खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha/
ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी -ज्योतिषी झा मेरठ
ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी -ज्योतिषी झा मेरठ 1 -कुण्डली मिलान का शुल्क 2200 सौ रूपये हैं | 2--हमसे बातचीत [परामर्श ] शुल्क है पांच सौ रूपये हैं | 3 -जन्म कुण्डली की जानकारी मौखिक और लिखित लेना चाहते हैं -तो शुल्क एग्ग्यारह सौ रूपये हैं | 4 -सम्पूर्ण जीवन का फलादेश लिखित चाहते हैं तो यह आपके घर तक पंहुचेगा शुल्क 11000 हैं | 5 -विदेशों में रहने वाले व्यक्ति ज्योतिष की किसी भी प्रकार की जानकारी करना चाहेगें तो शुल्क-2200 सौ हैं |, --6--- आजीवन सदसयता शुल्क -एक लाख रूपये | -- नाम -के एल झा ,स्टेट बैंक मेरठ, आई एफ एस सी कोड-SBIN0002321,A/c- -2000 5973259 पर हमें प्राप्त हो सकता है । आप हमें गूगल पे, पे फ़ोन ,भीम पे,पेटीएम पर भी धन भेज सकते हैं - 9897701636 इस नंबर पर |-- ॐ आपका - ज्योतिषी झा मेरठ, झंझारपुर और मुम्बई----ज्योतिष और कर्मकांड की अनन्त बातों को पढ़ने हेतु या सुनने के लिए प्रस्तुत लिंक पर पधारें -https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut
शनिवार, 7 फ़रवरी 2026
ज्योतिष की दृष्टि में श्री अमित शाह जी का -2026 +27 -पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ
खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha/
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026
ज्योतिष की दृष्टि में महाभाग श्री मोदीजी का सन -2026 +27 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ -हमारे ज्योतिष के पाठकजन -- हम बड़े भाग्यशाली हैं -कि हमें महाभाग -श्री मोदी जी जैसे भारत के नेतृत्व कर्ता के सान्निध्य में रहे --जो धार्मिक भी हैं एवं श्रमकर्ता भी --यह व्यक्तिगत मेरा मानना है |
--अस्तु ----महाभाग श्रीमोदीजी के बारे में बहुत लिखने का अवसर -2013 से मिला अब -2026 चल रहा है | इस संवत -2083 यानि -2026 +27 में माननीय प्रधानमंत्री जी की कुण्डली में चन्द्रमा अपनी नीच राशि में स्थित है | राहु मीन राशि में है और गुरु एवं शनि एक -दूसरे से सम सप्तक है | मंगल की दृष्टि गुरु पर पड़ रही है | --अर्थात -यह संवत -2083 यानि -2026 +27 --महाभाग के लिए चिंताजनक रहेगा |
---ग्रीष्म ऋतु से शीत ऋतु --तक का समय स्वास्थ एवं सुरक्षा की दृष्टि से चिंता जनक रहेगा | ग्रीष्म ऋतु में जो तनाव उत्पन्न होगा उसका आंशिक निवारण वर्षा ऋतु में संभव है | दीपावली -2026 के उपरान्त राजनैतिक चिंताएं बढ़ना पुनः आरम्भ होगी | अन्तर्राष्ट्रीय कूटनीति के कारण वर्ष भर प्रधान मंत्री कार्यालय पर तनाव बना रहेगा | अनेक कारणों से माननीय सेवा निवृत्ति के विषय पर सोचना आरम्भ कर सकते हैं | विक्रम संवत -2085 में आने वाली राहु की महादशा के प्रारम्भिक लक्षण प्रकट हो सकते हैं | न्याय पालिका के कतिपय निर्णय सरकार की नीतियों में गतिरोध की आशंका रहेगी | भारत के अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों की पेचीदगी के कारण तनाव एवं जनलोकप्रियता में कमी के भी संकेत हैं | नीच राशि में बैठा चन्द्रमा राजनैतिक चिंताएं बढाकर तनाव उत्पन्न करेगा | इस संवत -2083 -यानि -2026 +27 में माननीय को -एन डी ए की एकता एवं भाजपा में गुटबाजी के कारण तनाव अनुभव हो सकता है | --ध्यान दें --माननीय का राजयोग -2028 तक का है | हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं एकबार और प्रधान पद पर आसीन हों -----? ---अतः --स्वास्थ को प्राथमिकता देना ही हितकर होगा | माननीय को यह समझ लेना चाहिए कि ऋषियों द्वारा बनाई आश्रम व्यवस्था का पालन हमें करना ही पड़ता है | वानप्रस्थ और सन्यास आश्रम का क्रम ग्रह दशा एवं गोचर के अनुसार आता ही है | ॐ | ---------भवदीय निवेदक --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ -2026 +-2027 की समस्त बातों को जानने हेतु -इस लिंक पर पधारें --https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut - -भवदीय निवेदक-
खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha/
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
बुधवार, 28 जनवरी 2026
ज्योतिष की दृष्टि में सन -2026 +27 -भविष्यवाणी -पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ ज्योतिष की दृष्टि में संवत -2083 यानि -सन -2026 +27 के मार्च तक --राजनैतिक ,आर्थिक स्थिति पर एक नजर |
---- भारत -चीन में टकराव संभव है | ऑपरेशन -सिंदूर --उग्र रूप लेगा |
--पाकिस्तान --भारत पर हमला करने का निरंतर प्रयास करता रहेगा |
--भारतीय --उपमहाद्वीप में प्रकृति का उग्र रूप --बाढ़ ,भूकम्प ,चक्रवात ,भूस्खलन बनकर इस वर्ष भी दिखाई देगा |
-- प्राकृतिक आपदाओं के कारण -व्यापक जन -धन हानि के योग हैं |
---भाजपा का छुपा हुआ सुप्त अंतर -विरोध आने वाले समय में विभिन्न खेमों का ध्रुवीकरण करता दिखाई देगा | जिसमें प्राचीन आर्य ऋषि संस्कृति के समर्थक बल पकड़ते दिखाई देंगें | वह गुरु गोलवलकर के विचारों को क्रियान्वित करते दिखाई देंगें |
---भाजपा में अन्तर -कलह दिखेगी |
-2013 -2014 में जिन भिन्न -भिन्न राजनैतिक विचारधाराओं का उदय हुआ था ,वह अब अस्ताचल गामी हो जायेगी |
---आधुनिक युग का प्रचलित पंथ -निरपेक्षवाद जो कि वास्तव में हिन्दू विरोधी है ,वह विगत इतिहास की ओर बढ़ता प्रतीत होगा और वास्तविक धर्म -स्थापना की ओर भाजपा आगे बढ़ेगी | धारण करने योग्य सुविचार ही धर्म होता है |
----अमेरिका -चीन में सम्बन्ध अत्यन्त तनावपूर्ण होंगें |
---रूस और चीन के मध्य भी विरोधाभास दिखेगा |
----भारतीय उपमहाद्वीप में लम्बे समय तक चलने वाला सैन्य -संग्राम शुरू होगा |
----चीन के प्यादे ध्वस्त हो जायेंगें |
----मध्यपूर्व में शान्ति अभी संभव नहीं है |
----तालिबान -पाकिस्तान की सीमाएं तनावग्रस्त ही रहेगी |
----अमेरिकी अर्थव्यवस्था का वर्चस्व बना रहेगा |
----रूस ,आंशिक आर्थिक परेशानी अनुभव कर सकता है |
----ईजराईल शत्रु दमन के लिए सैन्य गर्जना करता रहेगा |
---उत्तर प्रदेश और बिहार के क्षेत्रीय दलों में विभाजन के स्वर उठेंगें |
---कांग्रेस की स्थिति दयनीय होगी |
---भाजपा और कांग्रेस सहित कुछ राष्ट्रीय दलों और संगठनों में अंतर -कलह प्रकट होंगें |
---बांग्लादेश में निकट भविष्य में व्यापक शान्ति संभव नहीं है |
----भारत के समक्ष अकल्पनीय विषम परिस्थिति आएगी ----जिसके विषय में ऋषि प्रणीत ऋतम्भरा प्रजा की आवश्यकता है | --------भवदीय निवेदक --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ -2026 +-2027 की समस्त बातों को जानने हेतु -इस लिंक पर पधारें --https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut - -भवदीय निवेदक-
खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha/
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
मंगलवार, 27 जनवरी 2026
हिजरी सन -1448 -यानि -2026 +27 की मुस्लिम वर्ग की भविष्यवाणी -पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ --ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया -बुधवार --17 जून 2026 -को हिजरी सन -1448 का आरम्भ होगा | भारतीय उपमहाद्वीप में मुस्लिम वर्ग की प्रवृतियों के अध्ययन के लिए कुण्डली पर नजर डालते हैं ---कुछ दैवज्ञ समूचे मुस्लिम देश के भविष्य फल कथन में भी इस कुण्डली का प्रयोग करते हैं | किन्तु मेरा मत है कि विभिन्न मुस्लिम देशों के सन्दर्भ में तद्देशीय लग्न कुण्डलियों का विश्लेषण ही सटीक होता है | ---अस्तु --चन्द्रमा ,गुरु और शुक्र अष्टम भाव में स्थित हैं | शनि की दृष्टि लग्न पर पड़ रही है | मंगल की चौथी दृष्टि अष्टम भाव पर है | राहु की प्रथम दृष्टि सूर्य तथा बुध पर है | --इसका अभिप्राय है --युधभय ,रोग पीड़ा एवं मजहबी हिंसा वर्षभर देखने को मिलेगी | बड़े स्तर पर जनपलायन के योग बनेंगें | मुस्लिम समाज में गुटबाजी होगी एवं अलग -अलग मुस्लिम समुदाय एक दूसरे के दुश्मन बन जायेंगें | पठान ,बलूची और सिंधी मुस्लिम --पाकिस्तान के पंजाबी मुस्लिमों के विरोध में भयंकर रोष प्रकट --प्रदर्शन करेंगें | बांग्लादेश भी मजहबी हिंसा और युद्धभय के कारण पीड़ा अनुभव करेगा | रोहिन्या मुस्लिम एवं बांग्लादेशी मुस्लिम अपने आपको एक -दूसरे के विरोध में पायेंगें | मुस्लिम समाज को आकर्षित करने वाली वोट बैंक की राजनीति के कारण भारत के प्रमुख राजनीतिक दलों का उपहास बनेगा | बड़े मुस्लिम राजनेता या मुस्लिम शासक के देहांत के कारण शोक व्याप्त होगा | पश्चिमी जगत में मुस्लिम आप्रवासियों के विरोध में नीति -निर्धारण होगा | भारत में भी अवैध अप्रवासी मुस्लिम घुसपैठियों के विरोध में बड़ी क्रांति का आरम्भ होगा |
---विशेष ---हिजरी सन -1448 का गुर्रा बुध है | --इसकी वजह से --धार्मिक अशान्ति एवं जनधन की हानि होगी | विश्व में अनेक प्रकार के रोगों से जनता पीड़ित रहेगी | वर्षा समय पर नहीं होगी | गुड़ ,शक्कर ,कपास आदि महंगे होंगें | खाद्य पदार्थ महंगें होंगें | व्यापारी वर्ग को हानि होगी | धनिकों को शासक और अराजक तत्वों से मुश्किल का सामना करना पड़ेगा | केंद्र एवं विश्व के प्रतिष्ठित नेताओं के लिए समय उत्तम नहीं रहेगा | जनता एवं पशुओं में रोग व्याप्त होंगें | रिश्वतखोरी बढ़ेगी | दुर्घटनाओं से जान -माल की हानि होगी | मेवा -दाख महंगें होंगें | अग्निकाण्ड से विशेष हानि के योग हैं | ---भवदीय निवेदक --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ -2026-2027 की समस्त बातों को जानने हेतु -इस लिंक पर पधारें --https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
सोमवार, 26 जनवरी 2026
नूतन संवत -2083 -यानि -2026 +27 -भविष्यवाणी -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ संवत -2083 का आगमन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात -दिनांक -19 /03 /2026 को मीन राशि के चंद्र और उत्तर भाद्रपदा नक्षत्र में होगा | नव वर्ष प्रवेश के समय दिल्ली में मीन लग्न उदित है | लग्नेश गुरु शत्रु राशि में स्थित हैं ,और अष्टम ,दशम और द्वादश भाव पर दृष्टिपात कर रहे हैं | गुरु ही वर्ष का राजा सस्येश,नीरसेश और धनेश भी हैं | लग्न में शनि ,चंद्र ,सूर्य और शुक्र है | शनि की दृष्टि दशम भाव ,सप्तम भाव और तृतीय भाव पर है | शुक्र अपनी उच्च राशि से सप्तम भाव को देख रहा है | ---भारत के सम्बन्ध पड़ौसी देशों के साथ तनाव पूर्ण ही बने रहेंगें ,सम्बन्ध सुधारने के लिए असफल प्रयास होते रहेंगें | कुछ मित्र देशों के साथ भी सम्बन्ध तनाव पूर्ण हो सकते हैं |
---यातायात और दूरसंचार के क्षेत्रों में व्यवसायिक अथवा कूटनैतिक समस्या उत्पन्न होगी | इन क्षेत्रों से सम्बंधित न्याय और आंतरिक नियमों में फेरबदल अथवा संशोधन होगा | मार्च से मई -2026 सरकार के लिए विभिन्न कारणों से चिंताएं बनी रहेगी | मई और जून -2026 में शत्रु देशों द्वारा रचित षड्यंत्र के कारण जन धन की हानि भी संभव है | जुलाई --2026 में सरकार का मनोबल बढ़ेगा | अर्थ व्यवस्था में कुछ नवीन आंशिक शुभ लक्षण उत्पन्न होंगें |
--वर्षा ऋतु में मौसम का उग्र रूप प्रबल होगा | उत्तर और पश्चिम उपमहाद्वीप में अनियमित वर्षा कारण जनधन की हानि के योग पुनः उतपन्न हो रहे हैं | अन्तर्राष्ट्रीय संबंधों के कारण यातायात ,दूरसंचार और राष्ट्रीय कोष पर दवाब अनुभव होगा | पर्यावरण और प्रकृति के अनुकूल नीतियां बनाकर और कर्म कर इन अशुभ फलों को पर्याप्त सीमा तक कम किया जा सकता है | ---भारत सरकार को उक्त दिशा में क्रियाशील होना हितकर होगा | सितम्बर के अंत और अक्टूबर -2026 -के आरम्भ में सीमाओं पर तनाव संभव है | पड़ौसी देशों के साथ सम्बन्ध पुनः खटास में पड़ सकते हैं | अक्टूबर और नवम्बर -2026 में शुभ फलों की प्राप्ति होगी | शत्रु दमन संभव है | भारत की नीतियों में उग्रता परिलक्षित होगी | दिसम्बर -2026 और जनवरी --2027 में विपक्ष और पड़ौसी देशों में कुछ गुप्त दुरभि संधि पनपने का आयोजन बन सकता है | यह ज्योतिषीय संकेत है | फरवरी -मार्च -2027 विपक्ष को धक्का लगेगा |
--स्वतंत्र भारत में तथाकथित धर्म -निरपेक्षता का वस्तु -परक मूल्याङ्कन वर्तमान सन्दर्भ में परमावश्यक है | राम युग में जिस प्रकार कालनेमि राम भक्त बनकर श्री हनुमानजी की सेवा में बाधा डाल रहा था उसी प्रकार उक्त पंथ निरपेक्षता वास्तव में हिन्दू विरोधी -खल -नीति - है | यह नीति एक ओर जनता के पैसों पर ,इस्लामिक धर्म प्रचार की संस्थाओं जामिया मिलिया, ए एम् यू का समर्थन करती आ रही है | दूसरी ओर बहुत समय तक हज यात्रा का आर्थिक भार भी जनता पर डाला जाता रहा है | यह कैसी विडम्बना पूर्ण पंथ निरपेक्षता है |
---आने वाले समय में स्वतंत्र भारत की मंगल की महादशा में भारतीय जनता और नेता जागरूक होकर इस खल पूर्ण कालनेमि ,हिन्दू विरोधी नीति पर पुनः विचार कर --इसे इतिहास के कूड़ेदान में विलीन करें --यही राष्ट्रहित में होगा ,और मंगल -आर्य -का शुभफल प्रदान करेगा | --भवदीय निवेदक --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --2027 की समस्त बातों को जानने हेतु -इस लिंक पर पधारें --https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
शनिवार, 24 जनवरी 2026
ज्योतिष की दृस्टि में संसार चक्र 2026+27 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ -वैशाख कृष्ण द्वादशी --दिनांक -14 /04 /2026 मंगलवार प्रातः -09 /31 पर सूर्यदेव मेष संक्रमण करेंगें | इस समय चंद्र कुम्भ राशि में स्थित है | लग्नेश शुक्र द्वादश भाव में सूर्य के साथ बैठा है | बुध पंचमेश होकर पंचम भाव को देख रहा है | नवमेश -दशमेश शनि एकादश भाव से लग्न पर ,पंचम भाव पर और अष्टम भाव पर एवं दशम भाव पर दृष्टि पात कर रहा है | मंगल सप्तम भाव का अधिपति है और छठे भाव को अष्टम दृस्टि से देख रहा है | राहु -केतु ,दशम -चतुर्थ भाव में बैठे हैं | चौथे भाव का अधिपति सूर्य छठे भाव पर दृस्टि डाल रहे हैं | शनि +गुरु और केतु अष्टम भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं | बुध नीच का है | --उक्त समस्त ग्रहों के प्रभाव से यह संवत -2026 सरकार के लिए कठिन प्रतीत हो रहा है | भारत के सम्बन्ध कुछ राष्ट्रों के साथ तनावपूर्ण होंगें | युद्ध ,पीड़ा ,प्राकृतिक प्रकोप और हिंसक गतिविधियों के कारण जनधन हानि के व्यापक योग है | अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के कारण सरकार पक्ष को घोर पीड़ा अनुभव होगी | उच्च राजनेताओं पर स्वास्थ संकट मंडरा सकता है | सत्ता पक्ष के लिए यह कठिन है | व्यवसायिक वातावरण में असमंजस्य और अनिश्चितता व्याप्त होगी | उक्त अनिश्चितता के लिए विपक्ष और जनसाधारण सत्ता पक्ष उत्तरदायी बतायेगा |
---केंद्र सत्ता में परिवर्तन के योग पकट हो सकते हैं | शत्रु देशों के गुप्तचर तंत्रों के कारण विशेष पीड़ा अनुभव होगी | वर्ष भर मजहबी -हिंसा और आतंकवादी गतिविधियों का खतरा बना रहेगा | जन -साधारण सरकार पक्ष का विरोध करता दृश्य होगा | विपक्ष की एकता भी समय -समय पर भंग होती रहेगी | भारतीय उपमहाद्वीप में एक लम्बे समय से चलने वाले युद्ध का आगमन होगा | अप्रत्याशित रक्तपात हो सकता है | भारतीय सीमाओं पर शत्रु सेना भयंकर अस्त्र गर्जना कर सकती है | घरेलु उपयोग की वस्तुओं में तेजी दिखाई देगी |
---संवत आरम्भ में मंगल +राहु युति करेंगें और अप्रैल -2026 में मंगल +शनि और मंगल -नेप्च्यून का ग्रह -युद्ध होगा | काश्मीर और उत्तर भारत में युद्ध भय बना रहेगा | अफगानिस्तान के काबुल और कंधार में भी हिंसक जयलायें भड़केगी | जून -जुलाई -2026 में सत्ता पक्ष के लिए अनेक कठिनाईयां प्रस्तुत होगी | न्यायपालिका और सरकार पक्ष में विरोधाभास उत्पन्न होगा | जुलाई के अंतिम सप्ताह में अराजकता एवं मजहबी -हिंसा के योगायोग प्रस्तुत होंगें | देश -विदेश की राजनीति एकाएक बदलने लगेगी | -22 /01 /2027 से 02 /02 /2027 तक के समय में स्वर्ण के भावों में हलचल देखि जायेगी | 20 /02 /2027 से 12 /03 /2027 तक गुरु +बुध और मंगल के योगायोग के कारण विश्व व्यापार में हलचल देखी जाएगी | यह समय विश्व शान्ति के लिए भी अशुभ है | 10 /11 /2026 से 10 /03 /2027 तक मंगल -शनि के योगायोग के कारण युधभय ,प्राकृतिक आपदाओं एवं दर्घटनाओं के कारण अशुभ समाचार आते रहेंगें | विश्व राजनेताओं में परस्पर विरोधाभास उत्पन्न होगें |
-कुछ विशेष -----समाज में हमेशा तीनों मूल तत्व होते हैं | अप्राकृतिक रूप से सबको एक स्तर पर नहीं रखा जा सकता है | प्रकृति में विभिन्नता ही उसका नैसर्गिक सौंदर्य है | अप्राकृतिक रूप से विभिन्नता -वैभिन्य को समानता में लाना दुराग्रह का कृत्य होता है | प्रपंची शकुनि की कुटिल नीति पर चलने वाली राज -व्यवस्था का लगातार एक छत्र साम्राज्य बनाये रखने की --अभिलाषा ज्ञान मई कोष -से मनोमय भी वर्तमान शासकीय व्यवस्था में हो सकता है | --भवदीय निवेदक --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --2027 की समस्त बातों को जानने हेतु -इस लिंक पर पधारें --https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
बुधवार, 21 जनवरी 2026
आत्मकथा एवं ज्योतिष किताब पूर्ण हो चुकी है --पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ --हमारे -पाठकगण -आपलोग हमारे साथ -2010 से आज -21 /01 /2026 है --जुड़े रहे -सबसे पहले आप सबको साधुवाद देना चाहते हैं | -जीवन निःस्वार्थ नहीं हो सकता है -यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव रहा है | हमने फिर भी धर्म सम्मत प्रयास किया है -कि कितना बचा जा सकता है | मेरा अनुभव है -ज्योतिष के जितने भी आचार्य हुए -जिनके संस्कृत के जितने भी ग्रन्थ हैं ==चाहे शीघ्रबोध ,शिशुबोध ,मुहूर्त चिंतामणि ,ताजिक नीलकण्ठी ,जतका भरणम ,जातक तत्त्वं ,सांख्यकारिका ,जैमिनी सूत्र --आदि --सभी ग्रन्थों के अपने -अपने मत रहे हैं --पर सबसे बड़ी विशेषता यह रही सभीने --संस्कृत भाषा में लिखी हैं --इसका प्रथम अभिप्राय यह हुआ --सभी संस्कारों और संस्कृति को प्रमुखता दी है | आज हम सभी लोग भी ज्योतिषी करते हैं किन्तु --हमारे विचार और संस्कारों में अन्तर का एक प्रमुख कारण यह है --ज्योतिष वही है पर संस्कार और संस्कृति एक जैसी नहीं है | हमने 15 वर्षों में यही दर्शाने की कोशिश की है | मेरे विचार से जो अच्छा लगे उसे स्वीकार करें ,जो अच्छा नहीं लगे उसे त्याग दें किन्तु उपहास न करें | --आत्मकथा में व्यक्तिगत बातों को दर्शाकर यह कोशिश की है -गलती सभी जगह होती है --कभी न कभी हर व्यक्ति अपने को ठीक करने की कोशिश अवश्य करता है | --दूसरी किताब जो ज्योतिष की लिखी है --इसमें ज्योतिष का वास्तविक रूप में सार है --केवल -75 भागों में सभी बातों को समेटने की कोशिश की है | भले ही बहुत ग्रंथों को पढ़ने का मौका न मिले --किन्तु इन भागों को पढ़कर एक परिपक्व ज्योतिषी बना जा सकता है --जो संस्कृति और संस्कारों से भी बांधें रखेंगें | अब आगे जीविका सबको चाहिए --मुझे भी चाहिए --अतः अब केवल ज्योतिष की पाक्षिक भविष्यवाणी के साथ -साथ --भविष्यवाणी के प्रमुख लेख ही लिखेंगें --जिससे मेरी जीविका चलती रहे | अपना विशेष समय -आराधना में बिताएंगें | ----ज्योतिष की भविष्यवाणी पढ़ने हेतु --यहाँ पधारें -- खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ
https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
सोमवार, 19 जनवरी 2026
देश -विदेशों में इस पक्ष -19 /01 /26 से 01 /02 /26 तक -क्या -क्या होगा --पढ़ें -ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ श्रीसंवत -2082 -शाके -1947 माघ शुक्लपक्ष तदनुसार दिनांक -19 /01 /2026 से 01 /02 /2026 तक -भविष्यवाणी की बात करें --पहले एक प्रमाण देखें --कृष्ण पक्ष की तिथि बढे ,शुक्ल पक्ष घट जाय ,एक वस्तु तो क्या घटे ,सभी वस्तु घट जाय "--अर्थात --उपयोगी वस्तुओं की कमी होने से बाजार का रुख नरम रहेगा | रोजमर्रा की चीजें अधिक महंगी होगी | --एक और प्रमाण देखें --मकरे च स्थिते भौमे घृत तेल महर्घता ---के अनुसार घी +तेल में अधिक तेजी होगी | --एक और प्रमाण देखें --आगे पीछे बहुत ग्रह ,रवि राहु आगार ,राजनीति सह द्विन्द से ,होवे बहुत बिगार "---भाव --राजनैतिक पार्टियों में परस्पर उठा -पटक के चलते किसी देस अथवा प्रदेश में काफी क्षति होगी | रोजमर्रा की छीना झपटी ,तोड़फोड़ ,मारपीट से जनता त्रस्त रहेगी | नेता मौज मस्ती करेंगें | ------तेजी मन्दी की बात करें तो --पक्षान्त बने भाव अंत में पलट जायेंगें | चल रहे साम्यक भाव निचे -ऊँचे होते रहेंगें | ----घी ,तेल ,मसूर ,अन्न ,मूंगफली ,चना ,चबेना ,मक्का ,नमकीन ,मिर्च -मसाला महंगें होंगें | ---आकाश लक्षण की बात करें तो --मौसम खराब चलेगा ,बादलचाल ,कहीं कम तो कहीं अधिक बूंदाबांदी होगी | बिजली ,गाज ,दुर्दिन होने से यातायात में बाधा एवं खेती में क्षति का कारण बनती है | नोट --राष्ट्रनायकों में झगड़ें विवाद क्षोभ का कारण बनेगा | --ज्योतिष की समस्त बातों को जानने हेतु --इस पेज पर पधारें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ
https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
शनिवार, 3 जनवरी 2026
इस पक्ष -क्या -क्या होगा -पढ़ें -04 /01 /26 से -18 /01 /26 -तक -ज्योतिषी झा मेरठ
इस पक्ष -क्या -क्या होगा -पढ़ें -04 /01 /26 से -18 /01 /26 -तक -ज्योतिषी झा मेरठ
-ॐ -माघ कृष्णपक्ष दिनांक -04 /01 /2026 से --18 /01 /2026 -तक देश -विदेशों में होने वाली घटनाओं का जिक्र करें --एक प्रमाण देखें --"शनिवारा यदा पंच जायन्ते रवि पंचकम ,महार्घं जायते धान्यं रोग शोकाकुला मही "--प्रस्तुत प्रमाण के के अनुसार --माघ कृष्ण पक्ष में अनाजों में तेजी होगी | प्रजाजनों में रोग -शोक -संताप बढ़ेंगें | अन्तर्राष्ट्रीय जगत में किसी प्रकार की नई हलचल होगी | राजनीति परिचर्चा पार्टी बेस पर अंतर्द्वंद ,मारपीट ,तोड़फोड़ ,उठा -पटक में तब्दील होगी | -----एक और प्रमाण देखें --देव् गुरु के सामने जब चलते शुक्राचार ,धर्म विरोधी मर मिटें ,करते पापाचार "---- अर्थात --पक्ष के पूर्वार्ध में दंगे भड़क सकते हैं | मकर संक्रांति तक विरोधी ग्रह आमने -सामने चलेंगें | पंचग्रही योग का प्रभाव उत्तम नहीं रहेगा | ----अर्थात ---विरोधी ग्रह संयोग में रक्तरंजीत धरा अकुलायेगी | अस्त्र -शस्त्र चलने लगते हैं | ----तेजी मंदी की बात करें तो --चालू भावों में उथल -पुथल होती रहेगी | पक्षांत में भाव पलट जायेंगें | --विशेष ---राजनीति के पट्टेबाज को दिक्कत होती है ,अथवा पदार्थों की कमी अखरती है | खाने -पीने की वस्तुयें न मिलने से छीना झपटी होगी | ----आकाश लक्षण की बात करें तो --जहाँ -तहाँ बादलचाल ,मेघगर्जन ,बिजली ,गाद ,हिमपात ,उपलवृष्टि संभव है | --आपका --
खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ-- https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
शनिवार, 27 दिसंबर 2025
आत्मकथा सम्पूर्णम - पढ़ें -भाग -128 - ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों --आत्मकथा की शुरुआत -2017 में की थी -इसका अभिप्राय था -क्या जो हम उपदेश देते हैं -वो हम खुद निभाते हैं या नहीं | हमने अपनी कुण्डली से सभी बातों पर प्रकाश डालने की कोशिश की | हमने जो पढ़ा या सुना पहले उन बातों को लिखने का प्रयास किया | इसके बाद मुझे लगा -लोग दोषारोपण ज्यादा करते हैं --2010 में मेरा केवल एक ही उद्देश्य था -ज्योतिष और कर्मकाण्ड सम्बंधित सभी बातों को लिखें -इससे लिखना सिख जाऊंगा --क्योंकि जीवन भर केवल याद करना सिखाया -बड़े -बड़े ग्रंथों के मन्त्रों को याद तो किये पर उसका भाव नहीं समझे न ही बोलने या लिखने की शुद्धःता थी | जब हम रेडियो स्टेशन गए तब अहसास हुआ --मैं एक अधूरा शास्त्री हूँ | दूसरी बात बड़े -बड़े यज्ञों को कराया --पर यह नहीं पता चला हम शुद्ध बोल रहे हैं या अशुद्ध --अतः हमने नेट की दुनिया में इन दोनों चीजों को सीखने की बहुत कोशिश की --इसके लिए ब्लॉक पर आलेख लिखते रहे --फ्री ज्योतिष सेवा देते रहे ---हमें थोड़ -बहुत जो कुछ भी आया वो लोगों की देन है | जब इन दोनों क्षेत्रों में अनुभव हो गया तो --हम सोचने लगे अब क्या लिखें --तो जीवनी समझ में आयी | इस जीवनी को भी लिखने में बहुत समय लग गया | --अब मेरे पास कुछ नहीं है जो कुछ था वो लिख चूका हूँ | अंत में यह कहना चाहते हैं --जिस प्रकार हर चीज का अंत होता है --उसी प्रकार शिष्य के आगे गुरु अधूरा हो जाते हैं ,पुत्र या पुत्री के आगे माता पिता अधूरा हो जाते हैं | साथ ही सभी माता पिता को चाहिए --संतान के आगे अपने को छोटा बना लें ,गुरुजनों को भी चाहिए -शिष्यों में इतना ज्ञान डाल दें कि उनका ज्ञान शिष्यों के आगे अधूरा रहे ----संसार यही बात नहीं होती है --इसकी वजह से गुरु शिष्यों में संतान से माता पिता के विचारों में मतभिन्नता रहती है | हमने आत्मकथा से यह अनुभव किया -मेरा ज्ञान सीमित था जो लिख चूका या कह चूका --अतः अगली जो पीढ़ी है --वो हमसे उत्तम रहेगी , उत्तम है | जीवन में सबका सम्मान तभी हो सकता है --जब व्यक्ति अपने आपको छोटा बना लें | जब नेट की दुनिया में 2 जी ,से 3 जी से 4 जी और अब --5 जी -----5 जी के आगे सभी छोटे हो गए ---इसी प्रकार --किसी से हम बढ़िया रहे कोई हमसे भी बढ़िया है --अतः -जब मुझ जैसा अज्ञानी व्यक्ति कुछ कर सकता है --तो आज के समय सभी हमसे बढ़िया संसाधन युक्त हैं --तो तो निश्चित ही हमसे बढ़िया होंगें | आज मुझे गर्व है --हमारी जो नई पीढ़ी आयी है --वो ज्योतिष और कर्मकाण्ड को हमसे बेहतर बनायेंगें --उनको मेरा आशीष है | जो ज्योतिष के अलीख हमने लिखें हैं वो इस तरह काम आयेंगें --जैसे कक्षा में किताबों को पढ़ते हैं --पर अपने मत से आगे बढ़ते हैं | मेरे विचार से सभी किताबों को पढ़नी चाहिए --जो अच्छा लगे उसे स्वीकार करना चाहिए -किन्तु --परन्तु नहीं करना चाहिए | अंत में एक ही निवेदन है --जितनी देर किसी की कमी निकालने में समय व्यतीत करेंगें उतनी देर में कुछ और खोज कर लेंगें --यही ज्ञानी जनों को सोचना चाहिए | मुझे कईबार कई व्यक्ति से शत्रुता हुई -मन में कईबार यह आया -इसे नष्ट कर दूँ उन मन्त्रों के द्वारा --किन्तु फिर मन में यह बात आयी उतनी देर में आगे बढ़ने के उपाय सोचना चाहिए --अतः समय तो बराबर लगता है --हानि या लाभ पहुंचाने में तो --वैर भाव ख़त्म करके लाभ की ओर क्यों न बढ़ें | ॐ | आत्मकथा
----ॐ श्रीगुरु चरण कमलेभ्यो नमः
भवदीय -श्री कन्हैयालाल झा शास्त्री { खगोलशास्त्री }
पता किशनपुरी धर्मशाला देहली गेट मेरठ
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
गुरुवार, 11 दिसंबर 2025
आत्मकथा की अन्तिम बातों को पढ़ें -भाग -127 - ज्योतिषी झा मेरठ
आत्मकथा के पाठकगण - यह आत्मकथा भले ही हमने लिखने का प्रयास किया है --कोई भी व्यक्ति इस आत्मकथा को पढ़ेगा --तो उसे ऐसा प्रतीत होगा -यह कथा मेरी लिखी गयी है | यह सच है -हर व्यक्ति सुख दुःखों से गुजरता है | हर व्यक्ति की बढियाँ जिन्हें की तमन्ना होती है --पर भाग्य के आगे वह लाचार होता है या सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण योग्य होने के बाद भी दुःखों को झेलता है | मैं अपने पिता से बहुत स्नेह करता हूँ --पर आपस में हमारा संवाद कभी नहीं हुआ --मुझे यह नहीं अनुभव हुआ पिता क्या चाहते हैं --पिता को यह कभी भरोसा नहीं हुआ हम उनके लिए ही सबकुछ कर रहे हैं | -जब हम सुखद जीवन जी रहे थे - तो हमें लगा -सबकुछ है फिर भी पिता से नफरत क्यों हैं --हमारे मार्गदर्शन देने वाले नहीं थे --तो हमने जीवनी लिखने का प्रयास किया --उसमें यह ढूंढ रहा था कमी कहाँ रह गयी -33 भाग लिखने के बाद पिता दिवंगत हो गए | उसके बाद मेरी सरस्वती चली गयी -न तो उसके बाद गाना गाया ,न ही उमंग रही ,न ही जीने की तमन्ना --यह बात -2018 की है | आज -11 /12 /2025 है --तबसे आज तक मैं मन से स्वस्थ नहीं हुआ | खाना ,पीना ,पहनना ,जीना सबकुछ हो रहा है --पर यह मेरा शरीर ,मेरा मन अशांत है -- यह बात न तो मेरी पतनी को पत्ता है न ही परिजनों को न ही बच्चों को | सबको लगता है --देखने में ठीक - ठाक है ,खाता -पीता है --हँसता -बोलता है --फिर यह बीमार कैसे हो सकता है | ---अस्तु ----जीवन में हमने यह अनुभव किया है --सुख -दुःखों का सामना वही व्यक्ति कर सकता है --जिसे विरासत में मार्गदर्शन मिला हो | मुझे यह कष्ट नहीं है कि मुझे दुःख बहुत मिले ,--मुझे यह दुःख है --जो बातें शास्त्र -पुराणों में कही गयीं हैं -अगर एक शास्त्री नहीं माने तो कौन मानेगा | दूसरी बात अगर शास्त्रों के पथ पर चले तो जीवन जीना दुर्लभ है --ऐसी स्थिति में सिर्फ मार्गदर्शन ही काम आ सकता है | आज जो ज्ञान मिला वो पिता का योगदान के कारण किन्तु -पिता अनपढ़ थे -तो उनकी नजर में छलिया था ,तेज था | दोस्तों --1996 में घड़ी सीखने की नौकरी की सफलता नहीं मिली | 1997 में नौकरी की स्प्रिंग में टेम्पर चढाने की सफलता नहीं मिली --जबकि पढ़ा -लिखा शास्त्री थे | कोई नौकरी नहीं मिली या हम उस योग्य नहीं थे या भाग्य ही अच्छा नहीं था --ज्योतिष के सभी ग्रन्थ जिह्वा पर थे -पर ज्योतिषी नहीं थे ,वेद के बहुत अध्याय जिह्वा पर थे -फिर भी बेरोजगार थे ,संगीत के दसों ठाठ जिह्वा पर थे फिर भी बेरोजगार थे | सात भाषा की जानकरी थी फिर भी बेरोजगार थे | --बात -1990 की है --रेडियो स्टेशन दिल्ली चला गया --उन्हौनें --इतना लताड़ा की पढ़ने मुम्बई चला गया -1991 में | 1994 में पिता के कारण मुम्बई की शिक्षा छोड़कर घर आ गए --घरवाली का मंगलसूत्र बेचकर पिता का कर्ज चुकाया --फिर भी पिता का नहीं हो सका | 2000 से 2009 तक संगीत की उत्तम शिक्षा ली फिर भी अधूरे रहे | 2010 से नेट की दुनिया में आया --आज -11 /12 /2025 है --आजतक सिर्फ मेहनत की है | सभी ज्ञान जो मुझमें था लिखा ब्लॉगपोस्ट पर -पर कुछ नहीं मिला | जीवन भर कुछ न कुछ करता रहा पर आजतक किसी लाइक नहीं हुआ | मैं व्यक्तिगत किसी को शत्रु मानता ही नहीं हूँ --फिर भी सबका शत्रु हूँ | --वसुधैव कुटुम्बकम --मानता हूँ फिर भी अपने आपको अकेला पाता हूँ | क्यों ----क्योंकि भले ही हमने बहुत मेहनत की ,भले ही बहुत पढ़ाई की --यह मैं ही तो सोचता हूँ --इस मैं को सिर्फ मार्गदर्शन दाता ही ठीक कर सकते थे --जो नहीं मिले | अगर व्यक्ति -पतनी की ,भाई की ,मित्र की ,माता पिता की ,गुरुजनों की या संत --महात्माओं की शरण में रहेगा तो --उसका अहंकार समाप्त होगा अन्यथा --मेरी तरह जियेगा | उम्मीद करता हूँ --मेरी आत्मकथा से सभी पाठक यह बात सीखेंगें | अब केवल एक भाग और लिखने के बाद आत्मकथा पूर्ण हो जाएगी --ॐ | -भवदीय निवेदक खगोलशास्त्री झा मेरठ -ज्योतिष की समस्त जानकारी के लिए इस लिंक पर पधारें ---https://khagolshastri.blogspot.com/
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
मंगलवार, 2 दिसंबर 2025
मेरी कुण्डली का बारहवां घर आत्मकथा पढ़ें -भाग -126 - ज्योतिषी झा मेरठ
हमारे प्रिय पाठकगण --किसी भी कुण्डली के बारहवें घर से -व्यक्ति का सत्संग और धन खर्च करने के तरीके पर बिचार किया जाता है | मेरी कुण्डली सिंह लग्न की है -लग्न में सूर्यदेव और मंगल + केतु उपस्थित हैं --ये हमारे स्वभाव और प्रभाव को बहुत ही सशक्त बनाये हैं ---किसी भी व्यक्ति का स्वभाव तभी मजबूत हो सकता है --जब वह स्वस्थ और धनवान हो --अतः मेरी कुण्डली का दूसरा घर भी बहुत मजबूत है --बुध +शुक्र के साथ | जब व्यक्ति का स्वभाव + प्रभाव और स्वास्थ के साथ धन हो तो शान से व्यक्ति जीता है --अतः बारहवें घर का स्वामी चन्द्रमा उच्च का कर्मक्षेत्र में बिराजमान है --अतः --मेरा सत्संग और खर्च करने के तरीके निराले रहे हैं | उत्तम भोजन ,उत्तम वस्त्र ,उत्तम रहन -सहन ,उत्तम सत्संग के साथ जीवन शैली उत्तम दर्जे की रही है | मेरी किताब हों ,वस्त्र हों ,निवास हो या सत्संग धवल सदा रहते हैं | इसलिए हमारी किसी से बनती नहीं है | --जब व्यक्ति के प्रथम ,द्वितीय और द्वादश ये घर उत्तम हों --तो अहंकारी होना स्वभावतः सत्य है --इसलिए कभी दोस्ती किसी से ज्यादा चलती नहीं है --सदा अकेले जीने का स्वभाव रहा है | -एक बात ध्यान दें -धन हो और सही खर्च करें यह हो ही नहीं सकता है | स्वभाव का मजबूत हो प्रभावशाली हो तो -ऐसा व्यक्ति दबकर नहीं रहता | खर्च सात्विक हो विवेक से हो --तो सत्संग अल्प होगा --अतः ऐसे व्यक्ति का जीना दुर्लभ हो जाता है --इसलिए हमारा प्रभाव क्षेत्र और सगे -सम्बन्धियों से कभी बनी नहीं | --यह बात सौ प्रतिशत सही है | -----अस्तु --- दोस्तों हमने किताबों को पढ़ने के बाद और अपने अनुभव करने के बाद यह अनुभव किया है -केवल सही मार्गदर्शन किसी भी व्यक्ति को नहीं मिलने के कारण --वो अधूरा रहता है | अपनी जगह किताब भी सही है --तो अपनी जगह अनुभव भी सही होता है --केवल तालमेल बिठाने के लिए अगर व्यक्ति को शास्त्रों का ज्ञान भी हो जाय और उत्तम मार्गदर्शन दाता का सान्निध्य मिल जाय --तो वो व्यक्ति बड़ा भाग्यशाली होता है | मेरे जीवन में ज्ञान तो खूब मिला पर --गुरु भी बहुत ही उत्तम थे किन्तु --हमारे माता पिता और समाज अनपढ़ था --इसके बाद ज्ञान के लिए तो बिहार से होते हुए ,यू पी से होते हुए मुम्बई तक पहुंचे --केवल ज्ञान अर्जित करते रहे --पर सही गुरु का सान्निध्य -बिहार में -16 वर्ष में छूट गया | अतः मेरा जीवन अधूरा रहा --ज्ञान से पूर्ण होने के बाद भी विवेक रूपी वरदहस्त गुरु का नहीं रहा | --हम अपने पाठकगण से एक ही अनुरोध करना चाहते हैं --भले ही ज्ञान बहुत हो जाय किन्तु मार्गदर्शन में रहेंगें तो --विवेक बना रहेगा अन्यथा --सबकुछ होगा मेरी तरह पर अपने आपको एकदिन अकेला पायेंगें | मुझे जीवन में सबकुछ मिला जो चाहा हमने --वस्त्र हों ,भवन हों , उत्तम रहन -सहन हों ,ज्ञान हों --पर विवेक हीन रहा --माता पिता के साथ -साथ परिजनों को शास्त्रों से जीतना चाहा --जो कुछ देर के लिए तो ठीक था पर दीर्घकाल इसका प्रभाव नहीं रहा | भारतीय समाज --किताबों पर शास्त्रों पर आधारित तो है --पर जीवन शैली इसके विपरीत है | सभी माता पिता अपने बच्चों को बड़ा तो बनाना चाहते हैं --पर खुद बड़ा नहीं बनना चाहते हैं --इसलिए --पिता का पुत्र से मेल -किताबों का नहीं आत्मा का होता है ,समाज का समाज से मेल किताबों से नहीं भावना से होता है | इस कारण से समाज में दो तरह के जीवन होते हैं --एक शिक्षा का और दूसरा व्यवहार का --हर व्यक्ति को जबतक दोनों ज्ञान नहीं होंगें --पग -पग पर युद्ध होता रहता है --मैं बड़ा तो मैं बड़ा ----जब हम -55 साल के हो गए --तो हमें लगता है -वास्तव में मुझसे ज्ञानी सभी हैं --सबसे छोटा मैं ही इस संसार में हूँ --अतः अब न तो कोई मेरा शत्रु है न मित्र --सिर्फ हम अपने कर्तव्य पथ पर चलना चाहते हैं --दूसरे को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं | --दोस्तों ---हमने अपनी कुण्डली के सभी भावों को दर्शाया --इस संसार में सभी में कुछ न कुछ कमी होती है --उन कमियों को सिर्फ मार्गदर्शन और छोटा बनकर ही ठीक किया जा सकता है --अतः आगे मेरा यही प्रयास रहेगा | ॐ श्रीसरस्वत्यै नमः ॐ | --आगे सिर्फ आत्मकथा के 5 भागों को लिखने के बाद समाप्त करेंगें --उन भागों में कुण्डली और कर्मकाण्ड पर विवेचन करेंगें | -भवदीय निवेदक खगोलशास्त्री झा मेरठ -ज्योतिष की समस्त जानकारी के लिए इस लिंक पर पधारें ---https://khagolshastri.blogspot.com/
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
शुक्रवार, 28 नवंबर 2025
मेरी कुण्डली का एकादश घर आत्मकथा पढ़ें -भाग -125 - ज्योतिषी झा मेरठ
मेरी आत्मकथा के पाठकगण --एग्यारहवाँ {एकादश } कुण्डली के घर से आय किस मार्ग से या किस विधि से होगी --ज्यादातर विचार किया जाता है साथ ही धन की स्थिति दूसरे घर से देखि जाती है | --मेरी कुण्डली में वैसे ये दोनों घर उत्तम है शास्त्रों के अनुसार --किन्तु आज के युग में शास्त्र नहीं काम करते हैं --इसलिए चाहे धर्म पर चलें या अधर्म पर दुःखी सबको होना होता है | ----अस्तु --मैं सिंह लग्न का हूँ साथ ही लग्न में सूर्यदेव हैं मंगल और केतु के साथ | कर्मक्षेत्र और प्रभाव क्षेत्र का स्वामी शुक्र बुध के साथ दूसरे घर में है | दूसरे घर का और आय क्षेत्र का स्वामी उच्च का दूसरे घर में ही है | कर्मक्षेत्र में उच्च का चन्द्रमा है | दो दो त्रिकोणेश लग्न में उत्तम स्थिति में विराजमान है | तमाम ग्रहों के प्रभाव से मेरा जीवन राजा की तरह रहेगा --यह बात जब हम केवल 8 वर्ष के थे तो पिताजी को एक ज्योतिषी गुरु ने कही थी --एक दिन यह बालक राजा की तरह जियेगा | --उस समय मंगल की महादशा चल रही थी --जिसकी वजह से अनायास मेरे बालों में आग लग जाया करती थी --इस बात हेतु मेरे पिताजी ज्योतिषी जी के पास गए थे --संयोग से उस समय हमारे परिवार में राजयोग चल रहा था | जब हम 10 वर्ष के हुए --तो अंग्रेजी की शिक्षा से संस्कृत की शिक्षा में आ गए --अपने मत से -पहला पलायन पातेपुर --जिला वैशाली {बिहार } हुआ | इसी बीच -दीदी की शादी हुई --उस शादी में न तो हम सम्मिलित हुए न ही खबर मिली | --जब हम 12 वर्ष के हुए राहु की दशा शुरू हुई तो --यह शिक्षा छूट गयी और हम गांव आ गए तो पता चला -जमीन बेचकर दीदी की शादी हुई | इसके तत्काल ही --चोर दीदी का घर का सारा सामान ले गए | पिताजी की दुकान बिक गयी | जमीन नदी में समा गयी -पक्की तीन बीघा थी | घर गिर गया | हम महादरिद्र हो गए | अंत में अनुज भी सर्पदंश से मर गया --यह स्थिति बहुत ही भयानक थी -- किन्तु हमारी शिक्षा चलती रही अपने बल पर | कुछ -कुछ यज्ञों से धन मैं कमाता था मां को देता था ---यह स्थिति जब हम 28 वर्ष के हुए तबतक रही | इसी बीच बिहार से मेरठ और मेरठ से मुम्बई हमारी शिक्षा चलती रही --दो बिटियां थी ,घर का वजन मेरे पर था ,पढ़ाई भी थी --अंत में हार मान ली --पढ़ना नहीं है --नौकरी नहीं मिली ---दर -दर की ठोकरे खाते रहे --एक दिन निराश होकर शिव की शरण में रोने लगा ---मानों शिव ने स्वयं अपने दोनों हाथों से उठाया | फिर राजयोग शुरू हुआ --मकान मिला ,वाहन मिला ,भूखंड मिला ,दोनों बेटियों की शीदी उत्तम हुई ,बालक की शिक्षा भी उत्तम हुई | इसके अलावा मेरी शिक्षा फिर से शुरू हुई जो आजतक चल रही है | वैसे नियमित आय का साधन कुछ नहीं है --फिर भी हम राजा हुए --यह मुझे भाग्य से मिला | हमने किसी को ठगा नहीं है ,हमने किसी को बरगलाया नहीं है हमने कभी याचना इंसानों से नहीं की है --स्वाभिमान से जीने का सदा प्रयास किया है --जो शिव की शरण में रहता है --उसे वो स्वयं उसकी देखभाल करते हैं | मुझे कईबार --आश्चर्य होता है --मैं चल कैसे रहा हूँ ,मैं जी कैसे रहा हूँ --फिर अहसास होता है --तू नहीं चलता है --तुझे कोई और चलाता है | तू नहीं कमाता है --तुझे भोले नाथ कमाकर देते हैं --अतः हम सदा शिव की शरण में रहते हैं --उन्हीं से याचना करता हूँ --वही हमारी सुनते हैं | --दोस्तों अपने जीवन में हमने सबसे ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान दिया है -- मेरे पास सरस्वती और लक्ष्मी दोनों --बराबर मात्रा में हैं ---धन केवल जीने के लिए कमाया है --पढ़ाई केवल उत्तम समाज की रचना के लिए की है --पर लोग मुझे केवल धन से जानते हैं --इस बात का मुझे बहुत दुःख होता है | --अंत में यह कहना है -कुण्डली सच बोलती है | ---अगले भाग में मेरी कुण्डली का बारहवां
घर पर चर्चा करेंगें ---भवदीय निवेदक खगोलशास्त्री झा मेरठ -ज्योतिष की समस्त जानकारी के लिए इस लिंक पर पधारें ---https://khagolshastri.blogspot.com/
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
बुधवार, 19 नवंबर 2025
मेरी कुण्डली का दशवां घर आत्मकथा पढ़ें -भाग -124 - ज्योतिषी झा मेरठ
जन्मकुण्डली का दशवां घर व्यक्ति के कर्मक्षेत्र और पिता दोनों पर प्रकाश डालता है | --मेरी कुण्डली का दशवां घर उत्तम है | इस घर की राशि वृष है -इसका स्वामी शुक्र -बुध के साथ दूसरे घर में विराजमान है --वैसे शुक्र नीच का है किन्तु बुध उच्च का अतः --शुक्र का नीच होना बुध की वजह से समाप्त हो गया | दशवें घर में चन्द्रमा उच्च का है | मेरी कुण्डली में लग्नेश ,त्रिकोणेश के साथ केंद्र में अकेला चद्र उच्च का होकर मुझे बहुत ही मजबूत बनाया है | धनेश बुध +शुक्र की युति ने मेरे जीवन में चार चाँद लगा दिए | जब जन्म हुआ तो राजयोग चन्द्रमा की दशा में हुआ --किन्तु इसकी अवधि के ढाई वर्ष थी अतः कम समय का राजयोग रहा | इसके बाद मंगल की अवधि भी कम रही - जब हम 10 वर्ष के हुए तो राहु की दशा शुरू हुई जो 28 वर्ष के जब हम हुए तब तक रही | यह राहु की दशा -सभी उत्तम ग्रहों पर भारी रही --शिक्षा ,दीक्षा ,नौकरी ,विवाह ,संतान ,सभी क्षेत्रों में मुझे बहुत संघर्ष रहा | केवल एक चीज बढ़िया रही -शिक्षा चलती रही --विवाह और पुत्री होने के बाद भी बहुत उत्तम शिक्षा मिली | इस शिक्षा का लाभ कभी नहीं मिला | इस शिक्षा की वजह से आज मैं सशक्त तो हूँ किन्तु कर्मक्षेत्र आज भी प्रभु के सहारे है | अपने जीवन में शिक्षा हो या जरुरत की चीजें --खुद अर्जित की किसी ने सहता नहीं की | एक दौर ऐसा आया -शिक्षा का विरोधी पिता माता के साथ पतनी भी बन गयी | किन्तु जब हम -28 वर्ष के हुए --साथ ही फिर से उत्तम दशा शुरू हुई तो --शिक्षा भी चलने लगी और कर्मक्षेत्र भी मजबूत हो गया | अपने जीवन में जब यह अनुभव हुआ ईस्वर ही सबकुछ हैं -उनकी शरण में रहो तो प्रभु ने मुझे दोनों हाथों से उठाया | हमें जो शिक्षा मिली उससे कभी धन ज्यादा नहीं मिला | मुझे शिक्षा में जितनी मेहनत करनी पड़ी उतना कमाने में श्रम नहीं करना पड़ा | मुझे ज्योतिष विद्या या संगीत से या पढ़ाई से कोई धन नहीं मिला | मुझे अपने जीवन में ज्यादातर समय निरर्थक लगा | मुझे धन पुरस्कार स्वरुप मिला साथ ही यह व्यवस्था स्वयं भोले नाथ ने की | मेरा गुजारा कैसे चलता है --आज तक पता नहीं चला | जब भी धन की जरुरत होती है --भोले नाथ से कहा वो जरुरत से ज्यादा दे दिया करते हैं | मुझे कईबार यह अनुभव हुआ मैं कुछ नहीं कर सकता हूँ --अपने आपको शिव को समर्पित कर दिया --उन्हौनें जरुरत से ज्यादा दे दिए | मेरे पास सरस्वती ज्यादा है --किन्तु लोग मुझे धन से ज्यादा जानते हैं | माता -पिता ,परिजन सभी धन से मुझे जानते हैं | जो मेरे यजमान बनते हैं या होते हैं --उन्हौनें हमारी सरस्वती को नहीं परख पाए --बल्कि धन से मुझे तौला है ---इस बात का मुझे बहु कष्ट होता है | मैं अपने समस्त परिजनों से दिल से प्रेम करता हूँ --किन्तु --प्रत्यक्ष नफ़रत का स्वरूर रखता हूँ --अतः व्यक्तिगत मैं किसी को शत्रु नहीं समझता --पर सभी को लगता है मैं अहंकारी हूँ | अंत में अपने कर्मक्षेत्र के बारे में इतना कह सकता हूँ ---अनायास विशेष धन प्राप्ति का राजयोग है --सो कोई न कोई धन रूपी पुरस्कार देता रहता है --जिसे हम खुद नहीं जानते होते हैं | अपने पिता से मैं बहुत प्रेम करता हूँ --ईस्वर और उनमें मुझे कोई अन्तर नहीं दिखा है --पर यह प्रत्यक्ष देखने पर नहीं लगता --क्योंकि दोनों में कभी बनी नहीं | कर्मक्षेत्र में मेरी सोच है --जब गारंटी ज्योतिष या कर्मकाण्ड का यजमान महत्व देते हैं तो फिर --मुद्रा को सबसे ऊपर कर दो --इससे यह फायदा होगा --शांति से भजन करोगे अन्यथा निरंतर लोग परेशान करेंगें | ---अगले भाग में मेरी कुण्डली का एकादश घर पर चर्चा करेंगें ---भवदीय निवेदक खगोलशास्त्री झा मेरठ -ज्योतिष की समस्त जानकारी के लिए इस लिंक पर पधारें -- - https://khagolshastri.blogspot.com/
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
सोमवार, 6 अक्टूबर 2025
मेरी कुण्डली का नवां घर आत्मकथा पढ़ें -भाग -123 - ज्योतिषी झा मेरठ
हमारे ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड क्वे नियमित पाठकगण --जीवन भर लोगों की कुण्डलियों का आकलन करते रहे पर अपनी जन्मकुण्डली को देखने का गुरु का आदेश नहीं था -अतः जीवन भर कर्मकाण्ड के पथ पर मेरा जीवन चलता रहा | जब अपनी आत्मकथा में अपनी कमियों को ढूंढ रहा था --तो अनुभव हुआ -जैसे दीपक के नीचे अँधेरा होता है --वैसा ही मेरा जीवन रहा --अगर मुझे यह अनुभव होता कि हमारी कुण्डली क्या कहती है और मुझे क्या करना चाहिए साथ ही परिस्थिति होती और सही मार्गदर्शन दाता होते तो शायद मेरा भी जीवन कुछ और होता | भारत भूमि पर एक कहावत है जस देवता तस गरगरी --अर्थात -- ज्यादातर लोग केवल जन्मपत्री में यकीं तो करते हैं -पर निदान शून्य होता है --इसका प्रभाव जीवन भर भ्रान्ति में जन्मपत्री लेकर भटकते रहते हैं --थोर -बहुत जो भरोसा होता है वह भी समाप्त हो जाता है | अंत में हर व्यक्ति को ज्योतिष और ज्योतिषी पर विस्वास खत्म हो जाता है | जबकि --मुझे अनुभव हुआ है --सही मार्गदर्शन सही संस्कारों के बाद ही संभव है | आज हर व्यक्ति गरीबी रेखा से आगे है --पर संस्कार के मामले में सबसे गरीब होता जा रहा है --जब संस्कार नहीं तो ज्योतिष का लाभ वैदिक की जगह -तंत्र मन्त्र से लेना चाहते हैं --जिसका परिणाम तनिक देर के लिए लाभ दे सकता है दीर्घकाल नहीं --हो सके तो संस्कारों को अमल करें -अपने बच्चों में डालें | ---अस्तु ---कुण्डली का नवां घर --भाग्य कहलाता है | मेरा भाग्य बहुत ही अच्छा रहा भौतिक जीवन के लिए --किन्तु मेरी आत्मा कभी खुश नहीं रही --क्यों ? --एक शास्त्री ब्राहण के लिए कुछ नियम होते हैं --जिनका हमें पालन करना चाहिए -आज के समय जब केवल धन से व्यक्ति का आकलन होता है --उसमें तो मैं राजा हो गया | धन कहीं से कैसे भी आये अगर यह जीवन है तो हमारे परिजन खुश हो सकते हैं --पर मेरी आत्मा कभी खुश नहीं हुई | धन कमाना था ,गरीबी से उठना था --मेरी कुण्डली के नवम भाव में शनि नीच का विराजमान है साथ ही गुरु की पूर्ण दृस्टि पड़ रही है और नवम घर का स्वामी मंगल मित्र सूर्य की राशि में लगन में है --लगन में सूर्य और मंगल की युति है --हमने धन की चाहत में इस योग को जानने के लिए -बहुत ग्रंथों को पढ़ा, यह योग का ज्ञान मुझे केवल 13 वर्ष में श्रीमाली जी की राशिफल किताब से अनुभव हो चूका था --जब मेरी कुण्डली में दरिद्र योग चल रहा था --कईबार मुझे ग्रंथों पर भरोसा नहीं रहा --क्योंकि कुण्डली का लाभ धन का मुझे जब हम -30 वर्ष के हुए तब अनायास मिला | तबतक ज्योतिष से यकीन हट चूका था -हम अपने आपको निःसहाय मानने लगे थे | मेरा विवाह -1990 में हुआ किन्तु --अनायास --1999 में पतनी मेरे पास मेरठ आयी --तब अनायास मेरा भाग्योदय हुआ | पहले सदा हम यह सोचते थे यह उचित नहीं है -तर्क और कुतर्क के घेरे में सदा रहते थे -किन्तु पतनी आने के बाद यह सोच हट गयी --केवल धन चाहिए -- क्योकि भाग्य में नीच का शनि है --तो नीच व्यक्ति से ही लाभ मिलेगा | जो धार्मिक थे जिनके लिए जीवन भर चाकरी की उन्होनें कुछ नहीं दिया --जो नीच प्रवृत्ति के थे --उन्होनें कार्य होते ही मुठी भर -भर के दिए | --आज लोग मुझे ज्ञान से नहीं धन से जानते हैं --इस बात से मैं बहुत दुःखी रहता हूँ | जबकि जीवन भर ज्ञान के लिए ही कोशिश की है --आज भी सदा प्रयास रखता हूँ --ज्ञान की खोज करें --जिसका लाभ कभी नहीं मिला | धन अनायास और थोड़े से प्रयास में बहुत मिला है --जिसका स्वभाव से मेरे लिए महत्व नहीं होता है | --हम सदा चाहते हैं --पढ़ें ,पढ़ाएं ,दान लें दान दें ,यज्ञ करें और कराएं ---पर इन नियमों पर सभी नहीं उतरते हैं इसका मुझे बहुत ही मलाल रहता है | --अगले भाग में मेरी कुण्डली का दशवां घर पर चर्चा करेंगें ---भवदीय निवेदक खगोलशास्त्री झा मेरठ -ज्योतिष की समस्त जानकारी के लिए इस लिंक पर पधारें khagolshastri.blogspot.com
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
देश -विदेश की भविष्यवाणी -पढ़ें -08/10 /25 से 21 /10 /25 तक -ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ श्रीसंवत -2082 -शाके -1947 कार्तिक कृष्णपक्ष --तदनुसार दिनांक -08/10 /2025 से 21 /10 /2025 तक देश -विदेश भविष्यवाणी की बात करें --एक प्रमाण देखें ---यत्र मासे महिसुनौर जायन्ते पंच वासराः ,रक्तेन पूरिता पृथ्वी छत्र भंगस्ततदा भवेत , बुधस्य पंच वाराः स्यु यत्र मासे निरन्तरम ,प्रजाश्च सुख संपन्ना सुभिक्षं च प्रजायते ,---प्रस्तुत श्लोकों का भाव है --इस मास संसार में सुख -दुःख समान देखने को मिलेगें | विश्व समुदाय अमेरिकादि देशों में तनाव बढ़ेगा ,तो कहीं शान्ति की परिचर्चा होगी | संसार की व्यवस्था को सुचारु रूप से नये नियम बनाये जा सकते हैं | एक और प्रमाण देखें ---कन्या राशि गते शुकरौ सर्वसस्य विनस्यति ,तत्र धान्य महर्घाणी शालीश्चैव विशेषतः ----अर्थात खाद्य पदार्थों में तेजी का चक्र चलेगा | इस मशीनरी ,कलपुर्जे ,वाहन ,सभी धातु ,मेवा ,मिष्ठान्न ,नाना प्रकार के फल ,चीनी ,चावल ,अचार -मुरब्बा विशेष तेज हो सकते हैं | इस महीने तिथि घटा -बढ़ी का प्रभाव यह होगा --चालू मार्किट का रुख नरम रहेगा | कर्क उच्च में गुरु का फल भी ऐसा ही घटित होता है | ----आकाश लक्षण की बात करें तो --ग्रह योगायोग से यत्र -तत्र वर्षा का योग है | पर्वतीय संभागों में कहीं अधिक वर्षा होगी | बांध विखंडन जल प्रलय का कारण बन सकता है | ---दिवाली का प्रभाव --मंगलवारी पड़े दिवारी हंसे किसान रोवे व्यापारी ----दीपावली मंगलवारी चित्रा नक्षत्र का योग फसलों की आवक को बढ़ायेगा | कृषकों को लाभ मिलेगा ,व्यापार अनिश्चित चलेगा ,घाटा बढ़ सकता है | लेन -देन सोच समझकर करें | -------भवदीय निवेदक खगोलशास्त्री झा मेरठ -ज्योतिष की समस्त जानकारी के लिए इस लिंक पर पधारें khagolshastri.blogspot.com
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025
मेरी कुण्डली का आठवां घर आत्मकथा पढ़ें -भाग -122 - ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों - कुण्डली एक दर्पण है -जिसमें अध्ययन हो ,गुरुकृपा हो एवं जीवन का लक्ष्य तप पर आधारित हो साथ ही नजरें हों तो सबकुछ स्पष्ट दिखेगा | हर व्यक्ति की कुण्डली का आठवां घर वैसा ही महत्व रखता है -जैसा किसी भवन की नींव जितनी मजबूत होगी उसकी छत उसी के अनुसार टिकी रहती है | ---अस्तु --मेरी कुण्डली का पहला घर बहुत ही मजबूत है -तो आठवां घर भी बहुत ही मजबूत है | ईस्वर ने जीवन में दुःख अनन्त लिखे तो सुख भी अनन्त लिखे | जीवन में कईबार मरना चाहा पर मरे नहीं | एकबार उम्र थी -12 वर्ष अपने गांव से 15 किलोमीटर दूर पिता के साथ रहते थे --एकबार डांट दिये पिताने --फिर क्या था -बहुत तेज पैदल -पैदल भागा -रस्ते में सर्प से लिपटे पर भागते रहे -शाम -6 बजे चलना शुरू किये --अँधेरा मार्ग था पर पक्की सड़क थी | कब क्या हुआ पता नहीं रात्रि -8 बजे घर पहुंचा --माँ ने गरम पानी से दोनों टांगों को धोया --हम सही सलामत रहे | एकबार उम्र थी 14 वर्ष -सरकार ने आश्रम में गाय चराने नहीं गया बारिस हो रही थी --कारण था --मेरे पैरों में चप्पल नहीं होने के कारण तलवों में गड्डे हो गए थे --जिसका असह्य दर्द हो रहा था --न ओषधि न दुआ --दर्द से कराह रहा था --ऐसी स्थिति में सरकार ने रस्सी से मारा गरीबी चरम सीमा पर थी --सोचा कहाँ जाऊ --न तातो न माता --तो मृत्यु नजर आयी -बिजली के तारों को छूकर मरना चाहा पर --बिजली ने झटका देकर छोड़ दिया --यहाँ भी मृत्यु नहीं आयी | एकबार उम्र -15 वर्ष अनायास प्रेम पत्र लिखा -वह पत्र वापस विद्यालय आया -गुरूजी ने एक थापर जर दिया --मेरा ललाट अलवारी से टकराया --खून की धारा बहने लगी --मारने वालो को यह स्थिति देखि नहीं गयी --बोले भाग जा --हमने कहा मुझे जीना नहीं है यहीं मरना चाहता हूँ --पर -क्या विद्यालय ,क्या परिजन ,क्या गुरुजन और छात्र सभी जगह परिहास होने लगा --जीवन मृत्यु से ही बदतर हुआ पर फिर भी निर्लज की तरह जीता रहा | --उम्र 18 वर्ष --मेरा अनुज अनायास सर्पदंश से मर गया --इसके बाद मानों मैं अजर अमर हो गया --पथ्थर की तरह | -जीवन में सिर्फ यह शरीर साथ दे रहा था --जबकि इस शरीर को कभी दूध ,दही या पौष्टिक आहार नहीं मिला | इसके बाद -चाहे माता पिता हों ,परिजन हों या सगे -सम्बन्धी हों या रोजगार --सबने मृत्यु के द्वार तक पहुंचाए पर फिर भी मरे नहीं | -- इसके बाद -उम्र -30 हुई राजयोग आया --पतनी के सहारे चलना सीखा -धन मिला ,भवन मिले ,बच्चे मिले ,वाहन मिले सभी सुख मिले --किन्तु --कईबार ऐसा लगा --चूड़ियां पतनी की जगह खुद पहन लूँ --क्योंकि पतनी के साथ चलने पर सबकुछ तो था --पर स्वाभिमान बिक गया --यह स्वाभिमान एक पुरुष का ऐसा जहर होता है --जो नित्य मृत्यु के द्वार तक ले जाता है फिर वहीँ लाकर खड़ा कर देता है | कहने का अभिप्राय है --मेरी कुण्डली में दीर्घायु योग था लग्नेश और सप्तमेश की वजह से इसलिए जीते रहे | इस घर का स्वामी तृतीय भाव में विराजमान है --अतः स्वाभिमान को चोट पहुंचना निरंतर लिखा हुआ है --सो यह चोट आज जब हम 55 वर्ष के हो गए तो निरंतर चोट स स्वाभिमान की लगती रहती है --यह घूंट निरंतर पीता रहता हूँ --मरना भी चाहता हूँ पर यह अभी तक संभव नहीं हुआ है | ----अगले भाग में -नवां
घर की चर्चा करेंगें | ---भवदीय निवेदक खगोलशास्त्री झा मेरठ -ज्योतिष की समस्त जानकारी के लिए इस लिंक पर पधारें khagolshastri.blogspot.com
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
सोमवार, 22 सितंबर 2025
देश -विदेश की भविष्यवाणी -पढ़ें -22 /09 /25 से 07 /10 /25 तक -ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ श्रीसंवत -2082 --शाके -1947 आश्विन शुक्लपक्ष -तदनुसार दिनांक -22 /09 /2025 से 07 /10 / 2025 तक देश -विदेश भविष्यवाणी की बात करें --नवरात्र की शुरुआत सोमवार से उत्तम है | माता हाथी पर सवार होकर पधारी हैं -अतः खेती में उत्पादन उत्तम होगा | गुड़ ,शक्कर ,हरी सब्जी ,रुई ,कपास ,अरहर ,मूंग ,मसूर ,आलू ,गाजर ,टमाटर ,अनाज की खेती पर्याप्त होगी | सरकार कृषकों को म प्रमुखता देगी | ---एक प्रमाण देखें ---सोमस्य पंचवाराः स्युः यत्र मासे भवन्ति हि ,धन धान्य समृद्धिः स्यात सुखं भवति सर्वदा ---भावार्थ --देश -देशान्तरों में विकास को बल मिलेगा | उत्पादन की अच्छी उम्मीद खुशहाली का कारण बनेगी | ----तेजी मन्दी की बात करें तो --बाजार का रुख नरम रहेगा | तृतीया तिथि की वृद्धि होने से चालू भावों में गिरावट होगी | --विशेष --कहीं वर्चस्व की लड़ाई आर -पार लड़ी जायेगी | आकाश लक्षण की बात करें तो ---पक्षांतर्गत घामाछायी सी चलेगी | वायुवेग के साथ यत्र -तत्र बूंदा -बांदी हो सकती है | विजयदशमी एवं शरदपूर्णिमा में मौसम खराब हो सकता है | पक्ष में हल्की ठंढ पड़ने लगेगी | --29 में अगस्त तारा उदय होगा | ---------भवदीय निवेदक खगोलशास्त्री झा मेरठ -ज्योतिष की समस्त जानकारी के लिए इस लिंक पर पधारें khagolshastri.blogspot.com
आत्मकथा क्यों लिखी या बोली सुनें -ज्योतिषी झा मेरठ
दोस्तों आत्मकथा एक सोपान हैं | प्रथम सोपान एक से तैतीस भाग तक ,दूसरा सोपान तैतीस भाग से बानवें भाग तक और अन्तिम सोपान बानवें भाग से अन्त तक -इसके बारे में कुछ कहना चाहता हूँ सुनें --आपकी राशि पर लिखी हुई बातें मिलती है कि नहीं परखकर देखें -
khagolshastri.blogspot.com
खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ
ज्योतिष की दृष्टि में श्री अखिलेश यादव जी का सन -2026 +27 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ
ॐ -ज्योतिष की नजर में महोदय श्री अखिलेश यादव जी का संवत -2083 यानि सन -2026 +27 के मार्च तक का समय कैसा रहेगा कि बात करें --प्राप्त विवरण के...
-
ॐ नववर्ष -2025 ,संवत -2082 का आगमन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा दिनांक -29 /03 /2025 को मीन के चन्द्रमा के समय होगा | नववर्ष प्रवेश के समय देश की रा...
-
ॐ --इस वर्ष यानि -2024 +25 ----13 /04 /2024 शनिवार चैत्र शुल्कपक्ष पंचमी तिथि -09 /05 रात्रि पर वृश्चिक लग्न से सौर वर्ष की शुरुआत हो रही ह...
-
ॐ आषाढ़ शुक्ल गुरुवार ,26 जून 2025 को 1447 को हिजरी सन प्रारम्भ होगा | भारतीय उपमहाद्वीप में मुस्लिम वर्ग की प्रवित्तियों के अध्ययन के लिए दै...
-
ॐ-मंगल - वर्ष के आरम्भ -{चैत्र शुक्लपक्ष }को पुनर्वसु -तृतीयचरण ,मिथुन राशि में उदित अवस्था में है | यह पूरे वर्ष मार्गी रहेगा | मंगल 02 /11...
-
ॐ श्रीसंवत -2082 --शाके -1947 आश्विन शुक्लपक्ष -तदनुसार दिनांक -22 /09 /2025 से 07 /10 / 2025 तक देश -विदेश भविष्यवाणी की बात करें --नवरात्...
-
हमारे ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड क्वे नियमित पाठकगण --जीवन भर लोगों की कुण्डलियों का आकलन करते रहे पर अपनी जन्मकुण्डली को देखने का गुरु का आदेश ...
-
ॐ -हिजरी सन 1946 का आरम्भ मुहर्रम मास के प्रथम दिवस दिनांक -08 /07 /2024 की शाम को धनु लगन से होगा | उक्त कुण्डली के अनुसार लग्नेश रोग ,ऋण ...
-
ॐ --आत्मकथा के पाठकगण --प्रत्येक व्यक्ति का यह सातवां घर बहुत ही मार्मिक एवं गुप्त होता है | मेरी कुण्डली की नींव लग्न प्रथम घर बहुत ही सशक्...
-
ॐ --मेरी कुण्डली का छठा घर -जो रोग और शत्रुओं का है --मेरे जीवन में जन्म से लेकर आज तक कभी ऐसा नहीं रहा जब हम रोग और शत्रुओं से घिरे न रहे ह...
-
ॐ इस वर्ष 2024 +25 में ग्रहपरिषदों के चुनाव में राजा का पद मंगल ,मन्त्री का पद शनि को मिला है | राजा मंगल युद्धप्रिय होने से किन्हीं देशो...

















