ॐ --इस वर्ष यानि -2024 +25 ----13 /04 /2024 शनिवार चैत्र शुल्कपक्ष पंचमी तिथि -09 /05 रात्रि पर वृश्चिक लग्न से सौर वर्ष की शुरुआत हो रही है | वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है --जिसे वर्ष का राजा चुना गया है | मन्त्री पद शनिदेव के साथ उसी चतुर्थ घर में विराजमान है | शनि +मंगल ने आपस में दोस्ती भी कर ली है | विश्व कुण्डली के केन्द्र में दोनों ग्रहों का वर्चस्व बना हुआ है | --भाव --दोनों ग्रह एक- दूसरे के विचार से काम करेंगें |
-----मंगल ग्रह स्वभाव से अग्नितत्व का अंगारक है ,--जिसे समस्त आचार्यों ने युद्धप्रिय ,गोला ,बारूद बरसाने वाला स्वभाव का ग्रह मान रखा है | शनिदेव ग्रह का इतिहास और भूगोल तो सबकी जानकारी में है ही --भाव --जिस पर नजर पड़ जाए उसकी खैर नहीं | जैसे शनिदेव आँखों पर पट्टी बांधकर श्री गणेशजी को देखने गए थे --माँ आदिशक्ति पार्बती जी के कहने पर पट्टी खोलते ही जो हुआ उसे सभी जानते हैं |
----तत्काल संवत्सर की गणना के अनुसार 60 में से 20 संवत रूद्र के चल रहे हैं --शनिदेव की नजर अभी चार साल --यानि 26 /03 /2028 तक उत्तरी गोलार्ध के पश्चिमी भूभाग के कुछ देशों पर पड़ती रहेगी | --अर्थात --शनिदेव की दृष्टि से स्थिति उत्तम नहीं रहेगी विश्व के कुछ देशों की |
---ध्यान दें --यह भारतीय ज्योतिष की मान्यता रही है ,---सब स्वीकार करें या न करें | जिस संवत में जो ग्रह चुन लिए जाते हैं ,उनकी मनमर्जी से वर्ष पर्यन्त सब कुछ चलता रहता है | इस वर्ष -2024 +25 मार्च तक बुद्धि स्थान कुण्डली का पंचमभाव में शुक्र +बुध मलेच्छ ग्रह राहु के साथ हैं | तामसी प्रवृत्ति वाले अपने ज्ञान का सदुपयोग धर्म सम्मत नहीं करते हैं | न चाहते हुए भी दो वर्ग विशेष आपस में लड़ते -झगड़ते रहेंगें | सत्ता की छीनाझपटी में कोई प्रभावशाली व्यक्ति काल के गर्त में समा जायेगा |
---कर्मक्षेत्र का स्वामी सूर्य तथा नौवें भाव का अधिनायक चन्द्रमा त्रिक स्थान में बैठे हैं | साथ ही बुद्धि +धन स्थान का स्वामी बृहस्पति सौर कुण्डली में त्रिक स्थान में कर्मक्षेत्र के स्वामी सूर्य को लेकर बैठे हैं | --प्रस्तुत योग से स्पष्ट है कि संसार की सर्वाधिक धन ,सम्पत्ति ,ऐस्वर्य क्षमता ,युद्धोत्पाति मारक हथियार ,दूरगामी शस्त्र ,गोला बारूद ,भवन निर्माण अर्थ व्यवस्था सही करने में लगेगी |
---नोट -2024 तथा 2025 में आकाशीय ग्रहगोचर संसार में सभी जगह शान्ति स्थापना का संकेत दे रहे हैं | विश्व में कोई देश सबसे शक्तिशाली बनकर उभरेगा | इसकी वजह से सर्वत्र शान्ति की कोशिश होगी | 2024 में अत्याधुनिक हथियार गोला बारूद अनेक प्रकार की मशीनरी बहुत तेजी से निर्माण --एवं नए सिरे से अविष्कार होंगें | संसार की सोच नया कुछ करने में सक्षम रहेगी | बहुत तेजी से विकास की गति बढ़ेगी | --- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com





















