आई कांग्रेस का प्रभाव -2022 ज्योतिष विशेष पढ़ें ? ज्योतिषी झा "मेरठ "
ॐ --कभी -कभी आपलोगों के मन में एक सवाल अक्सर उठता होगा | पण्डितजी किस पार्टी से हैं ---तो ध्यान दें शिक्षक के लिए "सर्वे भवन्तु सुखिनः " जैसे शब्द केवल होते हैं | ---अस्तु ---दोस्तों -आई कांग्रेस का प्रभाव 2022 में कैसा रहेगा की बात करें तो --प्रभाव राशि अधिकांश लोग मिथुन मानते हैं | सबसे पुरानी पार्टी की वर्तमान अध्यक्ष एक मात्र सुश्री सोनिया गांधीजी हैं ,जिनकी राशि कुम्भ है | श्रीमति प्रियंका गाँधी वाड्रा जी की राशि कन्या है | नूतन सम्वत -२०७९ यानी सन -2022 +23 का भाग तक की ग्रहचाल पार्टी के लिए अन्तर्द्वन्द से भरपूर रहेगी | वर्तमान सम्वत -२०७८ --2021 +22 में श्री सोनियागांधीजी कांग्रेस पार्टी की सर्वेसर्वा बनी हुई हैं | अध्यक्ष पद -प्रतिष्ठा का मोह किसी प्रकार के बदलाव को स्वीकार करने के लिए उत्सुक नहीं है | यह बात हमने गतवर्ष के आलेख में लिखी थी | --आगे दो वर्ष तक का समय ग्रहचाल के हिसाब से श्रीमती सोनियागांधीजी के लिए विशेष उलझन पूर्ण रहेगा |श्रीमतीजी के स्वास्थ पर भी असर पड़ेगा | इस पार्टी में -2022 में बड़े बदलाव के योग बन रहे हैं | समय की नजाकत को समझते हुए श्रीमती सोनियागांधीजी को कदम आगे बढ़ाने चाहिये | समय सदैव परिवर्तनशील रहा है | और आगे भी रहेगा | ---समाज की आमधारणा ,सर्वोन्मुखी विकास की भावना को स्वीकार करके चलने में ही अब भलाई है | देश में विकास तभी संभव होता है | जब राजा प्रजा को अपनी सन्तान समझ कर उसके विकास को प्राथमिकता देता है | -------------प्रत्येक राशियों के 2022+23 का राशिफल फ्री जानने हेतु इस लिंक- https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut पर पधारें -----भवदीय निवेदक ---खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा "मेरठ ,झंझारपुर और मुम्बई














