2023 +24 ज्योतिष की नज़र में कैसा रहेगा --पढ़ें -ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ इस वर्ष -14 /04 /2023 वैशाख कृष्ण पक्ष नवमी शुक्रवार में भगवान भास्कर 14 /59 बजे अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में सिंह लग्न में प्रवेश करेंगें | तत्कालीन ग्रहों की स्थिति से अनुभव होता है --इस वर्ष के चुनाव में विजयी राजा बुध हुए हैं -साथ ही भाग्य क्षेत्र में सूर्यदेव के साथ अस्त हैं --एवं मन्त्री शुक्रने केन्द्र में अपना प्रभाव जमा लिया है | ---इस वर्ष कालसर्प योग भी प्रभावकारी रहेगा | श्रीब्रम्हा विष्णु रूद्र की बीसियों में रूद्र का यह पिंगल नामक ग्यारहवां सम्वत चल रहा है | ----एक प्रमाण पहले देखें ---" उत्तर -पश्चिम देश बहु ,रूद्र की बीसी माहि ,क्रूर दृष्टि शनि की पड़े ,काल के मुख जीव समाहि "--इसका भावार्थ है --लग्नेश भाग्य स्थान में राहु से ग्रसित राजा बुध के साथ त्रिग्रही योग में बैठा है साथ ही पापग्रह शनि से प्रभावित है | नूतन साल -2023 +24 का पूर्व भाग तक --ग्रहों की स्थिति देखने से अनुभव होता है समूचे संसार के लिए भयावह रहेगा | तीनों ताप -दैहिक ,दैविक ,भौतिक ,संताप ,प्राकृतिक उत्पात ,युद्धादि की भरमार ,आकाश से कहीं जल तो कहीं सूखा ,पृथ्वी पर कहीं पहाड़ी चट्टानों के खिसकने ,भारी बरसात ,भयंकर बर्फबारी ,मौसम विपर्यय तो देश की पश्चिम एवं उत्तर सीमा पर बरसते गोला बारूद सबकी नीन्द खराब करेंगें | सरकार को सैन्यबल में वृद्धि ,गोला -बारूद तथा अन्य साजो सामान की आपूर्ति दुरुस्त रखनी चाहिए | --अन्यथा असंख्य प्राणी काल के मुख में समा सकते हैं | ----एक और प्रमाण देखें ----"विश्व युद्ध तृतीय जगत ,बीजा रोपण माहि ,कालबली मुख खेला , अनटोके जीव समाहि '---इसका अर्थ है --जब -जब जिन देशों में अपुज्ज्य पूजे जाते हैं --पूजनीय तिरस्कार के भागीदार बनते हैं --तब -तब उन देशों में दुर्भिक्ष ,मरण ,भय -विषद का खुला ताण्डव नृत्य होता है | बढ़ती विषमता की खाई को भरना मुश्किल हो जाता है | ---इस वर्ष --2023 +24 के पूर्व भाग तक --शनि के प्रभाव में उद्योग -धन्धों का अपार विकास होगा | उत्पादन अधिक होने से रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगें | कानून की धमक अपराधियों में कायम रहेगी | विज्ञान के क्षेत्र में नई उपलब्धि देखने को मिलेगी | सड़कों पर वाहनों की भरमार रहेगी | अन्तरिक्ष में नई खोज के लिए कीर्तिमान स्थापित होगा | -----आपका -खगोलशास्त्री झा मेरठ --ज्योतिष से सम्बंधित सभी लेख इस पेज https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut में उपलब्ध हैं |

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें