ॐ श्रीसंवत -2082 -शाके -1947 -चैत्र कृष्णपक्ष --तदनुसार दिनांक -04 /03 /2026 से 19 /03 /2026 तक -ज्योतिष की भविष्यवाणी की बात करें --वैसे पंच बुधवार होने से शुभ प्रभाव रहेगा | --एक प्रमाण देखें --बुधस्य पंच वाराः स्यु यत्र मासे निरन्तरं --प्रजाश्च सुख सम्पन्ना सुभिक्षं च प्रजायते --प्रस्तुत प्रमाण के अनुसार --देश प्रदेश के विभिन्न भागों में सौख्य समृद्धि बढ़ेगी | जनता आनन्द का अनुभव करेगी | ---पड़ौसी देश तथा पश्चिमी अमेरिकादि देशों में जहाँ -तहाँ राजविग्रह अन्तर्विरोध चलता रहेगा | ----- एक और प्रमाण देखें --यत्र मासे पंचवाराः जायन्ते च बृहस्पतेः --विग्रहः पश्चिमे देशें खड्गयुधंच जायते "-----अर्थात दो देशों के बीच विवाद सुलझाने के प्रयास किये जायेंगें | आतंकी विद्रोह के चलते सुलह होना असंभव है | प्रभावी देश अपनी धाक जमाने की कोशिश करेंगें | कोई देश अत्याधुनिक हथियार बेचने की कोशिश करेगा | -------तेजी मन्दी की बात करें तो ---14 मार्च 2026 से मन्दी के संकेत हैं | सभी -अनाज ,दाल ,चावल ,तिल ,सरसों ,लाहा ,सोयाबीन ,सूरजमुखी में नरमी संभव है | सभी मेवा ,गुड़ ,शक्कर ,सूती वस्त्र ,श्रृंगार सामग्री ,वाहन ,कलपुर्जे ,मशीनरी तेज हो सकते हैं | --नोट --व्यापार का अनिश्चित माहौल रहेगा | ---आकाश लक्षण की बात करें तो --शनि अस्त बोधोदय के प्रभाव में यत्र -तत्र सर्वत्र बादलचाल ,बिजली ,गाज ,मेघगर्जन ,बूंदा -बांदी उपलवृष्टि --दुर्दिन हानिकारक हो सकते हैं | ---ध्यान दें --इस खलिहानों में अनाज नहीं छोड़ना चाहिए | ---सभी फलादेशों के साथ सम्वत --2082 --सम्पूर्णम ---भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --
ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी ज्योतिषीhttps://www.facebook.com/Astrologerjhameerut

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें