ॐ इस वर्ष आकाशीय कौंसिल के चुनाव में राजा तथा मंत्री दोनों पद सूर्यदेव को मिला है | राजा एवं मंत्री सृष्टि के नायक सूर्यदेव के होने से विश्व में एक देश तथा एक राजा का अधिकार होता दिखाई देगा | संसार के सभी कार्य सुचारु रूप से चलेंगें | सभी देश किसी एक देश की सलाह मानकर युद्ध रोकने की दिशा में कदम बढ़ायेंगें | सूर्यदेव न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनायेंगें | उदंड देशों को सभी देश मिलकर दण्ड देंगें |
----मिडिल ईष्ट --के देशों में युद्ध की ज्वाला और भड़केगी | चल रहे युद्ध में ईरान ,इराक ,इजराइल के साथ अन्य देश भी शामिल होते जायेंगें | रूस तथा यूक्रेन युद्ध भी अपने अंत की ओर बढ़ता जायेगा | चीन ,जापान ,कोरिया ,ताइवान जैसे देश युद्ध का नया मोर्चा खुल सकता है | नये -नये हथियारों का प्रदर्शन मानव जाति पर बड़ा संकट बनकर आयेगा |
--अफ्रीका --जैसे देश में प्राकृतिक मार असहनीय होगी | संसार के तापमान में अभूतपूर्व वृद्धि होगी | कुछ जगह स्वच्छ पानी की कमी ,समुद्र का बढ़ता जलस्तर चिंता का कारण बनेगा | खाने -पीने की वस्तुओं का संकट गहरा सकता है |
--इस वर्ष -2025 -सस्येश बुध तथा धनेश चंद्र तथा रसपति शुक्र के प्रभाव से अपने देश भारत में अनाज ,चावल ,गन्ना ,हरी सब्जियां ,संतरा जैसे रसीले फल तथा दलहन की खेती अच्छी रहने से कृषक वर्ग में ख़ुशी रहेगी | बाजार भाव नियंत्रण में रहना सरकार की कामयाबी माना जायेगा |
--दुर्गेश --शनि का फल सीमाओं पर अस्थिरता कहा गया है | पड़ौसी देश अपनी कुटिलता चालों से बाज नहीं आयेगा | आतंकी वारदात ,अवैध घुसपैठ ,सीमातिक्रमण की वारदातों में वृद्धि होगी | सामाजिक स्तर पर किसी प्रदेश को अस्थिर करने की विदेशी ताकतों की चाल कामयाब नहीं होगी |
-----धनेश --मंगल होने से बाजार भाव में अधिक घटा -बढ़ी होगी | सोना ,चांदी ,लोहा ,मशीनरी ,भारी इंजीनियरिंग निर्माण सामग्री में अधिक तेजी से निर्माणकार्य प्रभावित होंगें | संग्रहकर्ता लाभ कमायेंगें | खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ आपका -
-नये साल -2025 की समस्त जानकारी इस लिंक पर पढ़ें -khagolshastri.blogspot.com



















