ॐ --प्राप्त विवरण के अनुसार माननीय सुश्री ममता बनर्जी की कुण्डली में शनि और गुरु अपनी उच्च राशियों में बैठे हैं | पाठकों को स्मरण होगा गतवर्ष -2024 के आलेख में लिखा था -मार्च से अगस्त -2024 तक का समय सुश्री ममता बनर्जी के लिए शुभ है | लोकसभा के चुनाव भी संभवतः इसी अवधि में होंगें |
--उक्त ज्योतिषीय फलकथन को हमने --लोकसभा चुनाव के परिणामों को यथार्थ होते देखा | सन -2025 के उत्तरार्ध में सुश्री ममता बनर्जी अपने जीवन में एकाएक परिवर्तन आते देखेंगीं | यह परिवर्तन स्वास्थ की दृष्टि से अशुभ प्रतीत होते हैं | अतः माननीय मुख्यमंत्री को स्वास्थ एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए | जुलाई -2025 से शुभ लक्षण एवं भाव जागृत होंगें | दीपावली -2025 के समीप सुश्री बनर्जी हर्ष और उन्नति अनुभव करेंगीं | यह भाव मार्च -अप्रैल -2026 तक बना रहेगा | आदरणीय दीदी जी को राजनैतिक एवं प्रशासनिक भागदौड़ के मध्य अपने स्वास्थ और विशेषकर निद्रा पर ध्यान देना चाहिए | यदि विद्यमान अशुभ ग्रहयोग निद्रा चक्र को प्रभावित करे तो अशुभता अधिक बढ़ जायेगी --वैसे राजयोग अभी -2028 तक पूर्ण यौवन में रहेगा | - -भवदीय --भवदीय निवेदक खगोलशास्त्री झा मेरठ -ज्योतिष की समस्त जानकारी के लिए इस लिंक पर पधारें khagolshastri.blogspot.com
