ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी -ज्योतिषी झा मेरठ

ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी -ज्योतिषी झा मेरठ
ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी -ज्योतिषी झा मेरठ 1 -कुण्डली मिलान का शुल्क 2200 सौ रूपये हैं | 2--हमसे बातचीत [परामर्श ] शुल्क है पांच सौ रूपये हैं | 3 -जन्म कुण्डली की जानकारी मौखिक और लिखित लेना चाहते हैं -तो शुल्क एग्ग्यारह सौ रूपये हैं | 4 -सम्पूर्ण जीवन का फलादेश लिखित चाहते हैं तो यह आपके घर तक पंहुचेगा शुल्क 11000 हैं | 5 -विदेशों में रहने वाले व्यक्ति ज्योतिष की किसी भी प्रकार की जानकारी करना चाहेगें तो शुल्क-2200 सौ हैं |, --6--- आजीवन सदसयता शुल्क -एक लाख रूपये | -- नाम -के एल झा ,स्टेट बैंक मेरठ, आई एफ एस सी कोड-SBIN0002321,A/c- -2000 5973259 पर हमें प्राप्त हो सकता है । आप हमें गूगल पे, पे फ़ोन ,भीम पे,पेटीएम पर भी धन भेज सकते हैं - 9897701636 इस नंबर पर |-- ॐ आपका - ज्योतिषी झा मेरठ, झंझारपुर और मुम्बई----ज्योतिष और कर्मकांड की अनन्त बातों को पढ़ने हेतु या सुनने के लिए प्रस्तुत लिंक पर पधारें -https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

18 /04 /26 से 01 /05 /26 तक की भविष्यवाणी पढ़ें -खगोलशास्त्री झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2083 ,शाके -1948 वैशाख शुक्लपक्ष ---तदनुसार दिनांक -18 /04 /2026 से 01 /05 /2026 तक भविष्यवाणी की बात करें  प्रमाण देखें ---सूर्यदेव के पीछे मंगल ग्रह का प्रभाव ----आदित्या गच्छति ह्यग्रे  पृष्ठे भवति भुसुतः प्रजा कष्ट जो पायेगी ,न मिल हैं उपचार ---अर्थात --प्रस्तुत प्रमाण के अनुसार मंगल के आगे सूर्यदेव के होने से नेतागण भष्टाचार में लिपतायमान रहेंगें | किसी बड़े नेता की जेल यात्रा का संयोग भी बन सकता है | जनता की आवाज राजा लोग अनसुनी करेंगें | फसलों का उचित मूल्य न मिलने से किसानों की दुर्दशा बढ़ती जायेगी | किसी राज्य में किसान आंदोलन से जनता दुःखी रहेगी | कल कारखानों में श्रमिक तथा मालिक के बीच संघर्ष संभव है | युवावर्ग का असन्तोष बढ़ता जायेगा | मंगल शनि के योग में दुश्मन देश अशान्ति फैलाने का प्रयास करेगा | ,जिससे पड़ौसी देशों के साथ सीधा संघर्ष बढ़ सकता है | सरकारी प्रतिष्ठान में सेंधमारी का मामला पकड़ में आयेगा | -----तेजी मंदी की बात करें तो ---रोजमर्रा की वस्तु ,बिल्डिंग मैटीरियल। लोहा ,सीमेन्ट आदि के साथ सोना ,चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी होगी | एक और प्रमाण देखें - पन्द्रह से पैतालीस जाय | रतन भाव में अन्न बिकाय || ----इस प्रमाण के अनुसार सभी खाद्य वस्तुएं ,खाद्यतेल ,सुपारी ,कत्था ,चूना  आदि की जमाखोरी से कमी महसूस होगी | सरकार व्यापारियों पर कठोर कार्यवाही करने पर मजबूर हो जाएगी | -----आकाश लक्षण की बात करें तो ---स्वर्ग तथा पाताल नाड़ी में ग्रहों से प्रभाव से विपरीत मौसम का सामना करना पड़ेगा | राजस्थान ,मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश ,दिल्ली ,हरियाणा ,पंजाब में वर्षा न के बराबर होगी | कहीं अकाल जैसी विषम परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा | पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था पर सरकार जोर देगी | 

---आपका पसंदीदा पेज --ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ संपर्कसूत्र 09897701636 --93588885616 



गुरुवार, 19 मार्च 2026

नूतन साल -2083 -यानि -चैत्र शुक्ल पक्ष 2026 -की भविष्यवाणी -पढ़ें --खगोलशास्त्री -ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ --सुमिर भवानी शंकरहि ,गुरु गणपति शिर नाय ,फल लिखूं नव संवत का ,करिहहि देव सहाय | | 

रूद्र की बीसी के अंतर्गत इस संवत्सर का संकल्प में उच्चारण रौद्र रहेगा ---रोद्राबदं नृप संभूतखोभ कलेश समन्विता ,सततं त्वखिलः लोका मध्य सस्यार्घ  वृष्टयः ----अर्थात -----रौद्र नाम के संवत्सर में प्रजा शासकों में वैर विरोध की भावना पनपेगी | नेतागण जनता के खिलाफ फैसले लेंगें | आम जनता कष्ट का अनुभव करेगी | सर्वत्र प्रजा में असंतोष फैलेगा | संसार के शक्तिशाली देश अत्याधुनिक मारक हथियारों का संग्रह करने में लगे रहेंगें | कोई सनकी शासनाध्यक्ष युद्ध की आग को और अधिक भड़काने का प्रयास करेगा | परमाणु अस्त्र -शस्त्रों  का उपयोग मानव जीवन का सबसे बड़ा अधात साबित होगा | ------तेजी मंदी  की बात  करें तो --कमोबेश समानता का संकेत देती है | ---राहु एवं मंगल का कुम्भ राशि में बिचरण  फसलों के लिए हानिकारक है ,---जिससे बाजार भावों में वृद्धि होगी | पक्षांत में --अनाज ,दाल ,चावल ,मेवा ,मिष्ठान्न ,निर्माण सामग्री ,श्रृंगार प्रसाधनों में वृद्धि होगी | ----आकाश लक्षण की बात करें तो --पक्षांतर्गत कभी कहीं आकाश स्वच्छ तो कहीं मेघा छादित रहेगा | या वायुवेग ,आंधी -तूफान के साथ हल्की वर्षा होगी | दक्षिण संभागों में तापमान में असामान्य वृद्धि नुकसानदायक होगी | 

----नूतन संवत -2083  का सभी पाठकों को हार्दिक शुभकानाएं -----



- आपका पसंदीदा पेज --ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ 

रविवार, 15 मार्च 2026

ज्योतिष की नजर में लाभ देने वाला व्यापार - 2026 +27 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ इस नूतन संवत -2083 -यानि 2026 के मार्च से 2027 तक --कौन -कौन से व्यापार करने में लाभ संभव है ---ीा प्रश्न का जवाब है ---ज्योतिष की नजर में --बुध धान्येश है --अतः --लोहा ,तिल ,तेल ,धान्य ,अन्न ,तांबा ,सरसों ,चावल ,के भावों में अनिश्चय की संभावना रहेगी | चांदी,चना ,शर्करा ,चीनी ,दुग्ध -पदार्थ  में तेजी के योग हैं | अस्त्र -शस्त्र ,गुड़ ,शक्कर ,तांबा ,बिजली  का सामान ,चाय -काफी  आदि  में वायदा व्यापार से लाभ मिलेगा | --सुगन्धित वस्तुएं ,श्रृंगार के पदार्थ ,वस्त्र ,यातायात के वाहनों  में अल्प  लाभ मिलेगा | चांदी में अल्पकालिक मंदी रहेगी | लोहा ,तांबा ,तेल ,पशुधन   में मंदी के योग हैं | ---ध्यान दें --व्यापार से लाभ पाने हेतु ---व्यापारी वर्ग को सतर्क रहकर व्यापार करना --2026 +27 के मार्च तक उचित रहेगा | 




मंगलवार, 3 मार्च 2026

भविष्यवाणी -04 /03 /26 से 19 /03 /26 -तक की पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2082 -शाके -1947 -चैत्र कृष्णपक्ष --तदनुसार दिनांक -04 /03 /2026 से 19 /03 /2026 तक -ज्योतिष की भविष्यवाणी की बात करें --वैसे पंच बुधवार होने से शुभ प्रभाव रहेगा | --एक प्रमाण देखें --बुधस्य पंच वाराः स्यु यत्र मासे निरन्तरं --प्रजाश्च सुख सम्पन्ना सुभिक्षं च प्रजायते --प्रस्तुत प्रमाण के अनुसार --देश प्रदेश के विभिन्न भागों में सौख्य समृद्धि बढ़ेगी | जनता आनन्द का अनुभव करेगी | ---पड़ौसी देश तथा पश्चिमी अमेरिकादि देशों में जहाँ -तहाँ  राजविग्रह अन्तर्विरोध चलता रहेगा | ----- एक और प्रमाण देखें --यत्र मासे पंचवाराः जायन्ते च बृहस्पतेः --विग्रहः पश्चिमे  देशें खड्गयुधंच जायते "-----अर्थात  दो देशों के बीच विवाद सुलझाने के प्रयास किये जायेंगें | आतंकी विद्रोह के चलते सुलह होना असंभव है | प्रभावी देश अपनी धाक जमाने की कोशिश करेंगें | कोई देश अत्याधुनिक हथियार बेचने की कोशिश करेगा | -------तेजी मन्दी  की बात करें तो ---14 मार्च 2026 से मन्दी के संकेत हैं | सभी  -अनाज ,दाल ,चावल ,तिल ,सरसों ,लाहा ,सोयाबीन ,सूरजमुखी  में नरमी संभव है | सभी मेवा ,गुड़ ,शक्कर ,सूती वस्त्र ,श्रृंगार सामग्री ,वाहन ,कलपुर्जे ,मशीनरी  तेज हो सकते हैं | --नोट --व्यापार का अनिश्चित माहौल रहेगा | ---आकाश लक्षण की बात करें तो --शनि अस्त बोधोदय के प्रभाव में यत्र -तत्र सर्वत्र बादलचाल ,बिजली ,गाज ,मेघगर्जन ,बूंदा -बांदी उपलवृष्टि --दुर्दिन हानिकारक हो सकते हैं | ---ध्यान दें --इस खलिहानों में अनाज नहीं छोड़ना चाहिए | ---सभी फलादेशों के साथ सम्वत --2082 --सम्पूर्णम ---भवदीय निवेदक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ --



ऑनलाइन ज्योतिष सेवा होने से तत्काल सेवा मिलेगी ज्योतिषी

https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut

 

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

ज्योतिष की नजर में लद्दाख -भारत -का सन -2026 +27 -पढ़ें --खगोलशास्त्री झा मेरठ

ॐ --श्रीसंवत -2083 --यानि सन -2026 +27 के मार्च तक --केन्द्र शासित लद्दाख का प्रभाव नूतन संवत -2083 यानि -सन -2026 +27 के मार्च तक कैसा रहेगा कि बात करें तो --लद्दाख  में सैन्य गतिविधियां और युद्धभय के योगायोग प्रस्तुत हो रहे हैं | भारतीय सेना को किसी भी प्रकार के चीनी आक्रमण के लिए तत्पर रहना होगा | --पाकिस्तान भी लद्दाख में शान्ति  भंग करने का प्रयास करेगा | भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha



मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

ज्योतिष की नजर में जम्मू काश्मीर -भारत --का सन-2026 +27 -पढ़ें --खगोलशास्त्री झा मेरठ

ॐ विगत वर्ष -2025 में  हमने ब्लॉगपोस्ट  पर लिखा था --भारतीय सेना जम्मू कश्मीर -भारतीय प्रान्त में एक विशिष्ट सामरिक रणनीति को क्रियान्वित करेगी | जिसके फलस्वरूप निकट भविष्य में सम्पूर्ण कश्मीर और गिलगिट  घाटी पाकिस्तान से मुक्त हो जाएगी | --उक्त भविष्य फल कथन को हमने शत -प्रतिशत घटित होते देखा ---जिसका नाम ऑपरेशन सिन्दूर था | ------अस्तु -----श्रीसंवत -2083 --यानि सन -2026 +27 के मार्च तक --भारतीय प्रान्त --जम्मू कश्मीर की बात करें तो --अब आगे इसमें क्या होगा --?-- जो हमने पाकिस्तान की भविष्य वाणी  में लिखा है --यह ऊपर की पंक्तियों में पथ्थर पर खींची लकिन के समान है -----पाकिस्तान  को क्षेत्रफल हानि आरम्भ हो जाएगी | युद्ध ज्वालायें पाकिस्तान अधिकृत हिमालय में दाहक उठेगी | कुछ वर्ष पूर्व  एक आलेख लिखा था ---कि --अफगानिस्तान  और भारत का वखान घाटी से भूसम्पर्क पुनः बनना आवश्यक है ,---इस दिशा में अब कार्य होगा | आतंकवादी हिंसा --के अशुभ योग प्रान्त में बने रहेंगें | भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha




ज्योतिष की नजर में -राजस्थान -भारत -का सन -2026 +27 -पढ़ें --खगोलशास्त्री झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2083 -यानि सन -2026 +27 के मार्च तक --भारतीय प्रान्त राजस्थान की बात करें तो --राजस्थान --तुला राशि से प्रभावित है | पाकिस्तान से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर युद्धभय बना रहेगा | राज्य सरकार के कुछ राजनेताओं में तालमेल की कमी प्रत्यक्ष होगी | सत्तारूढ़ भाजपा के लिए यह वर्ष -2026 +27 कठिन रहेगा | जन आन्दोलन एवं आन्तरिक कलह के कारण शासकों में चिंता होगी | अतिवृष्टि और अनावृष्टि के कारण  किसान वर्ग पीड़ा का अनुभव करेगा | भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha




ज्योतिष की नजर में दिल्ली -भारत -का सन -2026 +27 -पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ --श्रीसंवत -2083 यानि सन -2026 +27 के मार्च तक ----भारतीय राजधानी --दिल्ली प्रदेश की बात करें --तो नूतन संवत -2083 में विशेष घटनाक्रम घटित होते दिखाई देंगें | विभिन्न कारणों से एन ,सी ,आर की जनता विरोध प्रदर्शन करती दिखाई देगी | छात्रों में भी आक्रोश दिखेगा | राज्य सरकार की आलोचना विपक्ष करता रहेगा | राज्य सरकार और न्यायपालिका में विरोधाभाष उत्पन्न होगा | अनियमित ऋतु चक्र का प्रभाव उत्तर भारत समेत दिल्ली में भी अनुभव होगा | भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha



शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

ज्योतिष की नजर में हरियाणा -भारत -का सन-2026 +27 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ --श्रीसंवत -2083 -यानि सन -2026 +27 के मार्च तक --हरियाणा प्रान्त -भारत का सन-2026 +27 के मार्च तक प्रभाव की बात करें ---तो हरियाणा राज्य भी मीन लग्न से प्रभावित है | प्राकृतिक प्रकोप के कारण किसानों को अशुभफल प्राप्त होंगें | जातीय एवं मजहबी दंगो का भय भी बना रहेगा | क्षेत्रीय राजनैतिक दलों में वैमनस्य बढ़ेगा और जनलोकप्रियता में कमी आएगी |  आपका -





खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ





https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut

ज्योतिष की नजर में पंजाब -भारत का सन -2026 +27 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2083 यानि --सन -2026 +27 के मार्च तक --भारतीय प्रान्त --पंजाब  का सन -2026 +27 कैसा रहेगा की बात करें तो --पंजाब प्रान्त मीन राशि से प्रभावित है | सीमावर्ती इलाकों में युद्धभय बना रहेगा | जनता में राज्य सरकार के प्रति नकारात्मकता दिखाई देगी | सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी में आंतरिक कलह प्रकट हो सकता है | आतंकवादी घटनाक्रम का भय भी सम्पूर्ण संवत--2083 यानि --2026 +27 में   बना रहेगा | भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha




शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

ज्योतिष की नजर में उत्तर प्रदेश का सन-2026 +27--पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2083 यानि सन -2026 +27 के मार्च तक --उत्तर प्रदेश -भारत  का सन -2026 +27 कैसा रहेगा की बात करें तो --उत्तर प्रदेश राज्य की राशि धनु है | विपक्षी दल निचले स्तरकी राजनीति करते दिखेंगें | मजहबी दंगें होने की संभावना समय -समय पर उजागर होती रहेगी | सत्ता पक्ष को आयों के गुणों का परिचय देते हुए कठोर कार्यवाही करते रहना पड़ेगा | सभी बड़े राजनैतिक दलों में राजनेताओं का एक दलसे दूसरे दल में आना -जाना दिखाई देगा | सुश्री मायावती जी राजनैतिक छुट्टियों से वापस आती दिखेंगीं | हाथी की चाल पूर्वांचल और पश्चिमांचल में दिखाई देगी | उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का राजनैतिक भविष्य उज्जवल है | आपका केन्द्र की राजनीति में आने की भूमिका अब बन जायेगी | केन्द्र के रक्षा मंत्रालय के कारण उत्तर प्रदेश में ओद्योगिक उन्नति होती रहेगी | भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha




बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

देश -विदेश पाक्षिक भविष्यवाणी पढ़ें -18 /02/26 से 03 /03 /26 -तक -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2082 -शाके -1947 -फाल्गुन शुक्लपक्ष --तदनुसार दिनांक -18 /02 /2026 से 03 /03 /2026 तक -भविष्यवाणी की बात करें --इस मास में पांच सोमवार होने से उत्तम रहेगा | --एक प्रमाण देखें --सोमस्य पंचवाराः स्यु यत्र मासे भवन्ति हि ,धन धान्य समृद्धिः स्यात सुखं भवति सर्वदा --भाव --देश के अधिकांश भागों में धन धान्यादि की अच्छी उम्मीद होने से खुशहाली बढ़ेगी | सौख्य -समृद्धि का प्रादुर्भाव होगा | सरकारी तौर पर नए निर्माण की दूरगामी योजना सफल रहेगी | बाहर के देश भारत की सराहना करेंगें | --एक और प्रमाण देखें --आगे पीछे बहुत ग्रह ,सूर्य के शनि अगार ,असम्भावी कुघटना से हॉवे बहुत बिगार ---अर्थात --इस मास कोई असंभाविघटना घट सकीय है | चल रहे साम्यक कामों में गतिरोध होगा कोई प्रभावी राजनयिक काल कलवित हो सकता है | सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकी कुघटना चक्र  कर सकते हैं | ---तेजी मन्दी की बात करें तो ---कुम्भ का मंगल अनाजों में तेजी करेगा | -अनाज ,हरी सब्जी ,मिर्च -मसाले ,मेवा ,फल ,आलू -प्याज ,लहसुन अधिक तेज हो सकते हैं | ऊनी वस्त्र ,दाल ,चावल ,अनारदाना ,रसीले फल ,श्रृंगार सामग्री ,अचार ,मुरब्बा ,स्टेशनरी में तेजी संभव है | ---आकाश लक्षण की बात करें तो --जहाँ -तहाँ बादलचाल  धूप छाँह की आँख मिचौली कहीं अधिक तो कहीं कम वर्षा होगी | दुर्दिन होने से यातायात में बाधा पड़ेगी | ---होलिका दहन --इस वर्ष --02 मार्च को सायं -06 -18 के बाद भद्रा में मुखकाल छोड़कर कर सकते हैं | --इसका प्रमाण देखें ---पृथिव्या यानि कर्माणि शुभांयी शुभानि च ,तानि सर्वाणि सिध्यति वृष्टि पुच्छे न संशयः | | भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha



शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

ज्योतिष की नजर में ईरान -का सन -2026 +27 -पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2083 --यानि सन -2026 +27 के मार्च तक --ईरान की बात करें तो --ईरान की स्थापना की कुण्डली में मेष लग्न उदित है | --विगत वर्ष --2025 के आलेख में ब्लॉकपोस्ट में स्पष्ट लिखा था -मई-से जुलाई -2025 में ईरान की जनता के लिए शोक एवं पीड़ा के ज्योतिषीय संकेत है ---यह सच होते देखा --ईजराईल और अमेरिका ने ईरान पर भयंकर हमले किये | ----अस्तु ---नूतन सम्वत -2083 यानि -2026 की शुरुआत ईरान की तात्कालिक सत्ता के लिए अशुभ है | जून -2026  से ईरान में बड़े बदलाव आना संभव है | आई  आर जी सी के विरोधी दल सशक्त होंगें | अक्टूबर -2026 से मार्च -2027 तक का समय राजनैतिक उलटफेर दिखा सकता है | ईरान की सैन्य महत्वाकांक्षाओं में धक्का लगेगा | 

भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha


ज्योतिष की नजर में -ब्रिटेन -का सन -2026+27 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2083 --यानि सन -2026 +27 के मार्च तक --ब्रिटेन के लिए अप्रत्याशित घटनाकरण को दिखा रहा है | ब्रिटेन के मूल निवासी अप्रवासियों के विरोध में प्रदर्शन का आवाहन करेंगें | आयरलैण्ड और स्कॉटलैण्ड के सम्बन्ध लण्डन से तनावपूर्ण होंगें | कॉमनवेल्थ बिखरने लग जायेगी | राज -परिवार में स्वास्थ और सुरक्षा संकट उत्पन्न होगा | राजनैतिक वातावरण भी गर्म बना रहेगा | ---अमेरिकी हस्तक्षेप के कारणयूनाइटेड किंडम में अप्रत्याशित घटनाक्रम दिखेगा | संवत -2083 के उत्तरार्ध  में ब्रिटेन सैन्य आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण के विशेष कदम उठाएगा | ब्रिटेन और यूरोपियन में दूरियां उत्पन्न होगी | 


भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha



शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

ज्योतिष की नजर में -ईजराईल का सन -2026 +27 -पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ श्री संवत -2083 -अर्थात सन -2026 +27 के मार्च तक --ईजराईल की बात करें --कई वर्षों से लिखता आ रहा हूँ ईजराईल के बारे में प्रायः -सभी सभी बातें मिलती नजर आयी है --पाठकों को स्मरण होगा कि जनवरी -2023 में प्रकाशित बलॉकपोस्ट पर --ईजराईल पर आने वाले युद्ध के बादलों के बारे में साफ -साफ लिखा गया था | गतवर्ष -भी स्पष्ट लिखा गया था कि -15 -04 -2025 के उपरान्त शत्रु देश किसी नवीन षड्यंत्र के बीज बोने का प्रयास करेंगें --और लिखा  गया था कि उक्त बीजारोपण को यदि समय रहते नहीं देखा गया तो जून से सितम्बर -2025 में भयानक त्रासदी संभव है | उक्त भविष्यवाणी को हमने देखा कि अप्रैल -मई -2025 में ईरान परमाणु बम बनाने के करीब पहुंच गया --समय रहते ही ईजराईल ने भीषण सैन्य गर्जना के साथ ईरान पर हमला बोल दिया | ईजराईल के मित्र अमेरिका ने ईरान पर हमला करके ईरान को परमाणु बम की महत्वकांक्षा को धुएं में उड़ा दिया | ------आगे लिखा था --ईजराईल प्रगतिपथ पर चलना आरम्भ कर देगा | -----अस्तु ----2026 से दीपावली तक का समय ईजराईल के लिए शुभ है | इस वर्ष -2026 में ईजराईल अपने सभी शत्रु देशों के ऊपर वर्चस्व बना लेगा | शरद एवं शीतऋतु  में ईजराईल सेना पुनः अस्त्र गर्जना करेगी | जिसके फलस्वरूप -सन -2027 में ईजराईल के लिए उत्तम रहेगा | सन -2026 के पूर्व भाग में राजनीतिक संकट और असमंजस्य  की स्थिति रहेगी --ईजराईल में | 

भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha


गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

ज्योतिष की नजर में चीन का सन -2026 +27 --पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2083 -यानि सन -2026 +27 के मार्च तक --चीन का प्रभाव कैसा रहेगा की बात करें --प्राप्त विवरण के अनुसार कम्युनिष्ट चीन की कुण्डली में मकर लग्न उदित है | विगत वर्ष -2025 -तक तो चीन अपनी अर्थव्यवस्था एवं कूटनीति का झूठा ढोल बजता रहेगा --  किन्तु इसके उपरान्त परिस्थिति पलटने लग जाएगी  और ढ़ोल फल जायेगा --यह अमेरिका द्वारा टैरिफ से यह बात सत्य साबित हुई ---    यह आलेख लिख चूका --2025 में | अस्तु ---आगे जनवरी --2026 से चीन के अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध अति तनाव पूर्ण हो चुके हैं | चीन अपने पड़ौसी देशों के साथ सैन्य संघर्ष की तैयारी कर रहा है | प्राकृतिक आपदाओं के कारण चीन की जनता में भय एवं पीड़ा होगी | आर्थिक परेशानियों के कारण भी तनाव होगा | लद्दाख ,हिमालयवर्ती भारत ,तिब्बत सीमा पर चीन सैन्य सञ्चालन करेगा और सैनिक संघर्ष की आशंका को निर्मूल नहीं कहा जा सकता | ---भाव --इस संवत -2083 यानि -2026 +27 के मार्च तक में चीन के सभी प्यादे ध्वस्त हो जायेंगें | दीपावली -2026 से मार्च -2027 तक का समय विशेषकर अशुभ है | --चीन और रूस के सम्बन्ध भी खटास में पड़ जायेंगें | चीन का भारत के प्रति रुख आक्रामक रहेगा | आंतरिक कलह के कारण कम्युनिष्ट पार्टी में तनाव दिखाई देगा | अमेरिका द्वारा प्रस्तुत आर्थिक युद्ध में चीन को पीछे हटना पड़ेगा | 

--भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha/




ज्योतिष की नजर में -रूस का सन -2026 +27 --पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ --श्रीसंवत -2083 --यानि सन -2026 +27 के मार्च तक --रूस का प्रभाव कैसा रहेगा की बात करें --तो नूतन संवत -2083 यानि --मार्च -2026 से रूस में आर्थिक एवं राजनैतिक चिंताएं उत्पन्न होगी | अगस्त -सितम्बर -2026 में रूस आक्रामक रुख अपनाकर शत्रु दमन करेगा | अक्टूबर से दिसंबर -2026 -तक के समय में गुप्त शत्रुओं द्वारा रूस के लिए चिंता प्रकट होगी | जनवरी --2027 से रूस अपने शत्रु देशों पर हावी होना आरम्भ कर देगा | जिसके फलस्वरूप -2027  में रूस विश्व शक्ति के रूप में उभरेगा | ---------भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha/




बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

ज्योतिष की नज़र में पाकिस्तान का -2026 +27 --पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2083 यानि -2026 +27 के मार्च तक -पाकिस्तान का प्रभाव कैसा रहेगा कि बात करें ---तो -पाकिस्तान की स्थापना की कुण्डली  में मेष लगन उदित है | केन्द्र में शनि ,सूर्य ,बुध और शुक्र का चतुर्ग्रही योग है | शनि की क्रूर दृष्टि लग्न पर पड़ रही है | गोचर में शनि द्वादश भाव में भ्रमण कर रहा है | संवत्सर -2083 -यानि -2026 +27 के मार्च तक ---अर्थात -संवत्सर  यानि मार्च -2026 की शुरुआत से वर्षा ऋतु तक का समय घोर अशुभ बना रहेगा | अमेरिकी दवाब के कारण पाकिस्तान की सत्ता अपने आप को विवश अनुभव करेगी  | जुलाई --2026 के बाद पाकिस्तान अमेरिकी शिकंजे से बाहर निकलकर चीन की गोद में बैठने का पुनः प्रयास करेगा | भारत के प्रति पाकिस्तान का रवैया अति आक्रामक रहेगा | चीन को  सामरिक सहायता देने के लिए पाकिस्तान भारतीय सेनाओं पर उग्रता दिखायेगा | पाकिस्तान की उग्रता का एक मात्र उपाय भारतीय सेनाओं की प्रचण्ड सैन्य गर्जना ही है | पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की दयनीय स्थिति बनी रहेगी --किन्तु समय -समय पर जीवित रहने के लिए पर्याप्त मुद्रा पश्चिमी जगत और चीन से आती रहेगी | बलूचिस्तान में आजादी का संघर्ष बल पकड़ेगा | अफगानिस्तान -पाकिस्तान सीमा पर युद्ध के बादल मंडराते रहेंगें | पाकिस्तान के परमाणु असलों के कारण विश्व राजनेताओं की चिंता बढ़ेगी | भयंकर रक्तपात सैन्य पराजय और क्षेत्रफल हानि के योग बनेगें | श्री शरीफ परिवार - श्री भुट्टो परिवार के पथ पर अग्रसर हो गया | युद्ध की ज्वालायें पाक अधिकृत कश्मीर में भड़क उठेगी | ---भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha/




ज्योतिष की दृष्टि में अमेरिका का सन -2026 +27 -पढ़ें --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2083 यानि -सन -2026 +27 के मार्च तक --अमेरिका का प्रभाव कैसा रहेगा --की बात करें --तो --अमेरिका के जगत लगन का प्रवेश वृश्चिक राशि में हो रहा है और नव वर्ष -2026  प्रवेश  तुला राशि के प्रभाव में है | --संवत्सर यानि मार्च -2026 से मई के अंत तक अमेरीकी अर्थव्यवस्था  में मौलिक परिवर्तन होते रहेंगें | अमेरिकी आर्थिक एवं व्यापारिक नीतियां शत्रु दमन के उद्देश्य से बनती रहेगी | --पाठकों को याद  होगा   कि गतवर्ष -2025 में अमेरिका --जिसकी लाठी उसकी भैस - की रणनीति को प्रदर्शित करके अपने महाशक्ति होने का प्रमाण देगा | इस भविष्य कथन को हमने सत्य होते देखा जब अमेरिका ने लगभग हर बड़े देशों को नवीन व्यापारिक सन्धि करने पर विवश कर दिया | अमेरिका ने अपने महाशक्ति होने का प्रभाव मध्य पूर्व में ईरान पर ताबड़ तोड़ बम बारी  करके भी दिखा दिया | ---अस्तु ----

---अब  जून -जुलाई -2026  सन में अमेरिकी अर्थव्यवस्था जोर पकड़ेगी -जुलाई के अंत और अगस्त -2026 सन  में युद्धभय और आंतरिक कलह की संभावना दृष्टि गोचर होगी | किसी गणमान्य व्यक्ति की सेहत से सम्बन्धित अप्रिय समाचार भी आ सकता है |  अगस्त से विजयादशमी -2026 - तक का समय शुभ है | इस संवत -2083 --यानि -2026 +27 के मार्च तक  में अमेरिका द्वारा संचालित कूटनीति के कारण चीन छटपटायेगा | नवम्बर -2026  में अप्रिय घटना क्रम प्रस्तुत होगा | दिसम्बर -2026 से मार्च -2027 तक अमेरिका विशेष उन्नति करता दिखाई देगा | अमेरिका पूर्वी गोलार्ध में अपनी नौसेना का दबदबा बढ़ाएगा | चीन और अमेरिका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष अथवा घोषित या अघोषित युद्धकाल में प्रवेश कर लेंगें | अंतरिक्ष और खगोल से सम्बंधित बड़े घटनाक्रम और उपलब्धियां प्राप्त होगी | विशेष एवं दुर्लभ पदार्थों की उपलब्धता के लिए अमेरिका नवीन कूटनीति का अनुशरण करेगा | --कुछ विशेष ---हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और --की पुराणी कहावत का परिचय अमेरिका की विदेश नीति में दिखाई देगी  | --भाव --अमेरिका का महाशक्ति के रूप में दबदबा बना रहेगा | -------भवदीय निवेदक --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ -2026 +-2027 की समस्त बातों को जानने हेतु -इस लिंक पर पधारें --https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut - 



मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

ज्योतिष की नजर में सुश्री ममता बनर्जी का सन -2026 +27 -पढ़ें -खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2083 -यानि -2026 +27 के मार्च तक --आदरणीय  मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी -बंगाल -भारत --ज्योतिष की नज़र की बात करें --प्राप्त विवरण के अनुसार --दीदी जी की कुण्डली में शनि और गुरु उच्च राशि में बैठे हैं | संवत्सर की शुरुआत से वर्षा ऋतु के आगमन तक का समय अशुभ है | अर्थात मार्च -2026 से -जुलाई -2026 तक का समय अनुकूल नहीं है |किन्तु --वर्षा ऋतु से दीपावली तक का समय माननीय दीदी जी के लिए शुभ रहेगा | --प्रस्तुत समय में सुश्री ममता जी एक नए प्रकार की राजनीति करके सबको चौका देंगीं  | --पड़ौसी देशों में ,महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के लिए माननीय मुख्यमंत्री आवाज उठाएँगीं | शरद ऋतु से संवत्सर -2083 के अंत यानि -2027 के मार्च तक --माननीय मुख्यमंत्री के लिए अशुभ है | पश्चिम बंगाल में हिंसक गतिविधियों के कारण तनाव उत्पन्न होंगें | तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक कलह संभव है | माननीय मुख्यमंत्री को इस वर्ष -2026 +27 में स्वास्थ एवं सुरक्षा पर सावधानी दिखानी चाहिए | इस सम्वत में सुश्री ममता बनर्जी के स्वभाव और कार्य शैली में विशेष बदलाव संभव है | -सुश्री ममता बनर्जी सन -2027 में केन्द्र को राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं | --अभी सुश्री ममता दी का राजयोग -2028 तक है किन्तु --राजयोग का अंतिम भाग होने से कुछ दिक्कत का भी सामना करना पड़ेगा | 

   -भवदीय निवेदक-  खगोलशास्त्री झा " मेरठ ,झंझारपुरऔर मुम्बई " https://www.facebook.com/astrologerjha/

-----भवदीय निवेदक --खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ -2026 +-2027 की समस्त बातों को जानने हेतु -इस लिंक पर पधारें --https://www.facebook.com/Astrologerjhameerut - 



खगोलशास्त्री ज्योतिषी झा मेरठ

18 /04 /26 से 01 /05 /26 तक की भविष्यवाणी पढ़ें -खगोलशास्त्री झा मेरठ

ॐ श्रीसंवत -2083 ,शाके -1948 वैशाख शुक्लपक्ष ---तदनुसार दिनांक -18 /04 /2026 से 01 /05 /2026 तक भविष्यवाणी की बात करें  प्रमाण देखें ---सूर्...