हिजरी सन मुस्लिम राष्ट्र-2022 +23 का विश्व में प्रभाव पढ़ें ?--ज्योतिषी झा "मेरठ "
हिजरी सन मुस्लिम राष्ट्र-2022 +23 का विश्व में प्रभाव पढ़ें ?--ज्योतिषी झा "मेरठ " भारतीय पंचांग में ,सन ,सम्वत ,शाके और हिजरी को एक समान सम्मान मिला है | यद्यपि हिजरी का प्रभाव मुस्लिम जगत के लिए होता है | --अस्तु --ॐ --हिजरी सन की शुरुआत मुहर्रम के पहले दिन -31 /07 /2022 रविवार के दिन सायंकाल धनु लग्न से हो रही है | लग्नेश गुरु मुस्लिम देश की कुण्डली के अन्दर स्वगृही केन्द्र में स्थित शनि से प्रभावित है | इस वर्ष संसार संचालन के लिए चुनाव में शनि को राजा चुन लिया गया है | शनि ने अपने पास धान्येश ,निरशेष ,धनेश रख लिया है | --इस वर्ष सबसे शक्तिशाली शनिदेव ही हैं ---यथा राजा तथा प्रजा --जब जैसा राजा होता है तब प्रजा भी वैसी ही हो जाती है | शनि का स्वभाव और प्रभाव से सभी परिचित ही हैं --इसे मन्द कहा जाता है अतः जो सबसे नेष्ट हो उसे करना | सन --2022 +23 में सर्वाधिक धन का व्यय हथियार खरीदने गोला -बारूद का संग्रह सभी देशों में होगा | --"मकरे च यदा सौरि दुर्भिक्षं तत्र दारुणम ,कामरताश्च विनश्यन्ति ह्यन्य देशो शुभं भवेत "--अर्थात --जब शनि मकर राशि में हो तो समूचे संसार में राज समाज की दुर्दशा होती है | भुखमरी से जनता पलायन करती है | यह स्थिति --2020 ,21 ,22 ,23 तक रहेगी | हमलोगों ने इस प्रकार की घटनाओं को देखी भी है और आगे भी देखेंगें | भारतीय संस्कृति सम्वत --60 हैं --इसमें --पहला 20 सम्वत को ब्रह्माजी के ,दूसरा --20 सम्वत --श्री हरि के एवं तीसरा --20 सम्वत रूद्र {शिव } के हैं और यही चल रहें है --इस साल -नल नामक सम्वत चलेगा | ---इस समय सम्पूर्ण विश्व में ईर्ष्या ,द्वेष ,छल ,कपट ,दम्भ ,पाखण्ड ,हिंसात्मक प्रवृत्ति --मैं मेरी विस्तारवादी विचारधारा पनपती जा रही है | इंसानियत ,भाई -चारा प्रायः प्रायः होता जा रहा है | --करोना काल में हुई घटनाओं को केवल एक दोहे में समझाना चाहता हूँ ---सागर सब स्याही करूँ ,पहाड़ पथरा लिखूं बनाय ,करोना निन्दित काल की ,दुर्दशा लिखी न जाय "----विशेष --धनु लग्न से बनने वाली इस्लामिक वर्ष प्रवेश कुण्डली देखने से पता लगता है कि लग्नेश गुरु ने इस वर्ष चुनाव में मन्त्री पद हासिल कर लिया है | केन्द्र में स्वगृही होकर विराजमान है ---अर्थात --विश्व में बौद्धिक सम्पदा सही नहीं रहने देने का लक्षण दिख रहा है | ग्रहों की स्थिति से अनुमान है ---इस वर्ष --2022 +23 में युद्ध अवश्य होगा | साल के मध्य में कई बार अशुभ योग बनेगा | ---यदा जीव युतो मन्दो जी वादवा सप्तमे स्थितः ,तदा प्रजा विनश्यन्ति भूष्य चन्न परिक्षयः "---विवेक हीनता के कारण --विशेष जन -धन की हानी होगी | -- ॐ |--ज्योतिष सम्बंधित कोई भी आपके मन में उठने वाली शंका या बात इस पेज मे https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut उपलब्ध हैं और लिखने की अथक कोशिश करते रहते हैं -आप छात्र हैं ,अभिभावक हैं ,या फिर शिक्षक परखकर देखें साथ ही कमियों से रूबरू अवश्य कराने की कृपा करें .|आपका - ज्योतिषी झा "मेरठ -झंझारपुर ,मुम्बई"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें