के क्रमशः नौ -नौ चरण होते हैं | --
---राशि ----------------- राशि का अंग्रेजी नाम -------- चिन्ह
--1 ---मेष - --------------------- एरीज - ------ मेढ़ा
--2 ----वृष -- ------------------- तौरूस ---- ------------सांढ़
--3 --मिथुन -----------------------जैमिनी ------------- युवा -दम्पत्ति
--4 --कर्क --------------------------- कैंसर ---------------- केकड़ा
--5 ---सिंह -----------------------लिओ --------------------------शेर
--6 - --कन्या --------------------विरगो -------------------------कुमारी
--7 --तुला -----------------------लिब्रा ----------------------------तराजू
--8 --वृश्चिक --------------------स्कार्पियो ----------------------------बिच्छू
-9 --धनु --------------------------सैगीटेरियस ---------------------------धनुर्धारी
--10 --मकर -------------------कैपरीकोर्न -----------------------------मगरमच्छ
--11 --कुम्भ ------------------अक्वेरियस ---------------------------घड़ा --{कलश }
--12 मीन ------------------------पीसेस ----------------------------------दो मछली
---अगले भाग में अक्षरानुसार राशि ज्ञान पर परिचर्चा करेंगें ----भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें