2023
की विशेष भविष्यवाणी पढ़ें -ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ -श्रीसंवत -2080 की शुरुआत 20 /03 /2023 की रात्रि 22 /55 पर होगी | चैत्र कृष्णपक्ष अमावस्या दिन मंगलवार रहेगा | लग्नेश मंगल मिथुन राशि का होकर आठवें भाव में उपस्थित रहेगा | लग्नेश का त्रिकभाव उपस्थित होना गिरावट का प्रतीक है | अतः --संसार में भय ,अशान्ति और युद्ध का वातावरण बनेगा | कुछ देशों को अकाल ,युद्ध ,आन्तरिक कलह ,राजनीति विघटन ,प्रजा का विद्रोह ,प्राकृतिक आपदायें ,मानवजनित बीमारियों का सामना करना होगा | प्रभावशाली देश को अपने शक्तिशाली न बने रहने की सार्वभौम अस्वीकार्यता रास नहीं आयेगी | --अतः इसके लिए वह देश संसार में कहीं भी रक्तपात ,युद्ध और अशान्ति का विशेष वातावरण उत्पन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा | --जगत कुण्डली में भाग्य स्थान का स्वामी चन्द्रमा की युति राहु +शुक्र के साथ छठे स्थान में बनी है --जो विशेष गिरावट का संकेत है | ग्रहचाल देखने से अनुभव होता है --इस वर्ष --2023 +24 संसार भाग्यवश परेशानी का सामना विशेष करेगा | विश्वयुद्ध की चिंगारी को आग का गोला बनते देर नहीं लगेगी | --कोई सिरफिरा परमाणु जैसे विनाशकारी अश्त्र -शस्त्रों का प्रयोग करेगा | पापग्रह शनि एवं देव ग्रह गुरु अपनी राशि में स्थित हैं --एक हानि तो एक लाभ देंगें | -----एक प्रमाण देखें --"राहोः शुक्रस्य संयोगे यदा मेशे भविष्यति ,दुर्भिक्षं जायते तत्र नात्र कार्या विचारणा "---अर्थात --मेष राशि में राहु +शुक्र के संयोग होने पर --संसार में कहीं भूखी जनता अन्न के लिए त्राहि -त्राहि मचायेगी | देश की जनता की भूख मिटाने के लिए सरकार को अनाज के आयात के लिए विशेष प्रबंध करना होगा | सरकार निर्यात नीति में बदलाव करेगी | ------एक और प्रमाण देखें --मिथुने च यदा भौमः मेघाश्च प्रबलो भवेत ,महीषिक्षु महर्घं च भवेन्नैवान्न संशयः "---अभिप्राय --मिथुन का मंगल मेघों की आवाजाही को बढ़ायेगा | इससे कहीं ओलावृष्टि तो कहीं अनावृष्टि का कारण भी बनेगा | सर्वधान्यों की कमी से भावों में वृद्धि बनी रहेगी | स्टॉक करने वाले लाभ में रहेंगें | ---राजतन्त्र का करता सूर्य पंचम भाव में गुरु के साथ संयोग बनायेगा --सरकारी व्यापारी वर्ग की परेशानियों की तरफ ध्यान देगी | वित्त विभाग की तरफ से टेक्स में राहत से व्यापारी वर्ग की खुशियां बढ़ेगी | सरकार के कर्ता -धर्ता नेता अपने बुद्धि बल से देश को समस्याओं से निकालने में सफल होंगें | विदेशी सरकारों के साथ सम्बन्धों में सुधार होगा | --कारण सूर्यदेव गुरुदेव के साथ हैं | सरकार को देश में कोई नया वैश्विक आयोजन कराने में सफलता मिलेगी| विकास कार्यों को रफ़्तार इस सरकार में विशेष मिलेगी | दक्षिण के राज्यों में सरकार में बदलाव होगा | भारतीय राजनीति में कोई नया राजनेता का अभ्युदय होगा | आपका खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ ---नववर्ष -2023 +24 की विशेष जानकारी हेतु इस लिंक पर पधारें -- https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें