ॐ -श्रीसंवत 2081 -का शुभारम्भ -08 /04 /2024 सोमवार को रात्रि 11 -50 पर धनु लग्न से हो रहा है | लग्न का स्वामी गुरु पंचम भाव में शुभ ग्रह बुध के साथ उपस्थित हैं | लग्न पर किसी पापग्रह की दृष्टि नहीं पड़ रही है -साथ ही उसमें कोई पापग्रह उपस्थित होकर दोष युक्त भी नहीं बना रहा है | --इसका फल यह है इस वर्ष -2024 में सब तरफ सुख का संचार होगा | प्रजा सुख शान्ति का अनुभव करेगी | कृषि में समयोचित पैदावार बढ़ने से किसानों में खुशहाली रहेगी | किसानों के सभी रुके हुए काम सम्पन्न होंगें |--प्रजाजनों का समाज में मान -सम्मान बढ़ेगा | देव् दर्शन की इच्छाशक्ति बढ़ेगी | कारखानों में मजदूरों के सहयोग से उत्पादन बढ़ेगा | भारत देश अब अनेक देशों की आवश्यकताओं की वस्तुओं के निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सबसे आगे रहेगा |
----भारत की स्थिति संयुक्तराष्ट्र जैसी संस्था में मजबूत होती जायेगी | विश्व में भारत का मान बढ़ेगा | भारत देश की राजनीति स्थिरता से समस्त विश्व प्रभावित होगा | विश्व शान्ति में भारत प्रमुख भूमिका निभाने में सक्षम होगा | अब अनेक देश भारत की ओर देखने लगेंगें | देश के वैज्ञानिक अपनी नवीन खोजों से संसार को चकित करेंगें | देश की प्रतिभा का सम्मान बढ़ता जायेगा | खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन ख़ुशी का माहौल रहेगा |
-----चैत्र अमावस्या की ग्रहचाल वर्ष प्रवेश कुण्डली के अनुसार ---इस वर्ष राजा मंगल ने मन्त्री शनि से स्थान सम्बन्ध बना लिया है | इसका अभिप्राय है --जो मन्त्री कहेगा --राजा वही करेगा | एकाबली योग की कुछ विशेषताएं --भारत के साथ कई देशों की स्थिति बदलेगी अर्थात -2024 +25 में कई देश शक्तिशाली होंगें या रक्त से लहुलहान होंगें | देश में किसी प्रदेश की सरकार लुढ़क जाएगी | --इसका एक प्रमाण देखें --यत्र मासे मही सुणोर्जायन्ते पंच वासराः ,रक्तेन पूरिता पृथ्वी छत्र भंगसतदा भवेत "-- इस वर्ष -2024 +25 के मार्च तक पृथ्वी पर कहीं ना कहीं झगड़े -झमेले होते रहेंगें | भारत को कुछ पड़ौसियों की हरकतों पर प्रतिक्रिया देनी होगी | पश्चिम के देशों में युद्धोत्पात ,कुछ देशों में हो रहा है --यह घटना विशेष के बाद ही बन्द होगा | तत्काल विश्व समुदाय में आपसी द्वेषभाव वैर -विरोध ,कटुता इतनी बढ़ गयी है --यह बिना सुलझाये नहीं सुलझेगी | इस पर सभी राष्ट्रनेताओं -बुद्ध जीवियों को विचार करना चाहिए | आतंकवाद ,युद्धोत्पात कभी किसी को कुछ देता नहीं है बल्कि बर्बादी की ओर ले जाता है | ---विशेष --अभी शनिदेव की दृष्ट्रि -तीन वर्ष उत्तर -पश्चिम पर रहेगी --इसका भले ही प्रभाव रहे -कुछ प्रमुख राजनेताओं को ध्यान अवश्य देना होगा अन्यथा --कोई किसी कम नहीं रहेगा - आने वाला समय ईशारा कर रहा है | ---भारत भूमि के लिए सर्वोत्तम वर्ष रहेगा -2024 -राजनीति और देश स्थिर और अडिग -ग्रहों से अनुभव हो रहा है | ----नूतन संवत -2081 वर्ष -- 2024 +25 की समस्त भविष्यवाणी जानने हेतु इस लिंक पर पधारें -भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com

