ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी -ज्योतिषी झा मेरठ

ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी -ज्योतिषी झा मेरठ
ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी -ज्योतिषी झा मेरठ 1 -कुण्डली मिलान का शुल्क 2200 सौ रूपये हैं | 2--हमसे बातचीत [परामर्श ] शुल्क है पांच सौ रूपये हैं | 3 -जन्म कुण्डली की जानकारी मौखिक और लिखित लेना चाहते हैं -तो शुल्क एग्ग्यारह सौ रूपये हैं | 4 -सम्पूर्ण जीवन का फलादेश लिखित चाहते हैं तो यह आपके घर तक पंहुचेगा शुल्क 11000 हैं | 5 -विदेशों में रहने वाले व्यक्ति ज्योतिष की किसी भी प्रकार की जानकारी करना चाहेगें तो शुल्क-2200 सौ हैं |, --6--- आजीवन सदसयता शुल्क -एक लाख रूपये | -- नाम -के एल झा ,स्टेट बैंक मेरठ, आई एफ एस सी कोड-SBIN0002321,A/c- -2000 5973259 पर हमें प्राप्त हो सकता है । आप हमें गूगल पे, पे फ़ोन ,भीम पे,पेटीएम पर भी धन भेज सकते हैं - 9897701636 इस नंबर पर |-- ॐ आपका - ज्योतिषी झा मेरठ, झंझारपुर और मुम्बई----ज्योतिष और कर्मकांड की अनन्त बातों को पढ़ने हेतु या सुनने के लिए प्रस्तुत लिंक पर पधारें -https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

खगोलशास्त्री कैसे बनें -सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ



 खगोलशास्त्री कैसे बनें -सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ

प्रिय ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड के श्रोता और पाठकगण -----मेरी आत्मकथा और ज्योतिष की अचूक और सटिक किताब को लिखने का अन्तिम प्रयास करने की कोशिश कर रहा हूँ | --यह दोनों किताब शीघ्र पूर्ण हो आप सभी का स्नेह और आशीष चाहिए ----इसके बाद नेट की दुनिया से अवकाश लेना चाहता हूँ | 2010 से चलने का प्रयास किया था | अब मेरी उम्र वैराग की ओर ईशारा कर रही है | मुझे अपने जीवन में अनुभव यह हुआ है --व्यक्ति कैसा भी हो सही मार्गदर्शन से उच्च शिखर पर आसीन सकता है | ---- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com

ज्योतिष कक्षा पाठ -27 -नक्षत्रों के चरणाक्षर जानें -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


 ज्योतिषशास्त्र ने सूक्ष्मता से समझने के लिए प्रत्येक नक्षत्र के चार -चार भाग किये हैं ,जिन्हें पथम चरण ,द्वितीय चरण ,तृतीय चरण ,चतुर्थ चरण कहा जाता है | प्रत्येक नक्षत्र के जो चार -चार चरण होते हैं ,उनमें प्रत्येक नक्षत्र के चरण का एकेक "अक्षर " निर्धारित कर दिया है | जिस नक्षत्र के जिस चरण में जिस व्यक्ति का जन्म होता है ,उसका नाम उसी जमकालीन नक्षत्र के चरणाक्षर पर रखा जाता है |  उदहारण के लिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म सतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ चरनाक्षर सू से प्रारम्भ करके सुरेश ,शुशील ,सुमित ,सुखीलाल ,और स्त्रिओं में सुरेखा ,इत्यादि रखा जायेगा | किस नक्षत्र के कौन -कौन से चरणाक्षर होते हैं ,इसे निम्न तालिका के द्वारा सहज ही समझा जा सकता है | 

----नक्षत्र -----   प्रथम चरण --------- द्वितीय चरण ----  तृतीय चरण ------  चतुर्थ चरण 

--अश्विनी ------ ------------चू ,----------------चे ,---------------चो ,-----------------ला 

---भरणी ------------------ली-----------------,लू, ----------------ले, -----------------लो 

--कृतिका------------------अ -----------------,इ ,--------------उ ,-------------------ए 

--रोहिणी -----------------ओ ----------------,बा , -------------बी ,------------------बू 

--मृगशिरा ----------------बे ------------------,बो ,---------क ,-------------------की 

----आर्द्रा -----------------कू ------------------,घ ,---------ड ---------------------,छ 

--पुनर्वसु ------------------के ,-----------------को ---------,ह --------------------,ही 

--पुष्य ----------------------हू ,-------------हे ,------------------हो------------------,ड 

--आश्लेषा ----------------- डी----------- ,डु ,-------------डे ---------------------,डो 

--मघा ----------------------म ----------,मी--------------- ,मु ---------------------,में 

---पूर्वाफाल्गुनी -----------मो -----------,ट ----------------,टी ---------------------,टू 

--उत्तराफाल्गुनी ----------टे ,-----------टो -----------------,प-------------------- ,पी 

---हस्त -------------------पू ,------------ष ,------------------ण -------------------,ठ 

--चित्रा --------------------पे ,------------पो -------------------,र -----------------,री 

--स्वाति --------------------रु ,------------रे ,------------------रो------------------- ,त 

---विशाखा ----------------ती --------------,तू -------------,ते ,-----------------------तो 

---अनुराधा ----------------न ,------------नी ,---------------नू ------------------------,ने 

---ज्येष्ठा ---------------------नो ,------------या ,--------------यी ,---------------------यूं 

-----मूल ------------------ये ,--------------यो ,------------भ ------------------==-,भी 

---पूर्वाषाढ़ा --------------भू ,---------------ध ,------------फा ,------------------ढा 

---उत्तराषाढ़ा -------------भे ,---------------भो ----------,ज -------------------,जी 

--अभिजीत ---------------जू ---------------,जे ,---------जो ,-------------------ख 

--श्रवण -------------------खी -----------,खू ------------,खे -------------------,खो 

---धनिष्ठा -----------------गा ,----------गी ,-------------गू---------------------,गे 

---शतभिषा -------------गो ,----------स ,--------------सी -------------------,सू 

---पूर्वाभाद्रपद ---------से ,---------सो ,---------------दा ,--------------------दी 

---उत्तराभाद्रपद ------दू ,----------थ ,-----------------झ --------------------,यं 

-------रेवती ----------दे ----------,दो ,-----------------च ,---------------------ची 

---- अगले भाग में पंचाग किसे कहते हैं पर परिचर्चा करेंगें ----भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ 26 -बालक के पैर देखना -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


सभी को नहीं किन्तु थोड़े पाठकों को यह अवश्य ज्ञात होगा कि जब घर में किसी बालक का जन्म होता है ,तो उसकी पैदाइश के बारे में पण्डित को बताया जाता है और पत्रा देखकर पंडित बताया करते हैं कि बालक के पैर सोने ,चांदी अथवा लोहे या ताम्बे के हैं | यहाँ हम उन्हीं चार पायों के बारे में बता रहे हैं | पाये निम्न चार होते हैं ----{1 }---सोना ,---{2 }--चांदी ,---{3 }--ताम्बा ,---{4 }---लोहा ----

---1 ---सोने के पैर -रेवती ,अश्विनी ,भरणी नक्षत्रों में जन्म सोने {स्वर्ण } का पाया {पैर } कहा जाता है ,जो मध्यम फलदायक माना जाता है | 

----2 ---चांदी के पैर ---आर्द्रा ,पुनर्वसु ,पुष्य ,आश्लेषा ,मघा ,पूर्वाफाल्गुनी ,उत्तराफाल्गुनी ,हस्त ,चित्रा ,स्वाति ,विशाखा ,अनुराधा नक्षत्रों में यदि बालक का जन्म हो ,तो चांदी का पाया {पैर } होता है ,जो शुभ और श्रेष्ठ होता है | 

---3 ---ताम्बे के पैर ---पूर्वाभाद्रपद ,{इसे भाद्रपदा भी लिखते हैं } ,उत्तराभाद्रपद नक्षत्रों में जन्म लेना ताम्बे का पाया माना जाता है ,जो श्रेष्ठ होता है | 

---4 --लोहे के पैर --उपर्युक्त नक्षत्रों के अतिरिक्त शेष सभी नक्षत्रों में लोहे का पाया माना जाता है ,जो नेष्ट  और धन हानिकारक माना जाता है | 

---विशेष ----कुछ विद्वान इस मत से विपरीत मत लिखते हैं | उनका अभिमत है कि इस रहस्य को समझने के लिए भाव -वेक्षण आवश्यक है | जिस प्रकार पलंग के चार पाये होते हैं ,उसी प्रकार द्वादश भावों को 4 भागों में विभाजित कर दिया है | 

-1 ---प्रथमभाव ,षष्टभाव ,एकदश भाव ---इसका नाम रखा गया है स्वर्णपाद {सोने का पाया }

--2 --द्वितीयभाव ,पंचमभाव ,नवमभाव --इसका नाम रखा गया है रजतपाद --{चांदी का पाया }


--3 --तृतीयभाव ,सप्तमभाव ,दसमभाव --इसका नाम रखा गया है  ताम्रपाद --{ताम्बे का पाया }

--4 -चतुर्थभाव ,अष्टमभाव ,द्वादशभाव --इसका नाम रखा गया है --लोहपाद --{लोहे का पाया }

--इस मतानुसार जिस भाव में चन्द्रमा बैठा हो --उसी भावानुसार पाया निर्धारित करना चाहिए | 

-ध्यान दें --चांदी +ताम्बे के पैर उत्तम माने जाते हैं एवं सोना +लोहा के पैर उत्तम नहीं माने जाते हैं --यह उपचार से सही होते हैं | --अगले भाग में नक्षत्रों के चरणाक्षर पर प्रकश डालेंगें ----भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



रविवार, 25 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -25 -नक्षत्र जन्म फल विचार -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


ज्योतिष जगत में नक्षत्रों पर ही बहुत कुछ निर्भर है | बालक का जन्म किस नक्षत्र में हुआ है --इसका प्रभाव माता पिता ,परिजन या फिर खुद बालक के लिए कैसा रहेगा ---मूल विचार --

--1 ----ज्येष्ठा के अंत को तथा मूल आदि की दो घडी और कहीं -कहीं 6 -6 घटी तक अभुक्त मूल कही जाती है | इस अभुक्त मूल उत्पन्न बालक का 8 वर्ष तक पिता द्वारा देखना सर्वथा वर्जित है | रुद्रार्चन अथवा शिव -पूजन कराना हितकर होता है | 

--2 ---अश्विनी नक्षत्र का प्रथम चरण का जन्म मुख्यतः पिता को भय एवं कष्टकारक ,शेष तीनों चरणों में जन्म होना शुभ होता है | 

---3 ---आश्लेषा  नक्षत्र के प्रथम चरण का जन्म शुभ किन्तु द्वितीय चरण का जन्म धन हानिकारक ,तृतीय चरण सास को अथवा माता को अनिष्टकारक और चतुर्थ चरण का जन्म पिता को कष्टकारक होता है | 

---4 --मघा नक्षत्र के प्रथम चरण का जन्म माता को एवं द्वितीय चरण का जन्म पिता को नेष्ट माना जाता है | किन्तु तृतीय चरण और चतुर्थ चरण का जन्म शुभ होता है | 

--5 --ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण का जन्म बड़े भाई को अथवा लड़की का जन्म होने पर पति के ज्येष्ठ भ्राता को ,द्वितीय चरण छोटे भाई  को तृतीय चरण माता को तथा चतुर्थ चरण स्वयं को नष्ट होता है | 

--6 --मूल नक्षत्र के प्रथम चरण में जन्म हो ,तो पिता अथवा श्वसुर के ,द्वितीय चरण का जन्म माता को नेष्ट होता है ,तथा तृतीय चरण का जन्म धन -हानि करने वाला कहा गया है | चतुर्थ चरण का जन्म शुभ माना जाता है | 

--7 --रेवती नक्षत्र के प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय चरण में जन्म हो तो शुभ किन्तु चतुर्थ चरण में जन्म हो ,तो अशुभ एवं कष्टकारक होता है | 

--ध्यान दें --भारत वर्ष में बहुत से लोग इन मूल नक्षत्रों के प्रभाव को जानते नहीं हैं या परिस्थिति नहीं होती --अतः इन नक्षत्रों से प्रभावित जातक हों या परिवार 28 वर्ष तक उपचार न होने के कारण दुःखी होते हैं | जब सम्पूर्ण भारत में जन्मपत्री सभी बच्चों की बनती हैं तो उपचार भी ज्योतिषी को जरूर बताने चाहिए --परिस्थिति के अनुसार | --अगले भाग में -जातक के पैर कैसे होते हैं --इस पर परिचर्चा करेंगें | --भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -24 -नक्षत्रों के प्रकार जानें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


नक्षत्रों के निम्न 16 प्रकार हैं ---

{1 }- ध्रुव नक्षत्र ,  {2 }-- चर या चल नक्षत्र ,  {3 }--उग्र नक्षत्र ,---{4 }--मिश्र नक्षत्र ,  {5 }--क्षिप्र नक्षत्र ,  {6 }--मृदु नक्षत्र ,---{7 }--तीक्ष्ण नक्षत्र ,--{8 }--उर्ध्व नक्षत्र ,---{9 }--अधोमुख नक्षत्र ,--{10 }--तिर्यङ्गमुख नक्षत्र ,--{11 }--अंध नक्षत्र ,--{12 }--मध्यलोचन नक्षत्र ,--{13 }--मंदलोचन नक्षत्र ,---{14 }--सुलोचन नक्षत्र ,---{15 }--पंचक नक्षत्र ,--{16 मूल नक्षत्र ---आधुनिक समय में लोग कुछ ही नक्षत्रों को जानते हैं --विशेष --मूल और पंचक | 

1 ---------ध्रुव नक्षत्र --रोहिणी ,उत्तराफाल्गुनी ,उत्तराषाढ़ा | 

2 ----------चर नक्षत्र ----पुनर्वसु ,स्वाति ,श्रवण ,धनिष्ठा ,शतभिषा   | 

3 ---------उग्र नक्षत्र ---भरणी ,मघा ,पूर्वाफाल्गुनी ,पूर्वाषाढ़ा   | 

4 ---------मिश्र नक्षत्र ---कृतिका ,विशाखा   | 

5 --------- मृदु नक्षत्र ---मृगशिरा ,चित्रा ,अनुराधा ,रेवती   | 

6 ---------क्षिप्रा नक्षत्र -- अश्विनी ,पुष्य ,हस्त ,अभिजीत   | 

7 ------- तीक्ष्ण नक्षत्र ----आर्द्रा ,आश्लेषा ,ज्येष्ठा ,मूल   | 

8 --------उर्ध्व नक्षत्र -----रोहिणी ,पुष्य   | 

9 --------अधोमुख ------आश्लेषा ,भरणी ,कृतिका   | 

10 --------तिर्यङ्गमुख नक्षत्र --अश्विनी ,पुनर्वसु ,हस्त ,चित्रा ,अनुराधा, रेवती    | 

11 -------अंध नक्षत्र ------- रोहिणी ,विशाखा ,धनिष्ठा    | 

12 --------मध्यलोचन -----शतभिषा ,आश्लेषा ,नुराधा   | 

13 --------सुलोचन ---पुनर्वसु ,स्वाति   | 

14 ------मंदलोचन  नक्षत्र ------शतभिषा ,आश्लेषा ,अनुराधा   | 

15 ---------पंचक नक्षत्र ----धनिष्ठा ,शतभिषा ,पूर्वाभाद्रपद ,उत्तराभाद्रपद ,रेवती  | 

16 ------मूल --------- ज्येष्ठा ,आश्लेषा ,रेवती ,मूल ,मघा ,अश्विनी 

---ध्यान दें --किस नक्षत्र का क्या प्रभाव होता है एवं क्या -क्या उपचार होते हैं आगे बताने का प्रयास करेंगें | - भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



ज्योतिष कक्षा पाठ -23 -नक्षत्रों के स्वामी को जानने हेतु पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


पाठकगण -आपने नक्षत्रों को जाना अब क्रम से नक्षत्रों के स्वामी कौन -कौन से हैं देखें और अनुभव को याद सदा रखें ----{1 } -अश्विनी --अश्विनी कुमार , ---{2 }--भरणी ---काल ,----{3 }---कृतिका ---अग्नि ,---{4 }--रोहिणी ---ब्रह्मा ,--{5 }--मृगशिरा --चन्द्रमा ,---{6 }--आर्द्रा --रूद्र ,---{7 }--पुनर्वसु ---अदिति ,----{8 }--पुष्य ---गुरु --{बृहस्पति },---{9  }--आश्लेषा ---सर्प ,---{10  }--मघा ---पितर ,---{11  }--पूर्वाफाल्गुनी ---भग ,----{12  }--उत्तराफाल्गुनी ---अर्यमा ,---{13  }--हस्त --सूर्य ,----{14  }--चित्रा ---विस्वकर्मा ---{15  }--स्वाति ---पवन ,---{16  }--विशाखा ---शुक्राग्नि ,----{17  }---अनुराधा --मित्र ,---{18  }--ज्येष्ठा ---इन्द्र ,---{19  }--मूल ---निरऋति ,---{20  }--पूर्वाषाढ़ा --जल ,---{21  }--उत्तराषाढ़ा ---विश्वेदेव ,----{22  }---अभिजीत ---ब्रह्मा ,---{23  }--श्रवण ---विष्णु ,---{24  }--धनिष्ठा ---वस् ,---{25  }---शतभिषा ---वरुण ,---{26  }--पूर्वाभाद्रपद ---अजेकापद ,----{27  } उत्तराभाद्रपद --अहिर्बुधन्य ,---{28  }--रेवती --पूषा ----ये नक्षत्रों के स्वामी हैं --हर जातक के जन्म अलग -अलग नक्षत्र में होता है --अतः फलादेश करते समय व्यक्ति का स्वभाव इस पर भी निर्भर करता है | ------अगले भाग में नक्षत्र कितने प्रकार के होते हैं --इस पर चर्चा करेंगें ---- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -22 नक्षत्र किसे कहते हैं -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


ज्योतिष के नवीन पाठकों को यह शंका हो सकती है कि जब इस विराट आकाश में असंख्य तारागण हैं ,तो फिर भारतीय ज्योतिष ने अपने गणित और फलित आदि में 27 नक्षत्र और 9 ग्रहों को ही प्रधानता क्यों दी ?  ---उनकी इस शंका का समाधान यह है कि आकाश में प्रायः गोल "कुछ लम्बोतरा -सा " मार्ग है |  इस मार्ग  पृथ्वी 1 ,100 मील प्रति घण्टे की गति से निरन्तर चक्कर लगाया करती है |  आकाश में कोई सड़क -मार्ग तो है नहीं , न ही वहां मील के कोई मापक पथ्थर ही लगे हैं ,तब यह कैसे पता चले कि पृथ्वी कितना चल चुकी है और अब कहाँ है ? ---इस समस्या को हल करने के लिए जिस मार्ग पर पृथ्वी घूमती है ,---उस पर या उसके आसपास स्थित नक्षत्रों में से 27 नक्षत्रों को चुन लिया गया है | ये स्थिर नक्षत्र हैं | ग्रह तो घूमते रहते हैं किन्तु नक्षत्र अपने स्थान पर स्थित रहते हैं | 

-----इन नक्षत्रों से वो ही काम लिया जाता है --जो दूरी जानने के लिए मील के पत्थरों से लिया जाता है | इस प्रकार पृथ्वी के गोलाकार मार्ग को 27 नक्षत्रों में बाँटने की व्यवस्था इसलिए की गई है ---जिससे कि आकाश  निश्चित स्थान का निर्देश किया जा सके | एक विशेष बात यह  भी  है कि आकाश -मण्डल में असंख्य ताराओं के समूहों द्वारा जो विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनती है ,उन्हीं आकृतियों ,अर्थात ताराओं के समूह को नक्षत्र कहा जाता है ,तथा प्रत्येक नक्षत्र का एकेक नाम रख दिया गया है | 

--1 --अश्विनी ,--2 -भरणी ,---3 --कृतिका ,--4 --रोहिणी ,---5 ---मृगशिरा ,---6 ---आर्द्रा ,---7 ---पुनर्वसु ,--8 ---पुष्य ,-----9 आश्लेषा ,---10 ---मघा ,--11 ---पूर्वाफाल्गुनी ,----12 --उत्तराफाल्गुनी ,---13 ---हस्त ,--14 --चित्रा ,---15 स्वाति ,--16 --विशाखा ,---17 --अनुराधा ,---18 ---ज्येष्ठा ,---19 --मूल ,---20 ---पूर्वाषाढ़ा ,---21 ---उत्तराषाढ़ा ,--22 --श्रवण ,--23 --धनिष्ठा ,---24 --शतभिषा ,---25 --पूर्वाभाद्रपद ,---26 ---उत्तराभाद्रपद ,--27 ---रेवती  | 

----किसी समय वैदिक काल में  उत्तराषाढ़ा और श्रवण के बीच में अभिजीत नामक नक्षत्र की गणना और की जाती थी |  किन्तु अब 27 नक्षत्रों के अतिरिक्त 28 वां नक्षत्र अभिजीत भी माना जाता है | उत्तराषाढ़ा की अन्तिम 18 घटि तथा श्रवण के प्रारम्भ की 4 घटि ,-----इस प्रकार कुल 19 घटियों  के मान वाला नक्षत्र अभिजीत है | सामान्यतः 1 नक्षत्र की 60 घटि होती है | -----अगले भाग में नक्षत्रों के स्वमियों की चर्चा करेंगें | - -- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com






मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -21 -तिथियों का फलादेश पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


-1 -प्रतिपदा -इसमें जन्म लेने वाला व्यक्ति पापियों के साथ रहने वाला ,धन से हीन ,कुल का संताप करने वाला ,व्यसन में आसक्त अन्तः कारण वाला होता है | 

---2 -द्वितीया -इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति सदा पराई स्त्री में रत रहने वाला ,सत्य और पवित्रता से हीन तथा चोरी और प्रेम से विहीन होता है | 

---3 ---तृतीया ---इसमें जन्म लेने वाला मनुष्य चैतन्य रहित ,अत्यन्त विकल ,द्रव्यहीन तथा दूसरे से द्वेष करने में सर्वदा रत रहता है | 

---4 --चतुर्थी ---इसमें जन्म लेने वाला व्यक्ति अत्यधिक भोगी ,दानी ,मित्रों के साथ स्नेह करने वाला पंडित ,धन और संतान से युक्त होता है 

---5 पंचमी ---इसमें जन्म लेने वाला व्यक्ति अत्यधिक व्यवहार की समझ रखने वाला ,गुणों को सरलता से ग्रहण करने वाला  , माता पिता की रक्षा करने वाला तथा अपने शरीर से प्रेम करने वाला होता है |  

---6 --षष्ठी -इसमें जन्म लेने वाला व्यक्ति देश -विदेश की यात्रायें करने वाला ,सदैव झगड़ा करने वाला ,नित्य पेट का भरण -पोषण करने वाला होता है | 

---7 -- सप्तमी -इस तिथि के अंतर्गत जन्म लेने वाला व्यक्ति थोड़े में संतोष पाने वाला ,तेजयुक्त ,सौभाग्य गुण से युक्त ,पुत्रवान और धनवान होता है | 

---8 -- अष्टमी --इसमें जन्म लेने वाला व्यक्ति धर्मात्मा ,सत्यवक्ता ,दानी ,भोगी ,दयावान ,गुणों का पारखी तथा अनेक कार्यों को जानने वाला होता है | 

--9 --नवमी -इसमें पैदा होने वाला व्यक्ति देवताओं की आराधना करने वाला ,पुत्रवान ,धनवान और स्त्रियों में आसक्त ,सदैव शास्त्रों में लीन रहने वाला होता है | 

--10 --दशमी -इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति धर्म और अधर्म को जानने वाला ,देवताओं की सेवा करने वाला ,यज्ञादि कराने वाला बड़ा ही तेजस्वी होता है | 

--11 --एकादशी --इसमें जन्म लेने वाला व्यक्ति थोड़े में संतोष करने वाला ,राजाओं के घर में रहने वाला ,पवित्र ,धनवान ,पुत्रवान और बुद्धिमान होता है | 

--12 --द्वादशी --इसमें जन्म लेने वाला व्यक्ति अपने शरीर से सदा खिन्न रहने वाला विश्व -भ्रमण करने वाला ,स्वभाव का चंचल होता है | 

---13 --त्रयोदशी --इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति बड़ा सिद्ध ,बड़ा पंडित ,शस्त्राभ्यास करने वाला ,इन्द्रियों को वश में रखने वाला ,प्रिपकारी होता है | 

--14 --चतुर्दशी -- इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति धनि ,धर्मात्मा ,वीर ,सज्जन लोगों के प्रति श्रद्धावान ,बड़े लोगों के संपर्क में रहने वाला यशस्वी होता है | 

--15 ---पूर्णिमा --इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति श्रीमान ,बुद्धिमान ,अधिक भोजन करने वाला ,उत्साही ,घर की स्त्री से कम किन्तु पराई स्त्री में अधिक आसक्त रहने वाला होता है | 

---16 --अमावस्या -- इस तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति बहुत ज्यादा आलसी ,दूसरों से द्वेष रखने वाला ,कुटिल ,मूर्ख ,पराक्रमी और ज्ञानवान होता है | 

----ध्यान दें --कुण्डली का फलादेश करते समय तिथियों के फलादेश पर भी ध्यान दिया करें ----अगले भाग में नक्षत्रों पर परिचर्चा करेंगें ------ -- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


शनिवार, 17 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा -पाठ -20 -तिथियों के स्वामी जानें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


 पाठकगण-- ध्यान दें ---चन्द्रमा जब सूर्य से ठीक 180 अंश पर पहुंच जाता है तो दोनों का फासला कम होना शुरू हो जाता है | ---जिस समय चन्द्रमा व सूर्य का अन्तर 96 अंश से कम होना प्रारम्भ होता है --उसी समय से कृष्ण पक्ष की अष्टमी प्रारम्भ हो जाएगी | इसी को प्रदर्शित करने के लिए पंचांग में लिखा रहता है --आज सप्तमी 32 घटी 15 पल --कल अष्टमी 29 घटी  27 पल ---इसका अर्थ हुआ कि जिस स्थान के हिसाब से पंचांग बनाया गया है ---उस स्थान पर सूर्योदय के उपरान्त 32 घटी 15 पल पर सूर्य व चन्द्रमा का अन्तर 96 अंश हो जायेगा और दूसरे दिन --उसी पंचांग के स्थान पर --- सूर्योदय के उपरान्त 28 घटी 27 पल पर सूर्य -चन्द्रमा का अन्तर 84 घटी रह जायेगा --अर्थात अष्टमी समाप्त हो जाएगी | 

---तिथि  ------------------------------                   ---    तिथियों क्र स्वामी 

---1 ---------प्रतिपदा  --------------------------------------------  अग्नि 

--2 -------द्वितीया --------------------------------------------------ब्रह्मा 

---3 --------तृतीया -------------------------------------------------गौरी 

---4 -------चतुर्थी ---------------------------------------------------गणेश 

----5 -------पंचमी --------------------------------------------------शेषनाग 

---6 ----------षष्ठी ---------------------------------------------------कार्तिकेय 

--- 7 ----------सतमी -----------------------------------------------------सूर्य 

--8 ---------अष्टमी ----------------------------------------------------शिव 

----9 --------नवमी -----------------------------------------------------दुर्गा 

--10 ----------दशमी ---------------------------------------------------काल 

---11 ----------एकादशी ----------------------------------------------विश्वेदेवा 

---12 -----------द्वादशी ---------------------------------------------------विष्णु 

-----13 -------त्रयोदशी --------------------------------------------------कामदेव 

---14 --------चतुर्दशी -----------------------------------------------------शिव 

----15 -------पूर्णिमा ------------------------------------------------------चन्द्रमा 

---1 6 ----- अमावस्या ------------------------------------------------------पितर 

---तिथियों का फलादेश परैत करते समय पाठकों को उनके स्वामियों के सम्बन्ध में विचार अवश्य करना चाहिए | जिस तिथि के स्वामी का  जैसा स्वभाव है ,वो ही स्वभाव उस तिथि और जातक का भी होगा | --अगले भाग में तिथियों के फलादेश पर प्रकाश डालने का प्रयास करेंगें ------ ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -19 -अमावस और पूर्णिमा क्यों -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


पाठकगण -इस बात को अच्छी तरह जानते होंगें कि अमावस्या उस रात्रि को कहते हैं --जिसमें चन्द्रमा बिल्कुल दिखाई नहीं देता तथा पूर्णिमा उस रात्रि को कहते हैं --जिसमें पूरा चन्द्रमा आकाश में दिखाई देता है | ज्योतिष के अनुसार तिथि का निर्णय सूर्य और चन्द्रमा की पारस्परिक दुरी के नाप से होता है | सूर्य और चन्द्रमा की दूरी स्केल या माइलेज के आधार पर नहीं नापी जाती है --बल्कि डिग्री या अंशों में नापी जाती है | --------पृथ्वी सूर्य के चारो ओर घूमती है और चन्द्रमा पृथ्वी के चारो ओर घूमता है | इस भ्रमण के चक्कर में पृथ्वी से देखने वालों को कभी तो सूर्य और चन्द्रमा एक ही डिग्री --अंश -में दिखाई देते हैं और कभी 180 डिग्री दूर ! निम्न चित्र से भली भांति ज्ञात किया जा सकता है |                                                              1 

                                                                   !

                                    ख ------------------- क ------------------------------ग

                                   सूर्य                          पृथ्वी                                     चन्द्र

                                                                     1 

                                                        चन्द्रमा   0  ----अ

                                                                      !

                                                           सूर्य    0   ----आ 

                                                                      22 

यदि पृथ्वी क के स्थान पर है और सूर्य ख स्थान पर तथा चंद्र ग स्थान पर --तो ख और ग में 180डिग्री -अंशों -का अन्तर होने से पूर्णिमा हुई | किन्तु यदि पृथ्वी 0 पर है और चन्द्रमा  अ स्थान  पर तथा सूर्य आ स्थान पर ,--तो पृथ्वी से देखने वाले को सूर्य और चन्द्रमा एक ही डिग्री -अंश - में दिखाई देने के कारण अमावस्या हुई | जैसे चांदे से रेखागणित में डिग्री नापी जाती है ---वैसे ही ज्योतिष में डिग्री -अंश -का विचार किया जाता है | 

--सूर्य  और चन्द्रमा जब एक ही अंश पर आ जाते हैं ,---तो  सूर्य की रफ़्तार घीमी और चन्द्रमा की तेज होने के कारण चन्द्रमा आगे -आगे  भागता जाता है |और क्रमशः सूर्य और चन्द्रमा में अन्तर बढ़ता जाता है | इसी अन्तर को बताने वाली तिथि है | जब  चन्द्रमा और सूर्य के ठीक एक अंश आकर चन्द्रमा आगे बढ़ने लगता है --तब इन पंद्रह तिथि के पखवाड़े को शुक्ल पक्ष कहते हैं | 

----अगले भाग में -तिथियोंके स्वामी  कौन -कौन हैं का जिक्र करेंगें | ---- -- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



बुधवार, 14 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ -18 -तिथियां क्यों -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


"ज्योतिषशास्त्र "में चन्द्रमा की एक कला को तिथि माना जाता है | तिथियों की गणना -शुक्लपक्ष -से आरम्भ होती है | -अमावस्या -के बाद की प्रतिपदा से लेकर पूर्णिमा तक की तिथियां --शुक्लपक्ष -की तथा पूर्णिमा के बाद की प्रतिपदा से आरम्भ करके अमावस्या तक की तिथियां -कृष्णपक्ष -की होती हैं | --इस प्रकार एक माह में दो पक्ष होते हैं --{1 }--शुक्लपक्ष ,----{2 }---कृष्णपक्ष ---| 

--------------------------------------तिथि अंक तालिका -----------------------------------------------------

   तिथियों के अंक  -----       कृष्णपक्ष    ---      तिथियों के अंक     -      शुक्लपक्ष  

-------1 - --------            --- प्रतिपदा    ----        --  -1  -----                 प्रतिपदा 

--1 -  -------------                   द्वितीय               -2   ------                       द्वितीय 

--3 --- ------------                   तृतीया           ---  ---3 ----                       तृतीया 

--4 -- -------------                      चतुर्थी             ---4 -----                       चतुर्थी 

--5 ----   ---------------                   पंचमी          ----5 ------                    पंचमी 

---6 -------------------------            षष्ठी            -----6 --------             --- षष्ठी 

---7 -----------------------              सप्तमी          -----7 -----------              सप्तमी 

---8 -----   ------------------            अष्टमी        -----8 ----------                  अष्टमी 

----9 ------ ---------------------          नवमी            ---9 -----------                 नवमी 

---10 ----------------------------         दशमी           ----10 ---------                दशमी 

----11 ----  ------------------------       एकादशी        ------11 ---------           एकादशी 

----12 ------------------------------        द्वादशी            -----12 ---------           द्वादशी 

----13 ----  --------------------------      त्रयोदशी           ----13 -------              त्रयोदशी 

----14 ----- ----------------------------       चतुर्दशी        ------14 ----------    --- चतुर्दशी  

--15-------------------------------     ------ पूर्णिमा          ----15  ---------- पूर्णिमा

--उक्त दोनों पक्षों की पूर्णिमा और अमावस्या के अतिरिक्त अन्य तिथियों के नाम एक जैसे होते हैं | ये निम्नलिखित हैं --प्रतिपदा ,द्वितीया ,तृतीया ,चतुर्थी ,पंचमी ,षष्ठी ,सप्तमी ,अष्टमी ,नवमी ,दशमी ,एकादशी ,द्वादशी ,त्रयोदशी ,चतुर्दशी ----चतुर्दशी के बाद शुक्लपक्ष की पंद्रहवीं तिथि को पूर्णिमा तथा कृष्णपक्ष की तीसवीं तिथि को अमावस्या कहा जाता है | तिथियों की 1 ,2 ,3 ,4  आदि अंकों के रूप में लिखा जाता है | पूर्णिमा तक यह क्रम 15 तक की संख्या तक चलता है ,--किन्तु उसके बाद पुनः 1 ,2 ,3 और 4 लिखा जाता है | --जिस दिन अमावस्या होती है ,उस दिन अमावस्या तिथि को 30 अंक के रूप में लिखा जाता है | उपरोक्त तालिका में दोनों पक्षों के अंक के अंक निर्धारित किये गये हैं | 

----हमारे पाठकगण -तिथियों की विशेष जानकारी अगले भाग में लिखने का प्रयास करेंगें ---- -- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024

तृणमूल कांग्रेस का प्रभाव -2024 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी मेरठ


ॐ तृणमूल कांग्रेस के सर्वेसर्वा मुख्यमन्त्री महोदया -सुश्री ममता बनर्जी के बारे में यह दूसरा अवसर है जो लिखने का प्रयास कर रहा हूँ | पहला आलेख -2018 में लिखा था -वह   फलादेश मेरे लिखने के अनुकूल नहीं था -वैसे हमने  कहा था --यह अन्तिम राजनीति के उच्तम शिखर का कालखण्ड दीदी का चल रहा है --यह 2028 तक चलेगा | --अस्तु -----------  तृणमूल कांग्रेस -की मूल राशि तुला है | साथ ही पार्टी की सर्वेसर्वा  मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी हैं जिनकी खुद की राशि सिंह है | सिंह का स्वामी सूर्य नूतन -2024 वर्ष कुण्डली में केन्द्र में चतुर्ग्रही योग में अति विकल अवस्था में बैठा हुआ है | ---भावार्थ --2024 +25 के मार्च तक की ग्रहचाल --राजा मन्त्री मंगल +शनि तथा राहु तीनों सूर्य को परेशान कर रहे हैं ----प्रस्तुत योगायोग के कारण सुश्री ममता दीदी के लिए -2024 +25 अनुकूल नहीं रहेगा | गठबन्धन का फायदा किसी राजनैतिक दल के प्रभावी व्यक्ति विशेष को मिलेगा | --अतः यह चिन्ता अपनी सीट बचाने की विशेष रहेगी | पश्चिम बंगाल की राजनीति में भारी उठा -पटक के योग बन रहे हैं | राज्य में तोड़ -फोड़ ,मारपीट ,सत्ता हस्तान्तरण की लड़ाई आर -पार की लड़ी जायेगी | कांग्रेस पार्टी भी विरोधी की भूमिका निभायेगी | 

-----सबसे बड़ी बात अभी दीदी का सर्वोत्तम समय --2028 मार्च तक रहेगा | इसके बाद राजनीति अवकाश की ओर ईशारा कर रही है | ---भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com




रविवार, 11 फ़रवरी 2024

जनतादल यू का प्रभाव -2024 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


ॐ संवत -2081 शाके -1946 --सन 2024 +25 के मार्च तक --जनतादल यू पार्टी की ज्योतिष भविष्यवाणी की बात करें ---ध्यान दें --बिहार के मुख्यमन्त्री श्री नितीश कुमार जी के बारे में -2018 में लिखा था --श्री नितीश जी कहीं भी रहें सत्तासीन रहेंगें ---यह हो भी रहा है --भले ही परिस्थिति कैसी भी हो --| -----अस्तु -------

---जनतादल यू --की राशि मकर है | इस दल के सर्वेसर्वा --वर्तमान एकबार फिर से मुख्यमन्त्री श्री नितीश कुमार जी ही हैं --जिनकी राशि वृश्चिक है  | मकर राशि का स्वामी शनि वर्ष --2024 में मन्त्री बना  है  | साथ ही वृष्चिक राशि का युवराज मंगल राजा होगा ----प्रस्तुत योगायोग से निश्चित है बिहार प्रान्त में श्री नितीश जी का वर्चस्व बना रहेगा | पार्टी के अन्तर्विरोध को कम करने में मुख्यमन्त्री श्री नितीशजी को सफलता मिलेगी | --भले ही पूर्ण रूपेण सफल न हों | श्री नितीशजी को चौदह दलों के संगठन में सक्रिय भूमिका नहीं निभाकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने की सही कोशिश की हैं | --2024 में श्री नितीश जी के लिए ग्रहचाल अन्तर्विरोध को बढ़ाने वाली  है | सम्भव है --अभी आगे भी अलट -पलट का योग चलेगा | ---भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



राष्ट्रीय जनता दल -प्रभाव -2024 पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


ॐ-संवत -2081 -शाके 1946 -सन -2024 +2025 के मार्च तक -राष्ट्रीय जनता दल -का प्रभाव कैसा रहेगा  -ज्योतिष भविष्यवाणी की बात करें तो --इस दल के प्रभावी नेता श्री तेजप्रताप यादव जी की तुला राशि है और इस दल से राशि सामंजस्य बना हुआ है | --2024 नूतन वर्ष प्रवेश कुण्डली में शुक्र चार ग्रहों के चक्र में अतिविकल है | --भाव --इससे स्पष्ट है कि श्री तेजस्वी यादव जी को पार्टी के झगड़े -झमेले सुलझाने भीतरघाती समस्या सुलझाने में काफी व्यस्त रहना पड़ेगा | सरकार में सामञ्जस्यता न के बराबर हो पायेगी | पार्टी को उपेक्षा का दंश झेलना पड़ेगा | -प्रस्तुत योगायोग के कारण  श्री तेजप्रताप यादव जी का मन स्वतः नकारात्मक रुख की ओर अग्रसर होने लगेगा -----ज्योतिष की दृष्टि से --राष्ट्रीय जनता दल + श्री तेजप्रताप यादवजी का परस्पर मेल है साथ ही लोगों में भरोसा भी रहेगा ---किन्तु प्रगति के लिए --सकारात्मक सोच और अकेले चलने में ही उत्तम रहेगा | --भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

आम आदमी पार्टी का प्रभाव -2024 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


ॐ --- पाठकगण --महोदय श्री अरविन्द केजरीवाल जी  के बारे -2013 -से लिखते आ रहे हैं | एक नया भारत -उत्तम भारत का निर्माण  -2013 के बाद शुरू होने वाला था --उस समय बहुत से ऐसे नेता रहे जिनका पदार्पण होने वाला था साथ ही प्रमुख योगदान करने वाले थे ---जैसे श्रीमोदीजी ,श्रीराहुलगांधी जी ,श्री केजरीवालजी ,श्री अखिलेशजी ---हमने सबसे ज्यादा जो आलेख लिखे --उसमें प्रमुख रूप से --श्रीमोदीजी ,श्रीराहुल जी ,श्री केजरीवालजी --लिखने का अभिप्राय था -हम भी नये -नये -ज्योतिष की नेट की दुनिया में 2010 में आये थे | जब चैनलों पर आने के लिए धन माँगा गया तो हमने सोचा --क्यों न खुद ही बिना विज्ञापन के आगे बढ़ें और बढ़ते गये | 

---अस्तु ----आम आदमी पार्टी -के प्रमुख या ये कहें सर्वेसर्वा महोदय श्री अरविन्द केजरीवाल जी मुख्यमन्त्री दिल्ली सरकार ---की जन्मकुण्डली के अनुसार --कुण्डली में जन्मजात कालसर्पदोष योग बना हुआ है | यह योग आय ,शिक्षा ,सन्तान और बौद्धिक क्षेत्रों में प्रभाव डालता है | इस कालसर्पयोग के प्रभाव से श्री केजरीवाल जी के अगले कदम  का अन्दाज का तो उनके विरोधी तो क्या कहें --साथ रहने वाले भी नहीं भांप पायेंगें | श्रीकेजरीवाल जी के भाग्येश तथा कर्मेश शनि को वर्ष -2024 में मन्त्री पद मिला है --अतः -शनिदेव के प्रभाव से अनेक स्थानों पर सफलता मिलेगी | आम आदमी पार्टी का अमेक्षित विस्तार होता जायेगा | अन्य पार्टियों  के साथ गठजोड़ में आम आदमी पार्टी को सफलता तो मिलेगी --किन्तु न के बराबर-- अतः अकेले चलने में ही उन्नति होगी | श्रीमनीष सिसोदिया जी और श्री सतेन्द्र जैन जी जैसे नेता के लिए आने वाला -2024 वर्ष भी उत्तम नहीं  रहेगा  | सबसे बड़ी बात श्री केजरीवाल जी की कुण्डली में स्वराशि का मंगल और नीच का शनि बारहवें भाव में --ये ऐसा योग है --गढे  में गिरने के बाद भी व्यक्ति को एक सशक्त बनाता है --इसका लाभ जीवन पर्यन्त मिलता रहेगा | --एक और विशेष योग --पराक्रम क्षेत्र में सूर्य +चन्द्र की युति --यह योग प्रभाव क्षेत्र ,सगे -सम्बधियों से लाभ निरन्तर देता रहेगा | --मेरी एक सलाह है --चतुर्थ भाव में गुरु +शुक्र +बुध --यह ऐसा योग है -सम्पत्ति ,वाहन ,माता --इनसे बचे रहें या इन क्षेत्रों पर सतर्कता रखें --तो कभी हानि नहीं होगी --किन्तु यही वो कमी है --जो निरन्तर चिन्ता प्रदान करता रहेगा | ----भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

समाजवादी पार्टी -का प्रभाव -2024 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


ॐ - पाठकगण  समाजवादी पार्टी के बारे में लिखने का यह दूसरा अवसर है -पूर्व 2018 में लिखा था  -तब भी सर्वेसर्वा श्री अखिलेश जी ही थे --समस्या तब भी थी --समस्या आज भी है | --ध्यान दें --ज्योतिष वो कक्षा है जिसमें सभी का लेखा -जोखा तो होता है -पर कोई भी ज्योतिषी भाग्य नहीं बदल सकते हैं --सिर्फ व्यक्ति ही अनुकरण या अनुशरण से अपने में निखार ला सकता है | ------अस्तु ---

---समाजवादी पार्टी --वर्तमान समय में पार्टी के सर्वेसर्वा फिर से एकबार श्री अखिलेश यादव जी हैं जिनकी राशि मेष है |  समाजवादी पार्टी की राशि कुम्भ जिसका स्वामी शनि है | दोनों में समानान्तर नहीं है इसलिए इस पार्टी में सदा प्रगति और अवनति बनी रहेगी | सिंह राशि का स्वामी सूर्य ,मेष का मंगल और कुम्भ का स्वामी शनि है | यह ऐसा योग है जिसका परस्पर तालमेल उत्तम नहीं है  | एक कहावत है --तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा -तत्काल इस पार्टी पर यह उक्ति सही बैठती है  | श्री अखिलेशजी पार्टी को उच्च शिखर पर ले जाना चाहते हैं किन्तु गठबन्धन के प्रभावी नेता उन्हें ऐसा करने के लिए हतोत्साहित करते रहेंगें | श्री अखिलेशजी नये रास्ते पर कदम रखने के लिए विवशतावश तैय्यार हो जायेंगें | --ज्योतिष की नजर में अकेले चलने में ही साथ ही -अपनों के साथ चलने में उत्तम रहेगा --इससे ही पार्टी आगे बढ़ेगी | श्री अखिलेश जी अपने बलबूते पर आगे बढ़ेंगें -- तब तो प्रगति पथ पर चलते जायेंगें -अन्यथा हानि होगी -सर्वहारा वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना ही फायदे में रहेगा | --भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

आई कांग्रेस -अध्यक्ष - श्री खड़केजी का प्रभाव -2024 --पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


ॐ दोस्तों -ज्योतिष जगत में लेखन का कार्य 2010 से शुरू किया था --कुछ महान विभूतियों के बारे में लिखने का सौभाग्य मिला -जैसे श्री प्रणवदा ,डॉक्टर श्री मनमोहन सिंहजी ,श्रीलाल कृष्ण अडवाणी जी ,श्रीमती सोनिया गांधीजी --महाभाग श्रीमोदी जी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष  युवराज राहुल गांधीजी के बारे में कई बार लिखने मौका मिला --किन्तु --महोदय श्री खड़के जी के बारे में पहली बार लिखने की कोशिश कर रहा हूँ | ---सबसे बड़ी बात कुछ ऐसे महान विभूतियां हमारे देश में हैं -जो बड़े भी हैं साथ ही पहली कतार के नेता हैं --इनका प्रभाव स्वतः ही है -लिखने की जरुरत नहीं है -- ज्योतिषी होने के नाते भविष्य की कामना में ललचा जाता हूँ ---अस्तु ---

----आई कांग्रेस --की वस्तुतः प्रभाव राशि ज्योतिषाचार्यजन मिथुन मानते हैं | पार्टी अध्यक्ष पद आसीन श्री मल्लिकार्जुन खड़के जी की राशि सिंह है --एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष  और सर्वाधिक प्रभावशाली नेता श्री राहुल गांधी जी है --जिनकी राशि तुला है | वर्ष प्रवेश -2024 की कुण्डली में मिथुन का स्वामी बुध पंचम भाव  में गुरु बृहस्पति के साथ विराजमान है ,----इसका भाव यह है --इस वर्ष -2024 में आई कांग्रेस पार्टी को अपेक्षित सफलता मिलती रहेगी | देश का  चुनाव हो या राज्य की  पार्टी  अपने प्रदर्शन में निरन्तर सुधार करती जायेगी साथ ही देश में खोई हुई प्रतिष्ठा को पाने का भरसक प्रयत्न करेगी | अन्य दलों से टूटकर आये नेता टिकट पाने में सफल होंगें | ---कहीं -कहीं पार्टी को भीतरघात का सामना भी करना पड़ेगा | पार्टी अध्यक्ष जी की राशि का स्वामी सूर्यदेव सुख स्थान में राहु +चन्द्र एवं सुख के साथ युति बना रहे हैं | पार्टी में संघर्ष बढ़ता चला जायेगा ,प्रमुख नेता के साथ विवाद बड़ा रूप धारण करेगा | ----प्रस्तुत योगा -योग के कारण मुख्य चुनावों के बाद पार्टी अध्यक्ष पद पर आसीन रहना --वर्तमान अध्यक्ष जी के लिए उत्तम नहीं रहेगा | भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

श्री जे पी नड्डा अध्यक्ष भाजपा -ज्योतिष विशेष -2024 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


ॐ -भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष  श्री जे पी नड्डा जी कुण्डली में गुरु केन्द्रेश होकर भाग्य क्षेत्र में शुक्र की राशि में बैठा है | एक देवगुरु तो दूसरे दानव गुरु -दोनों का सम्बन्ध गुरुओं का भी है  | मन का कारक चन्द्रमा तथा आत्मबल करने वाले सूर्यदेव केन्द्रेश बुध के साथ कुण्डली  क्षेत्र  में हैं | ---प्रस्तुत --ग्रहों के अनुसार श्री नड्ढाजी पार्टी स्तर पर राजनीति  के संदर्भ में  बोलने और आगे बढ़ने की अद्भुत कला विशेष प्रखर होगी -2024 +25 में | श्री नड्ढाजी आम चुनावी सभा में जो भी कहेंगें --उसका विशेष प्रभाव जनता जनार्दन पर जमाने में सफल होंगें | ---2024 --में चुने गए राजा मंगल एवं मन्त्री शनिदेव दोनों ग्रह शनिदेव की कुम्भ राशि में विराजमान हैं | साथ ही शनिदेव को इस वर्ष -२०२४ में संचार सञ्चालन हेतु मन्त्री चुना गया है | देश के केन्द्र में जितने भी अधिकारी जन होते हैं --उनमें सर्वाधिक मन्त्री पद पर आसीन व्यक्ति की ही चला करती है | इस वर्ष -मन्त्री शनिदेव सभी देशों से गोला -बारूद ,अति आधुनिक हथियार खदीद करवायेंगें --क्योंकि शनिश्चर की इनमें आस्था रमी हुई है | शनिदेव की आस्था --आसमान में उड़ने वाले वायुयान ,ऊपर से बरसाने वाले गोला -बारूद ,जल ,थल ,नभ पर भरमार अजीब तरह के अश्त्र -शस्त्र की होड़ बढ़ायेंगें | महाभारत काल से पहले भी ऐसा हो गया था | उस समय परमपिता परमात्मा को पृथ्वी पर आना पड़ा था ---जब -जब होहि धर्म की हानि बाढ्य  अधम असुर अभिमानी "--इस समय संसार में जो कुछ हो रहा है --वह किसी से छिपा नहीं है --अतः आने सनातन का आने वाला वर्ष -2024 +24 में विशेष उत्पात देखने को मिलेगा | ---एक उक्ति पर गौर करें ----उत्तर -पश्चिम देश बहु ,रूद्र बीसी माहि ,क्रूर दृष्टि शनि की पड़े ,कालबली में जीव समाहि ,,

विश्व युद्ध तृतीय जगत ,बीजा रोपड़ माहि ,कालबली मुख खोले ,अन टोके जीव समाहि ,,---नूतन सम्वत 2021 अर्थात 2024 से 2025 के मार्च तक भारतीय जनता पार्टी में बड़ा फेर बदल होगा | किसी बड़े नेता के निष्कासन के लिए पार्टी पदाधिकारियों  में झगड़ा बढ़ जायेगा | दूसरे दलों से आये हुए नेता पार्टी की मुसीबतों में बढ़ोत्तरी ही करते नजर आयेंगें और जनमानस से पार्टी की छवि खराब करेंगें | --हमने श्री नड्ढाजी के बारे में गतवर्ष -2023 में भी लिखने की कोशिश की थी --इनके सान्निध्य में पार्टी आगे बढ़ेगी | नूतन वर्ष -2024 भी यही ईशारा कर रहा है | --- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com


सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

महाभाग श्री मोदीजी और भाजपा का प्रभाव -2024 पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ


ॐ भारतीय जनता पार्टी -पार्टी के सर्वेसर्वा वर्तमान यशस्वी महाभाग श्री मोदीजी ---आपका जन्म 17 /09 /1950 मेहसाणा गुजरात प्रान्त {भारत } का है | आपकी वृश्चिक लग्न की जन्मकुण्डली उपलब्ध है | लग्न में स्वग्रही मंगल नीच का चन्द्रमा मित्रक्षेत्री है | ज्योतिष जगत में इसे तर्क -वितर्क का सर्वोत्तम योग कहा जाता है --क्योंकि भाग्येश चन्द्रमा लग्न यानि त्रिकोण में विराजमान है --साथ ही शनि +शुक्र का  योग बृहस्पति से प्रभावित है | --वस्तुतः --महाभाग श्रोमोदी जी प्रधानपद पर आसीन हैं तत्काल अपने ऊपर लगे आरोपों को भी अपने पक्ष में भुनाने में माहिर हैं | --आगे 2024  में होने वाले आम चुनाव में भाजपा का सम्पूर्ण देश तथा प्रदेशों में विशेष वर्चस्व बढ़ेगा | यह भी संभव है कि महाभाग श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदीजी तीसरी बार आर्यावर्त "भारत " का नेतृत्व संभालने में कामयाब होंगें | नूतन संवत 2081 का प्रभाव -29 /03 /2025 तक रहेगा | सन -2024 की ग्रहचाल चुनावी वर्ष का राजा मंगल तथा मन्त्री शनि है | 9 /04 /2024 -चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा मंगलवार में मेष का चन्द्रमा पूर्ण बलवान बनकर नेतृत्व करेगा | चन्द्रमा मित्रक्षेत्री पूर्ण बली होकर --अग्रिम आम चुनाव 2024 में तीसरी बार भी श्री महाभाग मोदीजी के लिए अनुकूल रहेंगें --साथ ही जीवन का अन्तिम सुखद मंगल महादशा भी चल रही है --इसका लाभ -2028 तक रहेगा | आम चनाव में गोचर की अनुकूलता -प्रतिकूलता ही उत्थान -पतन का कारण बना करती है | --भाजपा के लिए वर्ष -2024 में होने वाला आम चुनाव अनुकूल रहेगा ---पूर्व की अपेक्षा सीटें भी उम्मीद के करीब रहेंगीं | दिल्ली में भौतिक विकास को बल मिलेगा | भाजपा को शान्ति सूत्र ,विकासशील कामकाज में मोदीमंत्र -जन -जन में हृदयंगम होने लगेगा | भाजपा अपने बल पर बहुत आगे बढ़ेगी | निष्पक्ष भावना को ध्यान में रखकर काम करेंगें | किसी का सम्मान अथवा अपमान --श्री महाभाग की दिनचर्या में शामिल नहीं है | ---नोट ध्यान दें -- 2013- जब सिर्फ श्रीमोदीजी मुख्यमन्त्री थे तबसे लिखता आ रहा हूँ साथ ही अपनी कसौटी पर ज्योतिष को परखने की भी कोशिश करता रहता हूँ --ज्योतिष तो सच है गलती हमसे ही होती है | --- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com





शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

ज्योतिष कक्षा पाठ-17 -अंग्रेजी मास और उनकी उत्पत्ति -पढ़ें - ज्योतिषी झा मेरठ


रोमन तथा आंग्ल भाषा  साहित्य में ही नहीं ,संप्रदाय में भी उग्र संक्रांतियां हुई हैं | देवार्चन -को वहां भी महत्व और प्रधानता दी गई है | उसी के आधारभूत देवताओं पर उनके मास प्रस्तुत हैं --

{1 }--जनवरी -जेनस नामक एक रोमन देवता के नाम पर वर्ष के प्रथम मास का नाम जनवरी रखा गया | इस देवता के सम्बन्ध में यह प्रसिद्धि है कि इसके दो मुख थे | एक सामने की ओर तथा दूसरा पीछे की ओर --इस तथ्य में यह  औचित्य है कि जब हम बीते हुए वर्ष की सफलताओं और असफलताओं पर विचार करते हैं --तो हमें आगे आने वाले नववर्ष की नूतन योजनाओं का भी विवेचन करना पड़ेगा | भाव यह है कि जेनस आदि और अंत का देवता समझा जाता है | 

---{2 }--फरवरी --प्राचीन रोमन जगत में फेबुआ नामक एक बहुत बड़ा भोज हुआ करता था ,जो अति पवित्र तथा पुण्यतम माना जाता था --इसी के नाम पर वर्ष के दूसरे मास को फेबुरी कहा गया | 

---{3 }--मार्च ---रोमन के एक देवता का नाम मार्स था | वो देवता युद्ध का प्रतीक माना जाता था | उसी के गुणों के आधार पर तीसरे मास का नाम मार्च रखा गया | 

----{4 }---अप्रैल ---रोमन भाषा में दो शब्द हैं --अमोनिया और एपारि जिनका अर्थ है --सब कुछ खोल देना | उसी पर वर्ष के चौथे मास का नाम अप्रैल पड़ा और यह भी कितना सार्थक नाम  है  --क्योंकि अप्रैल के मास में ही यूरोप की धरती पल्ल्वित होती है | यह अप्रैल ही है --जो धरती पर से बर्फ और कुहासा का आवरण उठा देता है और प्रकृति को सर्व सुन्दर रूप प्रदान करता है | 

---{5 }---मई --इस मास का यह नाम एटलस की कन्या "मइया " से उपलब्ध हुआ है | मइया अपनी सातो बहनों से अति सुन्दर थी और वर्ष के बारहो महीनों में भी मई का महीना प्रकृति को सर्व सुन्दर रूप प्रदान करता है | 

----{6 }--जून --यह शब्द जुपिटर की पत्नी जूनों से प्राप्त हुआ है | यह अपरिमित सुंदर और सुकोमल थी | इसके रथ के वाहक घोड़े नहीं बल्कि मयूर थे | 

---{7 }--जुलाई ---इसका नाम रोमन के महान शासक जूलियस सीजर से मिला | वो यशस्वी और लोकप्रिय शासक थे | 

---{8 }---अगस्त --आक्टेवियस  का ही एक रूप अगस्त है | यह नाम जूलियस के पोते का था | वो साहित्य और कला के लिए प्रख्यात था इसी के नाम पर अगस्त नाम रखा गया | 

----{9 }--सितंबर --सेप्टेम्बर -"सेप्टेम "यह शब्द लेटिन भाषा का शब्द है --जिसका अर्थ सातवां  है | वर्ष का आरम्भ जब मार्च से हुआ करता था --तब यह सातवां था | किन्तु जूलियस सीजर के जनवरी को वर्ष का प्रथम मास का स्थान देने के कारण इसका क्रम नवां हुआ | 

----{10 }---अक्टूबर -यह भी लेटिन भाषा का शब्द है --जिसका अर्थ आठ है ,किन्तु जनवरी मास को प्रथम  स्थान देने से इसका क्रम दसवां हो गया | 

---{11 }----नवंबर ---नोवेम भी लेटिन शब्द है | इस मास को रक्त मास नाम से पुकारते हैं ,---क्योंकि इसी मास में मुख्यतः पशु संहार किया जाता था | इस कारण इसका नाम नवंबर रखा गया | 

---{12 }---दिसंबर ---लैटिन भाषा के इस शब्द का अर्थ दसवां है | जूलियस ने मासक्रम में इसका स्थान बारहवां रखा है | ईसामसीह का जन्म इसी मास में हुआ था | 

---पाठकगण --आधुनिक समय में कोई भी देश हो सबको आंग्लभाषा के साथ -साथ चलना पड़ता  है | जबकि सभी देशों में अपने -अपने अनुसार पंचांग हैं किन्तु --सभी ने आंग्लभाषा में समाहित किया है --अतः ज्योतिष की दुनिया में यह ज्ञान हमें अवश्य होना चाहिए --अगले भाग में तिथियों पर चर्चा करेंगें ----- भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --ज्योतिष सीखनी है तो ब्लॉकपोस्ट पर पधारें तमाम आलेखों को पढ़ने हेतु -khagolshastri.blogspot.com



खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

मेरी कुण्डली का दशवां घर आत्मकथा पढ़ें -भाग -124 - ज्योतिषी झा मेरठ

जन्मकुण्डली का दशवां घर व्यक्ति के कर्मक्षेत्र और पिता दोनों पर प्रकाश डालता है | --मेरी कुण्डली का दशवां घर उत्तम है | इस घर की राशि वृष है...